For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

आंखों में रोज काजल लगाने से हो सकती है ये समस्या, जानें काजल लगाने के साइड इफेक्ट

|

खूबसूरत आंखों के लिए महिलाएं काजल लगाती है। काजल लगाने से आंखें खूबसूरत नजर आती है लेकिन क्या आप जानते हैं आंखों में लगाने वाला काजल आंखों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।काजल आंखों को नुकसान पहुंचा सकता है। काजल में कुछ केमिकल होते है जिससे आंखों में एलर्जी और आंखें ड्राई हो जाती है। चलिए जानते हैं काजल लगाने के नुकसान।

काजल लगाने से आंखों को हो सकते हैं ये नुकसान

काजल लगाने से आंखों को हो सकते हैं ये नुकसान

काजल में पारा लेड और पैराबेंस जैसे तत्व पाए जाते है जिससे आंखों में कंजक्टिवाइटिस हो सकता है। आम भाषा में इस आंख आना कहते है।

काजल लगाने से आंखों में एलर्जी, कॉर्नियल अल्सर और डाई आईज की परेशानी हो सकती है।

काजल का इस्तेमाल करने से आंखों के अंदर सूजन हो सकती है जिसे यूवाइटिस कहा जाता है।

नवरात्रि पर डांडिया नाइट के लिए एकदम परफेक्ट हैं ये आई मेकअपनवरात्रि पर डांडिया नाइट के लिए एकदम परफेक्ट हैं ये आई मेकअप

घर पर बनाए केमिकल फ्री काजल

घर पर बनाए केमिकल फ्री काजल

अगर आपको काजल लगाना पसंद है तो आप घर पर आसानी से काजल बना सकती है। घर पर बना काजल काफी नेचुरल होता है। चलिए जानते हैं घर पर काजल बनाने का तरीका।

सामाग्री- एक प्लेट, एक बड़ा चम्मच, घी, मिट्टी का दिया, बाती और सेम साइड की दो कटोरी।

विधि

सबसे पहले दीया जलाकर फर्श पर रख दें। इसके बाद दोनों कटोरी को साइड पर रखें

इसके बाद प्लेट पर थोड़ा सा घी लगाकर कटोरी टिका कर रख दें।

20 से 30 मिनट प्लेट पर कालिख निकल आएगी। इस कालिख को एक बॉक्स में निकाल कर रख लें।

इस कालिख में एक बूंद नारियल का तेल डालकर इसे अच्छे से मिक्स कर लें। आपका होममेड काजल बनकर तैयार है।

कॉन्टेक्ट लेंस का करती हैं इस्तेमाल, तो इस तरह करें आई मेकअप, नहीं होगा नुकसानकॉन्टेक्ट लेंस का करती हैं इस्तेमाल, तो इस तरह करें आई मेकअप, नहीं होगा नुकसान

काजल लगाने के बाद इन बातों का रखें ध्यान

काजल लगाने के बाद इन बातों का रखें ध्यान

अक्सर महिलाएं खूबसूरत आंखों के लिए लाइनर और काजल का इस्तेमाल करती है। रात को सोने से पहले आंखों से लाइनर और मस्कारा हटाना बहुत जरुरी है। सोने से पहले आंखों को साफ करना चाहिए।

अपना आई मेकअप किसी के साथ भी शेयर ना करें। आई मेकअप शेयर करने से आंखों में एलर्जी हो सकती है।

एक्सपायरी डेट के बाद किसी भी आई मेकअप प्रोडक्ट का इस्तेमाल ना करें।

आंखों में संक्रमण के दौरान मेकअप का इस्तेमाल ना करें। इससे आंखों का संक्रमण बढ़ जाएगा।

मेकअप प्रोडक्ट को बाथरुम में नहीं फ्रिज में करें स्टोर, नहीं होंगे खराबमेकअप प्रोडक्ट को बाथरुम में नहीं फ्रिज में करें स्टोर, नहीं होंगे खराब

FAQ's
  • आंखों में काजल लगाने से क्या होता है?

    आंखों में काजल लगाने से आंखों की गंदगी बाहर निकल जाती है। आंखों की गंदगी बाहर आने से आंखों को आराम मिलता है साथ ही आंखों का तनाव भी कम होता है।

  • छोटे बच्चों को काजल लगाना चाहिए या नहीं

    छोटे बच्चों को काजल नहीं लगाना चाहिए, क्योंकि काजल में केमिकल होता है आप घर में भी काजल बनाते है जो कि काजल में कार्बन होता है जो कि छोटे बच्चों की आंखों के लिए नुकसानकारी होता है। बच्चों की आंखों में काजल लगाने से संक्रमण का खतरा बना रहता है।

  • आंखों में काजल लगाने के फायदे

    काजल आंखों की खूबसूरती बढ़ाने के साथ साथ आंखों को कई तरह की बीमारियों से भी बचाता है। काजल लगाने से मोतियाबिंद और रतौंधी जैसी समस्या नहीं होती है।

English summary

Side Effects Of Applying Kajal In Hindi

Applying kajal in the eyes daily can cause this problem, know the side effects of applying kajal. Read On.
Story first published: Friday, October 8, 2021, 16:28 [IST]
Desktop Bottom Promotion