For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

चेहरे को दमकाना है तो लगाएं सेब का बना पैक

|

एक बहुत ही प्रसिद्द कहावत है कि एक दिन में एक सेब डॉक्टर को दूर रखता है। जी हाँ सेब स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है क्योकि इसमें ढेर सारे विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं। ये सारे न्यूट्रीयेंट्स शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढाते हैं जिससे आपको कई सारे रोगों से लड़ने में मदद मिलती है। अगर आप स्किन के लिए सेब का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो यह त्वचा के लिए बहुत ही अच्छा होता है।

बहुत सारी महिलायें अपने चेहरे को लेकर बहुत सावधान रहती हैं और इसके लिए वो सारे उपाय करती हैं जिससे वो रोजाना परफेक्ट दिखें। लेकिन ऐसी कई सारी महिलायें हैं जो अपने स्किन को खूबसूरत बनाने के लिए कई तरह के खतरनाक कॉस्मेटिक का इस्तेमाल करती हैं।

1

आपको बता दें कि अगर हम प्राकृतिक तरीके से अपने चेहरे को खूबसूरत बनाएं तो यह बहुत ही फायदेमंद होता है। इसके लिए आपको फलों का सेवन करना चाहिए जिसमे ढेर सारे न्यूट्रीयेंट्स पाए जाते हैं जो त्वचा को स्वस्थ बनाते हैं।

हम ऐसे ही एक फल के बारे में बताने जा रहें हैं जो त्वचा में निखार लाता है। जी हाँ हम सेब की बात कर रहें हैं जिसमे कॉपर होने की वजह से यह सूर्य की अल्ट्रावोइलेट किरणों से त्वचा को बचाता है।

What Happens When We Use Apple On Skin

इसके अलावा सेब में विटामिन सी भी अधिकता में होता है जो एजिंग इफ़ेक्ट को कम करता है जिससे आप हमेशा युवा लगते हैं।

आइये हम आपको बताते हैं कि कैसे सेब के इस्तेमाल से आप अपनी स्किन को स्वस्थ बना सकते हैं।

 1- थके और तनाव भरी स्किन के लिए सेब का इस्तेमाल:

1- थके और तनाव भरी स्किन के लिए सेब का इस्तेमाल:

दिन भर के काम से आपकी स्किन बुझी बुझी सी हो जाती है। इसलिए इसे फ्रेश रखने के लिए आप सेब का इस्तेमाल करें क्योंकि में ढेर सारे विटामिन पाए जाते हैं जो स्किन को फ्रेश रखने का काम करते हैं। सेब से त्वचा को फ्रेश बनाने के लिए लिए जरुरी चीजें इस प्रकार हैं।

सामग्री-

  • एक सेब
  • पानी
  • इस्तेमाल करने का तरीका:

    1. एक सेब काटकर उसे ब्लेंड कर लें।
    2. इसका पेस्ट बनाकर इसमें थोडा पानी मिलाएं।
    3. इसे अपने चेहरे पर लगाकर 15 मिनट तक छोड़ दें।
    4. फिर इसे ठंडे पानी से धो लें।

    2- स्किन टोन के लिए सेब का इस्तेमाल:

    2- स्किन टोन के लिए सेब का इस्तेमाल:

    आपको बता दें कि सेब में टैनिक एसिड होता जो स्किन के टोन को बरकरार रखता है। सेब के द्वारा स्किन के टोन को कंट्रोल करने के लिए जरुरी चीजें इस प्रकार हैं।

    सामग्री-

    • एक सेब का छिलका
    • एक चम्मच शहद
    • इस्तेमाल करने का तरीका:

      1. छिलके को ग्राइंड करके पेस्ट बना लें।
      2. इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं।
      3. इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें।
      4. फिर इसे गुनगुने पानी से धो लें।

      3- मुंहासे के लिए सेब का इस्तेमाल:

      3- मुंहासे के लिए सेब का इस्तेमाल:

      सेब में सैलिसिलिक एसिड होता है जो स्किन में मौजूद मुंहासो को दूर करता है। सेब द्वारा मुंहासो को दूर करने के लिए जरुरी चीजें इस प्रकार हैं।

      सामग्री-

      • एक सेब
      • एक चम्मच शहद
      • 1/2 चम्मच नींबू का रस
      • इस्तेमाल करने का तरीका:

        1. सेब को मसलकर उसका जूस निकाल लें।
        2. इसमें शहद और नींबू का रस मिलाएं।
        3. इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें।
        4. इसे ठंडे पानी से धो लें।
        5. बेहतर परिणाम के लिए इस मिश्रण को आप कम से कम हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल करें।

        4- ड्राई स्किन के लिए सेब का इस्तेमाल:

        4- ड्राई स्किन के लिए सेब का इस्तेमाल:

        सेब स्किन को जरुरी नमी देता है जिससे इसका सूखापन दूर होता है। सेब के इस्तेमाल से त्वचा के सूखेपन को दूर करने के लिए जरुरी चीजें इस प्रकार हैं।

        सामग्री-

        • 1/2 सेब
        • एक चम्मच ओटमील का पाउडर
        • एक चम्मच शहद
        • एक अंडे का पीला भाग
        • इस्तेमाल करने का तरीका:

          1. सेब को मसल लें।
          2. इसमें ओटमील पाउडर, शहद और अंडे के पीले भाग को मिलाएं।
          3. इसे चेहरे पर लगाकर 10 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें।
          4. फिर ठंडे पानी से धो लें।

English summary

What Happens When We Use Apple On Skin

Apples are full of Vitamin C, which are great for our skin. It helps in collagen production that helps the skin maintain its elasticity, making us look younger. Apples also contain copper, which acts as a barrier in protecting the skin from UV rays.
Story first published: Friday, March 2, 2018, 11:53 [IST]
Desktop Bottom Promotion