For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

वाटरप्रूफ मस्कारा हटाने के लिए अपनाएं ये असरदार टिप्स

|

आंखों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए महिलाएं मस्कारा का इस्तेमाल करती हैं। मस्कारा लगाने से पलकें घनी और लंबी नजर आती हैं। खूबसूरत आंखों के लिए महिलाएं वाटर प्रफू मस्कारा का इस्तेमाल करती हैं। वाटर प्रफू मस्कारा का इस्तेमाल करने से मस्कारा पलकों में लंबे समय तक लगा रहता हैं। वाटर प्रफू मस्कारा लगाना बेहद आसान है लेकिन आंखों से मस्कारा हटाना काफी मुश्किल काम है। मस्कारा हटाते समय कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लंबे समय तक पलकों में लगा मस्कारा आंखों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। आप इन टिप्स की मदद से वाटर प्रफू मस्कारा हटा सकते हैं। चलिए जानते हैं वाटरप्रूफ मस्कारा हटाने का तरीका।

ऑलिव ऑयल

ऑलिव ऑयल

ऑलिव ऑयल स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। मेकअप और मस्कारा रिमूव करने के लिए ऑलिव ऑयल काफी असरदार है। आप मस्कारा रिमूव करने के लिए ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। मस्कारा रिमूव करने के लिए अपनी उंगलियों में ऑलिव ऑयल लें। इसके बाद ऑलिव ऑयल को पलकों पर लगाएं। हल्के हाथ से आंखों की मसाज करें। इसके बाद कॉटन से आंखे पोंछ लें।

आईशैडो और ब्लशर की तरह इस्तेमाल करें पिंक लिपस्टिक, जानें पूरा मेकअप का तरीकाआईशैडो और ब्लशर की तरह इस्तेमाल करें पिंक लिपस्टिक, जानें पूरा मेकअप का तरीका

मेकअप रिमूवर

मेकअप रिमूवर

आंखों से वाटरप्रूफ मस्कारा हटाने के लिए आप मेकअप रिमूवर का इस्तेमाल कर सकती हैं। आंखों में बिना नुकसान पहुंचाएं आप मस्कारा रिमूव करें। मस्कारा को रिमूव करने के लिए कॉटन में मेकअप रिमूवर की कुछ बूंदें लें और मस्कारा साफ करें।

डार्क सर्कल और पिंपल के दाग धब्बों को ठीक करने के लिए ये रहें स्टेप बाय स्टेप गाइडडार्क सर्कल और पिंपल के दाग धब्बों को ठीक करने के लिए ये रहें स्टेप बाय स्टेप गाइड

कोल्ड क्रीम

कोल्ड क्रीम

वाटर प्रूफ मस्कारा हटाने के लिए आप कोल्ड क्रीम का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। पलकों पर कोल्ड क्रीम लगाएं। इसके बाद कॉटन के कपड़े से पलकें साफ कर लें। वाटर प्रूफ मस्कारा हट जाएगा। कोल्ड क्रीम को आप कोल्ड क्रीम की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

सूखे और टूटे हुए मेकअप को रियूज करने के लिए इन ब्यूटी हैक्स का करें इस्तेमालसूखे और टूटे हुए मेकअप को रियूज करने के लिए इन ब्यूटी हैक्स का करें इस्तेमाल

नारियल तेल

नारियल तेल

नारियल तेल स्किन और बालों के लिए काफी अच्छा माना जाता है। पलकों से मस्कारा हटाने के लिए आप नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। नारियल तेल का इस्तेमाल कर आप आसानी से मस्कारा हटा सकते हैं। नारियल तेल को उंगलियों पर लगाएं इसके बाद पलकों पर लगा दें। हल्का हाथों से पलकों की मसाज करें। फिर कॉटन की मदद से मस्कारा साफ कर लें।

English summary

Use These Tips To Remove Water Proof Mascara In Hindi

Makeup Tips: Use These Tips To Clean Water Proof Mascara In Hindi. Read On.
Story first published: Monday, January 10, 2022, 11:46 [IST]
Desktop Bottom Promotion