For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

स्किन टोन के हिसाब से चुनें कंसीलर, जानिए कैसे करें मेकअप

By Shilpa Bhardwaj
|

हर महिला की चाहत होती है कि उनकी स्किन बेदाग, चमकदार और हेल्दी बनी रहे। बिना दाग धब्बों वाली त्वचा के लिए महिलाएं क्या कुछ नहीं करती हैं। बहुत कम महिलाओं की ही त्वचा बेदाग होती है।

right shade of concealer

लेकिन मेकअप से बेदाग त्वचा पाई जा सकती हैं। चेहरे के दाग धब्बे को कंसीलर की मदद से छिपाया जा सकता हैं। वहीं शानदार लुक पा सकते हैं। चलिए जानते हैं कैसे करें सही कसीलर का चुनाव।

कंसीलर क्या है

कंसीलर क्या है

मेकअप करने से पहले मेकअप के बारे में जानकारी होना जरुरी है। बता दें कि कंसीलर का इस्तेमाल चेहरे पर चमक लाने के लिए किया जाता हैं। साथ ही कंसीलर चेहरे के दाग धब्बे और आंखों के नीचे काले घेरों को छिपा देता है। बाजार में कई तरह के कंसीलर मिलते हैं। लेकिन कंसीलर का चयन हमेशा त्वचा को ध्यान में रखकर करना चाहिए। कंसीलर के चुनाव को लेकर आपकी जानकारी सही होनी चाहिए। नहीं तो गलत कंसीलर शेड आपके चेहरे की रंगत को खराब भी कर सकता है।

आंखों से आप लगते हैं सबसे अट्रैक्टिव, नियॉन और ग्लिटरी आई-लाइनर से बढ़ाएं अपनी खूबसूरतीआंखों से आप लगते हैं सबसे अट्रैक्टिव, नियॉन और ग्लिटरी आई-लाइनर से बढ़ाएं अपनी खूबसूरती

सही कंसीलर का चुनाव

सही कंसीलर का चुनाव

कंसीलर हमेशा स्किन टोन के अनुसार ही लगाना चाहिए। गलत टोन कंसीलर लगाने से आपका मेकअप खराब हो सकता है। कंसीलर का स्किन टोन टेस्ट करने के लिए कंसीलर को हाथों पर लगाकर नहीं करना चाहिए। बल्कि स्किन टोन से मैच करता हुआ कंसीलर चुनना चाहिए। ध्यान रहें कंसीलर खरीदते समय नेचुरल लाइट शेड ही लेना चाहिए।

नकली ब्यूटी प्रोडक्ट से स्किन को होता है नुकसान, ऐसे करें असली मेकअप प्रोडक्ट की पहचाननकली ब्यूटी प्रोडक्ट से स्किन को होता है नुकसान, ऐसे करें असली मेकअप प्रोडक्ट की पहचान

कलर शेड का ध्यान

कलर शेड का ध्यान

कंसीलर में कई शेड आते हैं। ऐसे में स्किन के हिसाब से शेड का चयन करना चाहिए। अगर आपका चेहरा लाल रहता है तो चेहरे के रेडनेस को कम करने के लिए टिंटेड कंसीलर का प्रयोग करना चाहिए। येलों कंसीलर चेहरे को चमक लाने में मदद करती है। ऑरेंज कंसीलर चेहरे के दाग धब्बे छिपाने में काम आता है।

सावधान! मेकअप की अधूरी जानकारी खतरनाक, प्राइमर और कंसीलर यूज करने से पहले जान लें सही तरीकासावधान! मेकअप की अधूरी जानकारी खतरनाक, प्राइमर और कंसीलर यूज करने से पहले जान लें सही तरीका

आंखे नीचे काले घेरे

आंखे नीचे काले घेरे

अगर आपकी आंख के नीचे काले घेरे है तो आपको स्किन टोन से एक या दो शेड लाइट कंसीलर लेना चाहिए। लाइट शेड कंसीलर से आंखे के नीचे के काले घेर को आसानी से छिपाया जा सकता है। कंसीलर लगाने से पहले चेहरे पर प्राइमर लगाना होता हैं। कंसीलर लगाने के बाद चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाएं।

डार्क स्किन टोन के लिए कंसीलर

डार्क स्किन टोन के लिए कंसीलर

डार्क स्किन टोन वालो के लिए ऑरेंज टोन वाले और रेड टोन वाले कंसीलर अच्छे होते हैं। डार्क स्किन टोन महिलाओं को ऑरेज कंसीलर लगाने के बाद चेहरे के ऊपर बेज कलर का कंसीलर लगाना होता हैं। इससे चेहरे पर बहुत अच्छा लुक मिलता है।

English summary

How to pick the right shade of concealer

Here We are talking about concealer For Skin Tone, How To Choose The Right Shade Of Concealer
Desktop Bottom Promotion