For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

चीनी के पेस्‍ट से करें वैक्सिंग, सस्‍ता और टिकाऊ है ये उपाय

|

शरीर पर मौजूद अनचाहे बाल किसे पसंद नहीं होते हैं, ये न सिर्फ खूबसूरती बल्कि इससे शरीर के हाइजीन को भी जोड़कर देखा जाता है। हम में से कई लोग पार्लर जाकर वैक्सिंग करवाते हैं। लेकिन कई लोग दर्द की वजह से पार्लर जाने में कतराते हैं। लेकिन घर में मौजूद चीनी की मदद से भी शरीर से अनचाहे बालों को हटा सकते हैं। चीनी से वैक्‍स बनाकर घर पर ही आप वैक्सिंग कर सकते हैं। जिसे शुगर‍िंग कहा जाता है? जानें इसका इस्‍तेमाल कैसे करते हैं।

How to Make Body Sugaring Paste

क्‍या होता है शुगरिंग?

शुगर‍िंग को शुगर वैक्‍स कहते हैं। शरीर में बाल हटाने के ल‍िए ये बहुत ही आसान और नेचुरल सा उपाय है। इसमें चीनी, नींबू का रस और पानी मिलाकर वैक्‍स बनाई जाती है। जो त्‍वचा से अच्‍छे तरीके से अनचाहे बाल को हटाता है।

Most Read : आप भी प्राइवेट पार्ट और बालों पर छिड़कते हैं परफ्यूम, जानिए इसके नुकसानMost Read : आप भी प्राइवेट पार्ट और बालों पर छिड़कते हैं परफ्यूम, जानिए इसके नुकसान

चीनी से बाल हटाने के ल‍िए सामग्री

  • एक नींबू
  • आधा कप चीनी
  • आधा कप पानी

बाल हटाने का तरीका

इसका इस्‍तेमाल करने के ल‍िए चीनी और नींबू के रस को निचोड़कर पानी में मिलाकर ब्‍लेंड करें। इसे तब तक ब्‍लेंड करें जब तक यह एक स्टिकी पेस्‍ट न बन जाएं। कुछ मिनटों के ल‍िए इस पेस्‍ट को रख दें। अब स्‍पेटुला से पेस्‍ट को हाथों पर लगाएं। इसके बाद थोड़े पेस्‍ट को बालों की ग्रोथ के विपरीत तरफ लगाएं। अब पेस्‍ट को सूखने दें, इससे ज्‍यादा न सुखाएं, सूखने क बाद इसे बालों की ग्रोथ की द‍िशा में हटाएं।

Most Read : पुदीने के जूस में छिपे है कई ब्‍यूटी सीक्रेट, जानिए इस हर्ब के फायदेMost Read : पुदीने के जूस में छिपे है कई ब्‍यूटी सीक्रेट, जानिए इस हर्ब के फायदे

शुगरिंग से होने वाले फायदे

  • ये त्‍वचा से अनचाहे बाल हटाने के साथ ही मृत कोशिकाएं भी हटाकर त्‍वचा में निखार लाता है।
  • इससे जलने और रैशेज की नहीं होती है दिक्‍कत।
  • इसे आसानी से साफ किया जा सकता है और ज्‍यादा समय भी नहीं लगता है।
  • चीनी की वैक्‍स से बाल हटाने के ल‍िए आपको स्ट्रिप्‍स की जरुरत नहीं होती है साथ ही इसमें वैक्सिंग के समय होने वाला दर्द भी नहीं होता है।

English summary

How to Make Body Sugaring Paste

Sugaring is similar to waxing, but uses a sugaring paste or wax that is all natural and is more gentle on the skin.
Desktop Bottom Promotion