For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

खूबसूरत लुक के लिए इस कजरी तीज ऐसे करें मेकअप

|

कजरी तीज 6 अगस्त को मनाई जाएगी। कजरी तीज का त्योहार हर साल भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की तृतीया को मनाया जाता है। कजरी तीज के मौके पर विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। इस दिन महिलाएं सौलह श्रृंगार करती हैं।

Makeup Tips

कजरी तीज वाले दिन सजना काफी शुभ माना जाता हैं। महिलाएं सजकर फोटो खिंचवाना पसंद करती हैं। कजरी तीज के दिन आप भी बेस्ट दिखना चाहती हैं तो आप इन तरीके से मेकअप कर डिफरेंट और खूबसूरत लुक पा सकती हैं।

फाउंडेशन

फाउंडेशन

मेकअप करने के लिए सबसे पहले चेहरे को साफ करके हल्का सा मॉइश्चराइजर लगाएं। मॉइश्चराइजर लगाने के बाद चेहरे पर स्किन टोन वाला फाउंडेशन लगाएं। फाउंडेशन को अच्छे से सेट करें। फाउंडेशन लगाने से चेहरे पर ग्लो देखने को मिलता हैं।

टीवी एक्‍ट्रेस देबिना बनर्जी ने बताया है लिपस्टिक लगाने का सही तरीकाटीवी एक्‍ट्रेस देबिना बनर्जी ने बताया है लिपस्टिक लगाने का सही तरीका

ब्लशर

ब्लशर

फाउंडेशन लगाने के बाद आप चेहरे पर ब्लशर लगाएं। ब्लशर लगाने से चेहरे पर निखार आता है। आप लाइट पिंक कलर का ब्लशर लगा सकते हैं। ब्लशर को गालो पर लगाना होता है। ब्लशर लगाने के बाद आप आई मेकअप करें।

मेकअप हैक्स- डल मेकअप को रिफ्रेश करने शानदार टिप्समेकअप हैक्स- डल मेकअप को रिफ्रेश करने शानदार टिप्स

Kajari Teej Puja Vidhi : कजरी तीज की संपूर्ण पूजा विधि। कजली तीज पूजा विधि। Kajli Teej 2020 Puja
आई मेकअप मेकअप टिप्स

आई मेकअप मेकअप टिप्स

कजरी तीज पर शानदार लुक के लिए आप इस मेकअप टिप्स को फॉलो कर सकती हैं। सबसे पहले रस्ट ऑरेंज कलर या फिर गोल्डन कलर का आईशैडे लें। उसे ब्रश से पलकों के दोनों कॉर्नर पर लगाएं। आईशैडो को अच्छे से लगाने के बाद इसे स्प्रेड करें। इसके बाद डार्क आईशैडो लें और पलकों के बीच में लगाएं। इसके बाद आप ग्लिटर को उंगली की मदद से पलको के सेंटर ले इनर कॉर्नर तक लगाएं। लाइट कलर के आईशैडो के आईब्रो लाइन पर लगाएं। आईशैडो लगाने के बाद आंखो में काजल या फिर लाइनर लगाएं। अपने आई मेकअप को फाइनल लुक देने के लिए मस्कारा लगाएं।

परफेक्ट आईब्रो शेप के लिए ट्राई करें ये मेकअप हैक्सपरफेक्ट आईब्रो शेप के लिए ट्राई करें ये मेकअप हैक्स

लिपस्टिक

लिपस्टिक

आई मेकअप करने के बाद आप लिपस्टिक लगाएं। आप अपना पसंदीदा कलर लगा सकती हैं। वहीं इन दिनों न्यूड कलर का काफी ट्रेंड में हैं। ऐसे में आप न्यूड रेड, न्यूड पिंक और लाइट ब्राउन कलर की लिपस्टिक का यूज कर सकती हैं। लिपस्टिक लगाने के बाद आप अपनी फोटो क्लिक कर सोशल मीडिया पर शेयर कर सकती हैं।

सगाई व रस्मों के लिए ट्राई करें मेकअप टिप्स, पाएं खूबसूरत और परफेक्ट लुकसगाई व रस्मों के लिए ट्राई करें मेकअप टिप्स, पाएं खूबसूरत और परफेक्ट लुक

English summary

Makeup Tips For kajari Teej At Home in Hindi

Here We Are Talking About Makeup Idea, Makeup Tips For kajari Teej At Home. Read On.
Desktop Bottom Promotion