For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

रक्षाबंधन पर इंस्टेंट ग्लो के लिए लगाएं केले का फेस मास्क और कॉफी स्क्रब, जानें फेशियल का सही तरीका

|

रक्षाबंधन के त्योहार में बहुत ही कम समय बचा हुआ है। रक्षाबंधन के दिन बहन भाई को राखी बांधती है। लड़कियां रक्षाबंधन का इंतजार लंबे समय से करती है। रक्षाबंधन के दिन महिलाएं और लड़किया नए कपड़े पहन कर मेकअप करती है। रक्षाबंधन से पहले महिलाएं त्वचा की देखभाल के लिए फेशियल करवाती है जिससे चेहरे पर ग्लो देखने को मिले। रक्षाबंधन पर ग्लोइंग और बेदाग स्किन के लिए पर घर पर भी फेशियल कर सकती हैं। चलिए जानते है इंस्टेंट ग्लो के लिए फेशियल करने का सही तरीका।

ऑयल

ऑयल

रक्षाबंधन पर ग्लोइंग स्किन और इंस्टेंट ग्लो के लिए आप एक रात पहले तैयारियां शुरु कर दें। फेशियल करने से एक रात पहले चेहरे पर बादाम तेल लगाएं। चेहरे पर बादाम तेल लगाने के लिए हथेली पर बादाम के तेल डालकर हाथों को अच्छे से रगड़े। इसके बाद चेहरे पर तेल लगाएं। हल्के हाथों से चेहरे की मसाज करें। अगले दिन सुबह अपना चेहरा साफ कर लें।

निधि अग्रवाल ग्लोइंग स्किन के लिए लगाती है पपीता, जानें उनके ब्यूटी सीक्रेटनिधि अग्रवाल ग्लोइंग स्किन के लिए लगाती है पपीता, जानें उनके ब्यूटी सीक्रेट

स्क्रब

स्क्रब

बादाम तेल मसाज के बाद चेहरे पर स्क्रब करें। स्क्रब करने के लिए आप कॉफी का इस्तेमाल कर सकते हैं। स्क्रब करने के लिए कॉफी पाउडर और नारियल तेल लें। 2 चम्मच कॉफी में 1 चम्मच नारियल तेल मिलाकर स्क्रब तैयार कर लें। अब इस मिश्रण को हल्के हाथों से चेहरे पर लगाकर मसाज करें। 5 मिनट बाद चेहरा साफ कर लें। चेहरा साफ करने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें, क्योंकि स्क्रब में नारियल तेल का इस्तेमाल किया है जिसे हटाने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें।

फेस मास्क लगाते समय इन गलतियों से छिन जाएगा चेहरे का ग्लोफेस मास्क लगाते समय इन गलतियों से छिन जाएगा चेहरे का ग्लो

फेस मास्क

फेस मास्क

स्क्रब करने के बाद चेहरे पर फेस मास्क लगाएं। ग्लोइंग और चमकदार स्किन के लिए आप केल के फेस मास्क का इस्तेमाल कर सकते है। फेस मास्क बनाने के लिए एक पका हुआ केला लें उसे अच्छे मैश कर लें। इसके बाद इसमें एक चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इस फेस मास्क को चेहरे पर लगाएं। 20 से 25 मिनट बाद साफ पानी से चेहरा साफ कर लें।

त्वचा के लिए केले के फायदे- केले ग्लोइंग स्किन के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। केले में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट्स स्किन की डेड स्किन को हटाने काम करता है जिससे चेहरे पर चमक आती है। केले में विटमिन सी पाया जाता है। विटामिन सी चेहरे को ग्लोइंग बनाने में मददगार होता है। विटामिन सी एंटी एजिंग की तरह का काम करते है। विटामिन सी से चेहरे की झुर्रियां और फाइन लाइन्स कम होती है। केले में विटामिन के अलावा जिंक पाया जाता है जो कि मुंहासो और पिंपल को कम में काफी असरदार है। हफ्ते में दो बार केले फेस मास्क का इस्तेमाल करने चेहरे के पिंपल और एक्ने कम हो जाएंगे।

त्वचा के लिए शहद के फायदे- ग्लोइंग और बेदाग स्किन के लिए शहद काफी अच्छा माना जाता है। शहद में एंटी बैक्टीरियल गुण और एंटी एजिंग के गुण पाए जाते है जो कि त्वचा से बैक्टीरिया को कम करने में मदद करता है जिससे चेहरे के पिंपल और एक्ने ठीक हो जाएंगे। शहद का इस्तेमाल करने से चेहरे पर इंफेक्शन भी नहीं होता है। शहद नेचुरल मॉइश्चराइज की तरह काम करता है।

डैमेज्ड स्किन की देखभाल के लिए चेहरे पर लगाएं इंडियन ब्लैकबेरी मास्क, जानें स्किन केयर रूटीनडैमेज्ड स्किन की देखभाल के लिए चेहरे पर लगाएं इंडियन ब्लैकबेरी मास्क, जानें स्किन केयर रूटीन

English summary

Banana Face Mask And Coffee For Instant Glow On Raksha Bandhan In Hindi

Skin Care Tips: Banana Face Mask And Coffee For Instant Glow On Raksha Bandhan In Hindi. Read On.
Story first published: Thursday, August 19, 2021, 13:28 [IST]
Desktop Bottom Promotion