For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

प्रियंका चोपड़ा का विंग्ड आई मेकअप और ब्लू आइज मेकअप न्यू पार्टी के लिए है परफेक्ट

|

प्रियंका चोपड़ा जोनास इन दिनों अपनी फिल्म द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स को प्रमोट कर रही हैं। फिल्म प्रमोशन के दौरान एक्ट्रेस का फैशन और मेकअप काफी सुर्खियों में बना हुआ है। प्रियंका चोपड़ा के मेकअप को आप न्यू ईयर या फिर क्रिसमस पार्टी के लिए कैरी कर सकते हैं। प्रियंका चोपड़ा का आई मेकअप बेहद खूबसूरत है इसे आप अपने मेकअप में ऐड कर सकते हैं।

Priyanka Chopra

प्रियंका चोपड़ा जोनास का विंग्ड आई लुक
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने लाल रंग का पैंटसूट पहना है। इस आउटफिट के साथ एक्ट्रेस ने शानदार आई मेकअप किया है, उन्होंने एक मैट-पिंक लिप शेड कैरी किया हुआ है। प्रियंका चोपड़ा ने लाइट मेकअप के साथ विंग्ड आई लाइनर लगाया है। एक्ट्रेस डार्क रेड आउटफिट के साथ लाइट मेकअप किया है। प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने मेकअप और ड्रेसिंग सेंस के साथ एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा ने रेड पैंटसूट के साथ पिंक कलर की लिपस्टिक लगाई है। रेड आउटफिट के साथ पिंक टोन काफी अच्छा लग रहा है।

Priyanka Chopra

प्रियंका चोपड़ा जोनास का आइसी आई शैडो मेकअप
प्रियंका चोपड़ा का मेकअप काफी शानदार है लेकिन उनका आई मेकअप उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है। प्रियंका चोपड़ा का ये मेकअप लुक पार्टी मेकअप लुक है। प्रियंका चोपड़ा ने चेहरे पर फाउंडेशन और कंसीलर का परफेक्ट बेस लगाया हुआ है। परफेक्ट मेकअप लुक के लिए एक्ट्रेस ने ब्रोंजर का यूज किया है। प्रियंका चोपड़ा ने मैट लिपस्टिक लगाई है। प्रियंका चोपड़ा ने आई मेकअप के लिए आइज ब्लू कलर के आईशैडो का यूज किया है। शिमरी आई मेकअप में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं। न्यू ईयर पार्टी के लिए आप प्रियंका चोपड़ा के इस लुक को कैरी कर सकते हैं।

Priyanka Chopra Nick Jonas के Divorce पर Madhu Chopra ने कही ये बड़ी बात | Boldsky

Priyanka Chopra

English summary

Priyanka Chopra Jonas Winged Eye Makeup And Icy Eye Shadow Perfect For Party

Eye Makeup Tips: Priyanka Chopra Jonas Winged Eye Makeup And Icy Eye Shadow Perfect For Party. Read On.
Desktop Bottom Promotion