For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

बैचलर लड़को को कपड़े धोने में अब नहीं आएगी दिक्कत, चमकदार और साफ कपड़े के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

|

बैचलर लाइफ जीने वाले लड़के कपड़े धोने की समस्या से परेशान रहते हैं। बैचलर लड़को को कपड़े धोते समय बहुत ही दिक्कतें होती है। लड़के कपड़ो को सही तरीके से साफ नहीं कर पाते है। अगर आपको भी कपड़े धोने में परेशानी आती है तो आप इन टिप्स का इस्तेमाल कर सकते है।

कपड़ो का सही तरीके से साफ ना होना

कपड़ो का सही तरीके से साफ ना होना

कई बार लड़के कपड़े साफ कर लेते है लेकिन कपड़े में चमक नहीं आती है। ऐसे में कपड़ो को सही तरीके साफ करना जरुरी होता है। कपड़ो को अच्छे से साफ करने के लिए आप अच्छे क्वालिटी डिटर्जेंट पाउडर का इस्तेमाल करें। कपड़े धोते समय उसका लेबल पढ़कर उसे साफ करें। कपड़ो को पानी में 20 मिनट तक भिगो कर रखें। कपड़ो को हमेशा हल्के हाथों से साफ करना चाहिए। इसके बाद कपड़ो को साफ पानी में धोएं। अगर आप इस तरह कपड़ो को साफ करते है तो सारी गंदगी निकल जाएगी, साथ ही कपड़ो में नई चमक आएगी।

समर्स में स्टाइलिश दिखने के लिए पुरूष ट्राई कर सकते हैं यह हेयरस्टाइल्ससमर्स में स्टाइलिश दिखने के लिए पुरूष ट्राई कर सकते हैं यह हेयरस्टाइल्स

कपड़ो को सिकुड़ने से कैसे बचाएं

कपड़ो को सिकुड़ने से कैसे बचाएं

बैचलर लड़को को कपड़े साफ करने का सही तरीका नहीं पता होता है जिससे उनके कपड़े सिकुड़ने का डर बना रहता है। कपड़े सिकुड़ने के बाद साइज में फर्क पड़ जाता है जिससे कपड़े बेकार लगते है। कपड़ो को सिकुड़ने से बचाने के लिए आप ज्यादा गर्म पानी का इस्तेमाल ना करें। कपड़े सुखाने के लिए ज्यादा ड्रायर का इस्तेमाल ना करें। टीशर्ट और शर्ट को निचोड़ने से बचें। एक साथ अधिक कपड़ों को न भिंगोएं। कपड़ो को आयरन करने के बाद पहनें।

वरुण धवन बेदाग स्किन के लिए इस्तेमाल करते हैं एलोवेरा जेलवरुण धवन बेदाग स्किन के लिए इस्तेमाल करते हैं एलोवेरा जेल

कपड़ों के रंग का फेड होना

कपड़ों के रंग का फेड होना

एक बार कपड़ो का रंग फेड हो जाए तो वह पहनने लायक नहीं रहता है। कपड़ो को रंग को फेड होने से बचाने के लए कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। कई बार गलत तरीके से कपड़ो को सुखाने से भी कलर फेड हो जाता है। ऐसे में कपड़ो को सही तरीके से सुखाना चाहिए। कपड़ो को तेज धूप में नहीं सूखाना चाहिए। कपड़ों को ब्रश से रगड़कर नहीं धोना चाहिए। कपड़ों को हमेशा उल्टा करके सुखाना चाहिए।

विजय देवराकोंडा से लेकर हार्दिक पांड्या ने को-ऑर्ड सेट में किया रॉकविजय देवराकोंडा से लेकर हार्दिक पांड्या ने को-ऑर्ड सेट में किया रॉक

कपड़ों पर लगे धब्बें को इस हटाए

कपड़ों पर लगे धब्बें को इस हटाए

अक्सर कपड़े धोने के बाद कपड़ो में व्हाइट कलर के धब्बे देखने को मिलता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि कपड़ो को पानी में डालकर अच्छे से साफ नहीं करते है जिससे डिटर्जेंट पाउडर के झाग कपड़ो पर रह जाते है। इस समस्या को दूर करने के लिए कपड़ो को पानी में डालकर अच्छे से साफ करें।

रणवीर सिंह और जॉन लीजेंड दोनों ने पहनी स्टार प्रिंट शर्ट, किसका लुक था बेहतररणवीर सिंह और जॉन लीजेंड दोनों ने पहनी स्टार प्रिंट शर्ट, किसका लुक था बेहतर

English summary

Laundry Tips For Boys At Home In Hindi

Laundry Tips For Boys: How To Do Laundry At Home: A Man's Guide To Washing Clothes. Read On.
Story first published: Tuesday, May 25, 2021, 16:09 [IST]
Desktop Bottom Promotion