For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Celebrity karwa chauth Makeup Tips:अनुष्का शर्मा के करवा चौथ लुक को ऐसे करें रिक्रिएट

|

करवा चौथ का दिन सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत ही खास होता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती है। आम महिला हो या फिर बॉलीवुड एक्ट्रेस सभी सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती है। करवा चौथ में बहुत ही कम समय बचा हुआ है। करवा चौथ के दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं। करवा चौथ के दिन महिलाएं रेड कलर पहनना पसंद करती हैं। इस करवा चौथ आप अनुष्का शर्मा के इस लुक को कैरी कर सकते हैं। अनुष्का शर्मा ने शादी के बाद पहले करवा चौथ के दिन रेड कलर की साड़ी और लाइट मेकअप कैरी किया था। आप भी अनुष्का शर्मा के इस लुक को कैरी कर सकती हैं। अनुष्का शर्मा के मेकअप लुक के लिए फॉलो करें ये स्टेप।

Anushka Sharma

स्टेप 01- मेकअप करने से पहले चेहरे पर प्राइमर और मॉइश्चराइजर लगाएं। लिप्स पर भी मॉइश्चराइजर या फिर लिप बाम लगाएं। ग्लोइंग मेकअप करने के लिए लिक्विड फाउंडेशन में थोड़ा सा हाइलाइट क्रीम मिलाएं। इसके बाद इस चेहरे पर अच्छे से ब्लेंड करें। डार्क सर्कल और चेहरे के दाग धब्बों को छिपाने के लिए कंसीलर का इस्तेमाल करें।

स्टेप 02- चीकबोन्स और जॉ लाइन को डिफाइन करने के लिए कंटूर का यूज करें। चीकबोन्स और जॉ लाइन पर कंटूर को अच्छे से ब्लेंड करें इससे आपके फीचर उभरकर नजर आएंगे। कंटूर करने के बाद लाइट पिंक शेड का ब्लश लें और इसे चीकबोन पर लगाएं और इसे अच्छे से ब्लेंड करें।

स्टेप03- ब्लशर लगाने के बाद चीकबोन्स पर हाइलाइट लगाएं चीकबोन्स के अलावा नोज ब्रिज पर भी हाइलाइट लगाएं। इससे चेहरे पर चमक आएंगी। इसके बाद आई ब्रो पर आइब्रो पेंसिल फिल करें।

Anushka Sharma

स्टेप04- करवा चौथ पर खूबसूरत लुक के लिए ब्राउन शेड का मैट आईशैड लें इसे आई लिड पर लगाएं। ब्राउन कलर के आईशैडो को आंखों के कॉर्नर की ओर अच्छे से ब्लेंड करें। ब्राउन कलर के इस आईशैडो को आंखों की लोअर लाइन पर लगाएं। इसके बाद ब्लैक लाइनर लगाएं। लाइनर लगाते समय विंग्स ना बनाएं। लाइनर लगाने के बाद पलको में मस्कारा लगाएं। मस्कारा लगाने से पलके घनी नजर आएंगी।

स्टेप 05- अनुष्का शर्मा के मेकअप लुक को फॉलो करने के लिए लाइट शेड लिपस्टिक का इस्तेमाल करें। न्यूड पिंक लिपस्टिक को अच्छे से लगाएं। छोटी मैरुन कलर की बिंदी लगाकर अपना मेकअप कंप्लीट करें। अनुष्का शर्मा के इस मेकअप को आप भी एक्ट्रेस की तरह रेड साड़ी के साथ कैरी कर सकती हैं।

Anushka Sharma

karwa chauth Makeup: करवा चौथ पर इस तरह करें खूबसूरत मेकअप, इन बातों का रखें ध्यानkarwa chauth Makeup: करवा चौथ पर इस तरह करें खूबसूरत मेकअप, इन बातों का रखें ध्यान

English summary

How To Recreate Anushka Sharma karwa chauth Glossy Makeup Look In Hindi

Celebrity karwa chauth Makeup Tips: Know How To Recreate Anushka Sharma karwa chauth Glossy Makeup Look In Hindi. Read On.
Story first published: Monday, October 18, 2021, 18:21 [IST]
Desktop Bottom Promotion