For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Celebrity Makeup Tips: मलाइका अरोड़ा ने शुरु किया ट्रेंड, ब्राउन स्मोकि मेकअप लुक के लिए स्टेप बाय स्टेप गाइड

|

मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस में है जो समय के साथ जवां हो रही हैं। मलाइका को देख उनकी उम्र का अंदाजा लगाना बहुत ही मुश्किल है। मलाइका अरोड़ा अक्सर अपने फैशन स्टेटमेंट को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। मलाइका अपने कमाल के फैशन सेंस के साथ साथ अपने स्टनिंग मेकअप लुक के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने अपना स्टनिंग लुक शेयर किया है। सोशल मीडिया पर मलाइका अरोड़ा के इस लुक को काफी पसंद किया जा रहा है। मलाइका अरोड़ा के इस लुक आप आसानी से रिक्रिएट कर सकते है। मलाइका अरोड़ा के मेकअप को आप इन स्टेप से रिक्रिएट कर सकते हैं।

Malaika arora

स्टेप- 1 मेकअप करने से पहले चेहरे पर प्राइमर लगाएं। प्राइमर लगाने से चेहरे पर स्मूद बेस बनता है साथ ही प्राइमर स्किन को खतरनाक केमिकल से बचाता है।

स्टेप- 2 प्राइमर लगाने के बाद आप चेहरे पर फाउंडेशन लगाएं। फाउंडेशन को स्किन पर अच्छे से ब्लेंड करें। डार्क सर्कल और दाग धब्बों को छिपाने के लिए आप कंसीलर का इस्तेमाल कर सकते हैं। कंसीलर लगाने के बाद चेहरे दाग धब्बे छिप जाएंगे।

स्टेप-3 चेहरे पर स्मूद बेस बनाने के बाद आई मेकअप करें। मलाइका अरोड़ा के लुक को रिक्रिएट करने के लिए आपको ब्राउन शेड की जरुरत होगी। एक्ट्रेस ने ब्राउन स्मोकि आई मेकअप किया है। सबसे आंखों पर लाइट शेड लगाएं। इसके बाद ब्राउन शेड को आंखों पर लगाएं। ब्राउन शेड को लगाने के बाद मस्कारा और काजल लगाकर अपना आई मेकअप कंप्लीट करें। इसके बाद ब्राउन पेंसिल से अपनी आईब्रो को शेप दें।

Malaika arora

स्पेट-4 मलाइका अरोड़ा का मेकअप काफी ग्लोइंग है। ग्लोइंग मेकअप के लिए एक्ट्रेस ने हाइलाइट का इस्तेमाल किया है। आप भी ग्लोइंग मेकअप के लिए चीक बोन्स, नोज ब्रिज पर हाइलाइट का इस्तेमाल करें। हाइलाइट लगाने से चेहरे पर शाइन आती है।

Malaika Arora का Weight पूरा दिन खाकर नहीं बढ़ता, Intermittent Diet से Weight Loss | Boldsky

स्टेप- 5 गालों पर लाइट पिंक ब्लशर लगाएं। ब्लशर लगाने के बाद पिंक लिपस्टिक लगाकर अपना मेकअप कंप्लीट करें। मलाइका अरोड़ा ने न्यूड पिंक शेड का इस्तेमाल किया है।

English summary

How To Recreate Malaika arora Inspired Makeup Look At Home In Hindi

Celebrity Makeup Tips: How To Recreate Malaika arora Inspired Makeup Look At Home In Hindi. Read On.
Story first published: Friday, September 17, 2021, 18:48 [IST]
Desktop Bottom Promotion