For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

स्वरा भास्कर की स्किन का राज, कीटो डाइट से रखती हैं खुद को जवां-ये है ब्यूटी सीक्रेट्स

By Shilpa Bhardwaj
|

स्वरा भास्कर बी टाउन की उन एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हैं जो अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। स्वरा भास्कर अपनी एक्टिंग के साथ साथ अपनी खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं। अक्सर इंटरनेट पर उनकी खूबसूरत फोटो और वीडियो वायरल रहती हैं।

Swara Bhaskar

स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनके फैंस उनके बोल्ड और खूबसूरत अवतार को काफी पसंद करते हैं। अपनी फिगर को बनाए रखने के लिए स्वरा भास्कर काफी मेहनत करती हैं। स्वरा भास्कर अपने आपको फिट रखने के लिए जिम में घंटो पसीना बहाती हैं। चलिए जानते हैं स्वरा भास्कर के ब्यूटी टिप्स

पानी

पानी

स्वरा भास्कर अपने आपको हाईड्रेटड रखने के लिए खूब सारा पानी पीती हैं। दिन में लगभग वह 8 से 7 गिलास पानी पीती हैं। पानी के अलावा स्वरा भास्कर जूस भी पीती हैं। जूस पीने से वह खाना कम खाती है क्योंकि जूस पीने से जल्दी भूख नहीं लगती हैं। अगर आपको भी स्वरा भास्कर जैसी ग्लोइंग स्किन चाहिए तो आप भी पानी पीना शुरु कर दें।

लॉकडाउन: बिना पार्लर जाएं घर में रिमूव करें अनचाहे बाल, खाली घंटों में करें ये सरल उपायलॉकडाउन: बिना पार्लर जाएं घर में रिमूव करें अनचाहे बाल, खाली घंटों में करें ये सरल उपाय

हेल्दी डाइट

हेल्दी डाइट

स्वरा भास्कर अपने आपको फिट रखने के लिए हेल्दी डाइट का लेती हैं। स्वरा बाहर का खाना नहीं खाती हैं। बल्कि घर का बना हुआ खाना खाना पसंद करती हैं। स्वरा खाने में रोटी, सब्जियां, दलिया और हरा साग खाती हैं। बता दें कि स्वरा भास्कर को चावल और दही खाना बहुत पसंद हैं। अक्सर वह शूटिंग के दौरान दही और चावल खाती हैं। स्वरा भास्कर के नाश्ते की बात करें तो वह नाश्ते में अंडे खानती हैं। स्वरा भास्कर चीनी और ज्यादा तेल वाले खाने से दूर रहती हैं। स्वरा जैसे फिटनेस के लिए आपको भी अपनी डाइट में हरी सब्जियों को शामिल करना होगा।

चेहरे पर सफेद दानों से पाना चाहती हैं छुटकारा तो रात को करें ये घरेलू उपायचेहरे पर सफेद दानों से पाना चाहती हैं छुटकारा तो रात को करें ये घरेलू उपाय

कीटो डाइट

कीटो डाइट

स्वरा भास्कर अपने वजन कम करने के लिए कीटो डाइट को फॉलो करती हैं। कीटो डाइट में बहुत कम फैट खाया जाता है जिसकी वजह से वजन कम करना बहुत आसान होता हैं। कीटो डाइट को लो कार्ब डाइट भी कहते हैं। बता दें कि कई लोगों का कहना है कि कीटो डाइट हेल्थ के लिए ज्यादा अच्छी नहीं होती है, ऐसे में खुद कीटो डाइट नहीं लेना चाहिए।

सोनम कपूर की ग्लोइंग स्किन के पीछे है घरेलू नुस्खे, जानें ब्यूटी सीक्रेट्ससोनम कपूर की ग्लोइंग स्किन के पीछे है घरेलू नुस्खे, जानें ब्यूटी सीक्रेट्स

योग

योग

स्वरा भास्कर अपनी फिटनेस को लिए योग करती हैं। स्वरा भास्कर हफ्ते में 3 दिन योग की क्लास लेती हैं। योग के साथ साथ स्वरा भास्कर जिम भी जाती हैं।

नो मेकअप

नो मेकअप

स्वरा भास्कर रात को सोने से पहले मेकअप हटा देती हैं। वहीं घर पर वह मेकअप नहीं करती हैं। स्वरा भास्कर का मानना चेहरे पर हर समय मेकअप करने से स्किन का ग्लो कम हो जाता हैं। ऐसे में रात को सोते समय मेकअप रिमूव करके सोना चाहिए।

मॉइश्चराइजर से पाएं जवां और ग्लोइंग स्किन, जानें लगाने का सही तरीकामॉइश्चराइजर से पाएं जवां और ग्लोइंग स्किन, जानें लगाने का सही तरीका

बाल

बाल

स्वरा भास्कर अपनी स्किन के साथ साथ अपनी बालों का भी ध्यान रखती हैं। स्वरा भास्कर बालों में नारियल तेल लगाती हैं। स्वरा अक्सर अपने बालों की मालिश करने के लिए नारियल का तेल लगाती हैं।

शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत की जवां स्किन के पीछे है ये ब्यूटी सीक्रेट्सशाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत की जवां स्किन के पीछे है ये ब्यूटी सीक्रेट्स

English summary

Beauty Secrets Of Swara Bhaskar

swara bhaskar reveals her beauty secrets. read on.
Story first published: Monday, March 30, 2020, 19:28 [IST]
Desktop Bottom Promotion