For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

सूखी नेल पॉलिश को बेकार समझकर ना फेंके, इन टिप्स की मदद से नेल पेंट को करें ठीक

|

हांथों को खूबसूरत बनाने के लिए महिलाएं नाखूनों पर नेल पॉलिश लगाती हैं। कई बार नेल पॉलिश रखें हुए सूख जाती है। सूखी हुई नेल पॉलिश को महिलाएं बेकार समझ कर फेंक देती है। क्या आप जानती हैं सूखी हुई नेल पॉलिश को ठीक किया जा सकता है। चलिए जानते हैं सूखी हुए नेल पॉलिश को ठीक करने के असरदार टिप्स।

धूप में रखे नेल पॉलिश

धूप में रखे नेल पॉलिश

लंबे समय तक नेल पॉलिश रखें हुए सूख जाती है या फिर नेल पॉलिश में थक्के जम जाते है। अगर आपकी नेल पॉलिश में थक्के जमा हो गए है तो इसे बेकार समझकर फेंके ना बल्कि धूप में रख दें। नेल पॉलिश को धूप में 15 से 20 मिनट तक रख दें। धूप में नेल पॉलिश रखने से नेल पैंट के लिक्विड पिघल जाएंगे जिसके बाद नेल पॉलिश पहले जैसे हो जाएंगी, जिसे आप अपने नाखून पर लगा सकती हैं।

Celebrity Makeup Tips: यामी गौतम जैसा बोल्ड आई मेकअप लुक के लिए फॉलो करें ये स्टेपCelebrity Makeup Tips: यामी गौतम जैसा बोल्ड आई मेकअप लुक के लिए फॉलो करें ये स्टेप

फ्रिज में ना रखे नेल पॉलिश

फ्रिज में ना रखे नेल पॉलिश

अधिकतर महिलाएं अपनी नेल पॉलिश को फ्रिज में रखती है। फ्रिज में नेल पॉलिश रखने से नेल पेंट खराब हो जाती है। फ्रिज में नेल पॉलिश रखने से उसमें थक्का जमने लगता है। वहीं ज्यादा समय तक फ्रिज में नेल पेंट रखने से नेल पॉलिश सूख जाती है।

आई मेकअप करने के बाद आता है आंखों से पानी, तो इन टिप्स को करें फॉलोआई मेकअप करने के बाद आता है आंखों से पानी, तो इन टिप्स को करें फॉलो

गर्म पानी

गर्म पानी

सूखी नेल पेंट को ठीक करने के लिए आप गर्म पानी का इस्तेमाल कर सकते है। एक पैन में पानी को हल्का गर्म कर लें। इसके बाद इस गर्म पानी में सूखी हुई नेल पॉलिश डाल कर रख दें। 20 मिनट बाद नेल पेंट को निकालकर अच्छे से शेक कर लें। आपकी नेल पेंट ठीक हो जाएंगी। इस ट्रिक का इस्तेमाल करते समय पानी ज्यादा गर्म नहीं होना चाहिए। गुनगुने पानी से हल्का गर्म होना चाहिए।

गणेश चतुर्थी पर 10 मिनट में करें ल्यूमिनियस मेकअप, दिखेंगी सबसे खूबसूरतगणेश चतुर्थी पर 10 मिनट में करें ल्यूमिनियस मेकअप, दिखेंगी सबसे खूबसूरत

नेल पॉलिश थिनर का इस्तेमाल

नेल पॉलिश थिनर का इस्तेमाल

सूखी नेल पेंट को ठीक करने के लिए आप थिनर का इस्तेमाल कर सकती हैं। नेल पॉलिश में थिनर की दो से तीन बूंद डाल दें। इसके बाद नेल पेंट को अच्छे से शेक कर लें। आपकी नेल पॉलिश ठीक हो जाएंगी। सूखी नेल पेंट को ठीक करने के लिए बहुत सी महिलाएं नेल पॉलिश रिमूवर का इस्तेमाल करती है, लेकिन क्या आप जानते हैं नेल पेंट रिमूवर का इस्तेमाल करने से नेल पेंट खराब हो जाती है।

नेल एक्सटेंशन करवाने से पहले जरूर पढ़ लें साइड इफेक्ट्स, वरना भुगतना पड़ेगा खामियाजानेल एक्सटेंशन करवाने से पहले जरूर पढ़ लें साइड इफेक्ट्स, वरना भुगतना पड़ेगा खामियाजा

English summary

How to Reuse Old Dried Nail Polish In Hindi

Here We Are Talking About Nail Paint, Know How to Reuse Old Dried Nail Polish In Hindi. Read On.
Story first published: Wednesday, September 15, 2021, 14:18 [IST]
Desktop Bottom Promotion