Just In
- 1 hr ago
मार्गशीर्ष पूर्णिमा 2019: आज मजबूत स्थिति में होगा चांद, दान कर्म का मिलेगा 32 गुना लाभ
- 3 hrs ago
क्या आप भी जल्दी-जल्दी खाते हैं खाना? अगर हां तो हो जाएं सचेत
- 9 hrs ago
12 दिसंबर राशिफल: इन राशियों पर बनी रहेगी देवी लक्ष्मी की कृपा, क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे
- 20 hrs ago
बॉस के साथ सुट्टा ब्रेक लेने वालों के लिए है अच्छी खबर
Don't Miss
- News
वाशिंग मशीन और बाकी सामान में छिपकर अमेरिका क्यों जा रहे हैं चीनी लोग
- Sports
राशिद खान को बोर्ड से मिला झटका, अब ये खिलाड़ी बना अफगानिस्तान का कप्तान
- Movies
यो यो हनी सिंह करेंगें 2020 का धमाकेदार आगाज- झूमने के लिए हो जाइए तैयार!
- Finance
जियो और एयरटेल में चल रहा 100-100 रुपये का खेल, जानें क्या हो रहा
- Automobiles
गूगल में 2019 में इस कार को किया गया सबसे अधिक सर्च, देखें पूरी लिस्ट
- Technology
अब आपके पासवर्ड को हैक होने से बचाएगा गूगल क्रोम
- Travel
ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों का संगम : पठानकोट
- Education
IIT दिल्ली में एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट के 50 पदों पर भर्ती, जानिए आवेदन प्रक्रिया और योग्यता
ओणम 2019: इस खास मौके पर ऐसे दिखें खूबसूरत और स्टाइलिश
ओणम का त्योहार आने वाला है और ऐसे में आप भी इस खास त्योहार की तैयारियों में जुट गई होंगी। दुनियाभर में और खासतौर पर केरल में इस त्योहार को बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। ये त्योहार केरल का फसलीय मौसम के रूप में मनाया जाता है जो कि मलयाली पंचांग के पहले महीने चिंगम में आता है। वर्ष 2019 में ओणम का त्योहार 1 सितंबर से 13 सितंबर तक मनाया जाएगा।
इस खास मौके पर सुंदर और खूबसूरत दिखना भी जरूरी है। आप मलयाली हों या ना हों, इस अवसर पर आपको बेस्ट दिखना है। अगर आप मलयाली हैं तो जाहिर सी बात है कि आपने अब तक ओणम के लिए खरीदारी तो कर ली होगी लेकिन जो लोग मलयाली नहीं है वो पारंपरिक तरीके से ओणम की तैयारी कर सकते हैं। आप अपने मलयाली दोस्तों से पूछ सकते हैं कि इस अवसर पर पारंपरिक वस्त्रों का क्या महत्व होता है और केरल की सुनहरे बॉर्डर की साड़ी पर कैसा मेकअप किया जाता है।

काजल
केरल से लेकर भारत के हर हिस्से में महिलाएं काजल जरूर लगाती हैं। इससे आंखें और ज्यादा खूबसूरत दिखाई देती हैं। देशभर की लड़कियों को काजल बहुत पसंद होता है। आपको अपने मेकअप बॉक्स में काजल जरूर रखना चाहिए। ओणम के लिए भी ये बहुत जरूरी है।
Most Read: ओणम 2019: जानें किस दिन राजा महाबली आएंगे केरल

आई लाइनर
काजल के साथ-साथ आंखों की खूबसूरती को बढ़ाने में आई लाइनर का भी जवाब नहीं है। जैल या लिक्विड, दोनों ही तरह का आई लाइनर बढ़िया रहता है। पूरे चेहरे पर आंखों का खूबसूरत दिखना सबसे ज्यादा जरूरी होता है और आई लाइनर यही काम करता है।

लिपस्टिक
एक लिपस्टिक लगाने से ही पूरे चेहरे पर चमक आ जाती है। कुछ लड़कियों के लिए तो लिपस्टिक लाइफलाइन की तरह होती है जबकि कुछ तो लिप ग्लॉस से ही काम चला लेती हैं। अगर आप लिपस्टिक इस्तेमाल करती हैं तो बेहतर होगा कि आप हल्के रंग या न्यूड शेड की लिपस्टिक चुनें। इससे आपके चेहरे की खूबसूरती और निखर कर आती है।
Most Read: ग्लॉसी लिपस्टिक को इन 3 आसान तरीकों से दें मैट लुक

लाल बिंदी
ओणम का लुक लाल बिंदी के बिना अधूरा है। ओणम ही नहीं बल्कि हर एक त्योहार बिंदी के बिना अधूरा सा लगता है। इस त्योहार पर अपने लुक को पूरा करने के लिए बिंदी लगाना ना भूलें। इसके अलावा भारत में बिंदी पारंपरिक लुक का भी हिस्सा है जो ओणम पर आपके लुक को पूरा कर देगी।

चंदन का टीका
अब चंदन को घर पर बनाने की जरूरत नहीं है क्योंकि अब ये आसानी से मार्केट में रेडीमेड मिल जाता है। लाल बिंदी के ऊपर चंदन का टीका लगाना बहुत जरूरी है। काजल और लाल बिंदी के के साथ-साथ चंदन का टीका भी ओणम लुक को पूरा करता है।
Most Read: अचानक पहली बार करना पड़ जाए मेकअप तो ट्राई करें ये स्टेप्स