For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

नारियल तेल से 2 सप्ताह में उम्र दिखेगी 10 साल कम, जानें कैसे

यह ना केवल आपके स्वास्थ्य के लिए एक अच्छा खादय पदार्थ है बल्कि ये आपको कुछ सप्ताह में ही 10 साल जवां दिखा सकता है।

By Gauri Shankar Sharma
|

नारियल तेल आजकल सबसे ज्यादा चलन में और काम में लिया जाने वाला तेल बन गया है, ऐसा हुआ है इसके फ़ायदों के कारण।

यह ना केवल आपके स्वास्थ्य के लिए एक अच्छा खादय पदार्थ है बल्कि ये आपको कुछ सप्ताह में ही 10 साल जवां दिखा सकता है।

कई लोगों को नारियल तेल के इस गुण का पता है, यही कारण है कि वे लोग इसके बिना नहीं रह पाते हैं। तो अब आपको अपनी गाढ़ी कमाई लोशन, क्रीम और कंडीशनर आदि पर खर्च करने की कोई आवश्यकता नहीं है, क्यों कि नारियल तेल है ना।

अन्य उपभोक्ता उत्पादों की तरह, यह त्वचा में और बालों में गहराई तक जाकर उन्हें प्राकृतिक नमी प्रदान करता है, और इसके साथ ही त्वचा की कोशिकाओं को पोषण भी प्रदान करता है।

नारियल तेल आपकी उम्र को भी बाहर और अंदर से कम दिखाता है। मिनरल आधारित उत्पाद त्वचा की नमी और पोषण छीन लेते हैं वहीं नारियल तेल त्वचा को पोषण देता है।

 How Coconut Oil Can Make You Look younger

नाइट फेस ट्रीटमेंट
रात में सोने से पहले इसका इस्तेमाल और भी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। यदि यह थोड़ा कठोर होता है तो इसे थोड़ा सा लेकर अपने हाथों पर रगड़ भी सकते हैं। इस गर्मी से जब यह गरम होकर तरल में बदलेगा तो आप इसे चेहरे पर भी लगा सकते हैं। इसे लगाने के बाद 30 मिनट तक छोड़ें ताकि त्वचा इसका अवशोषण कर ले। इसके बाद इसे एक नर्म तौलिये से इसे पौंछ लें।

hands

हाथों को पोषण
यदि आपके हाथ रूखे रखते हैं तो आप नारियल तेल को लोशन के रूप में लगाकर इनको पोषण और नमी प्रदान कर सकते हैं। आप इस नमी को ज्यादा देर तक रखना चाहते हैं तो इसे लगाकर ग्लव्स भी पहन सकते हैं, इससे उम्र के निशान भी फीके पड़ जाते हैं।
hairs


प्राकृतिक हेयर कंडीशनर

नारियल का तेल एक शानदार प्राकृतिक हेयर कंडीशनर है। एक टेबलस्पून नारियल का तेल अपने हाथों में लें, और इसे बालों में लगाएँ, खास तौर पर जड़ों में। इसे धोएँ नहीं। इसे 2 या इससे ज्यादा घंटों तक रखें। इसके बाद, इसे साफ कर नहा लें। इसके बाद शैंपू कर लें।

English summary

How Coconut Oil Can Make You Look younger

Coconut oil is an age-defying secret that can be used both inside and out to slow aging. Using it as a moisturizer puts nutrients back into the skin.
Desktop Bottom Promotion