For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

रमजान में बेदाग और ग्लोइंग त्वचा के लिए इन ड्रिंक्स का करें सेवन

|

रमजान का पाक महीना शुरु हो चुका है। दुनिया भर के मुसलमान रमजान में रोजा रखते हैं। शाम को रोजा खोलने के बाद रुह अफजा का सेवन करते हैं। रमजान में सूर्योदय से पहले सेहरी खाई जाती है जिसके बाद पूरे दिन कुछ नहीं खाया या पिया जाता है। शाम को आजान होने के बाद ही रोजा खोला जाता है, जसे इफ्तार कहते हैं। रोजा खोलने के लिए खजूर और पानी का सेवन किया जाता है।

Ramadan skin care

इसके बाद लोग खान खाते हैं। रोजे के दौरान 15 से 16 घंटे तक बिना कुछ खाए पिए हेल्थ के साथ साथ स्किन को भी काफी नुकसान पहुंचाता है। रोजा खोलने के बाद पानी के अलावा आप जूस और अन्य ड्रिंक्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। रमजान में ग्लोइंग और बेदाग स्किन के लिए डाइट में जूस, शरबत का इस्तेमाल करें। इन ड्रिंक्स का सेवन कर आप खुद को हाइड्रेट कर सकते हैं।

आम पन्ना

आम पन्ना

रमजान के दौरान मौसम काफी गर्म होता है। 15 से 16 घंटे तक बिना पानी पिए शरीर में पानी की कमी हो जाती है। जिसका असर सेहत के साथ साथ स्किन पर भी पड़ता है। त्वचा की देखभाल के लिए रोजा खोलने के बाद आप ज्यादा से ज्यादा ड्रिंक्स का इस्तेमाल करें। रोजा खोलने के बाद आप आम पन्ना का इस्तेमाल कर सकते हैं। आम पन्ना एक खट्टा मीठा ड्रिंक होता है। आम पन्ना कच्चे आम के गूदे से बनता है। आम पन्ना रिहाड्रेशन ड्रिंक है।

सनबर्न से राहत पाने के लिए प्रियंका चोपड़ा गेहूं के आटे का करती हैं इस्तेमाल, जानें उबटन बनाने का तरीकासनबर्न से राहत पाने के लिए प्रियंका चोपड़ा गेहूं के आटे का करती हैं इस्तेमाल, जानें उबटन बनाने का तरीका

अनार का जूस

अनार का जूस

अनार में विटामिन ए, सी और ई पाया जाता है। अनार में फॉलिक एसिड, एंटी ऑक्सीडेंट और एंटीवायरल पाया जाता है जो कि स्किन के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। त्वचा की देखभाल के लिए रोजा खोलने के बाद अनार के जूस का सेवन करें।

डिलीवरी के बाद त्वचा की देखभाल के लिए अनीता हसनंदानी के स्किन केयर टिप्स को करें फॉलोडिलीवरी के बाद त्वचा की देखभाल के लिए अनीता हसनंदानी के स्किन केयर टिप्स को करें फॉलो

नींबू पानी

नींबू पानी

गर्मियों में नींबू का सेवन काफी किया जाता है। नींबू पानी पीने से तुंरत एनर्जी मिलती हैं। रोजा खोलने के बाद आप ज्यादा से ज्यादा नींबू पानी का सेवन करें। नींबू पानी में आप चीनी ,नमक के साथ साथ आप पुदीने की पत्तियों का इस्तेमाल कर सकती हैं। नींबू पानी का सेवन करने से कैलोरी नहीं होती है। नींबू पानी का सेवन कर बॉडी को डिटॉक्स किया जा सकता है।

कोरोना काल में प्री ब्राइडल लुक के लिए पार्लर नहीं बल्कि घर पर बैठे इन टिप्स का करें इस्तेमालकोरोना काल में प्री ब्राइडल लुक के लिए पार्लर नहीं बल्कि घर पर बैठे इन टिप्स का करें इस्तेमाल

नारियल पानी

नारियल पानी

रमजान में शरीर के हाइड्रेशन लेवल को बनाए रखने के लिए नारियल पानी का सेवन करें। नारियल पानी नेचुरल ड्रिंक है। नारियल पानी में पोटेशियम पाया जाता है जो स्किन को हाइड्रेट करने में मदद करता है। रोजे खोलने के बाद नारियल पान का सेवन करें।

ग्लोइंग और जवां स्किन मलाइका अरोड़ा इस ड्रिंक का करती हैं सेवनग्लोइंग और जवां स्किन मलाइका अरोड़ा इस ड्रिंक का करती हैं सेवन

छाछ

छाछ

रोजे खोने के बाद छाछ का इस्तेमाल कर सकते हैं। दही को ठंडे पानी के साथ पतला कर लें। इसके बाद इसमें कटा हुआ धनिया पत्ती, जीरा और नमक डालकर इस छाछ का सेवन करें। शरीर को ठंडा रखने में छाछ बहुत ही मददगार होता है। त्वचा की देखभाल के लिए आप छाछ का इस्तेमाल कर सकते हैं।

रमजान में रोजे के दौरान इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो स्किन हो सकती है खराबरमजान में रोजे के दौरान इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो स्किन हो सकती है खराब

बनाना शेक

बनाना शेक

केले में फाइबर और पोटेशियम पाया जाता है जो कि शरीर को एनर्जी के देने से साथ साथ स्किन के लिए बहुत ही मददगार साबित होता है। रोजा खोलने के बाद आप बनाना शेक का इस्तेमाल कर सकते हैं। केले शेक का सेवन करने से चेहरे पर ग्लो देखने को मिलती है।

अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर कर गर्मियों में पहने स्लीवलेस ड्रेस और पाएं ग्लैमरस लुकअंडरआर्म्स के कालेपन को दूर कर गर्मियों में पहने स्लीवलेस ड्रेस और पाएं ग्लैमरस लुक

English summary

Best Tasty And Refreshing Drinks For Glowing Skin During Ramadan

Ramadan skin care tips: Best Tasty And Refreshing Drinks For Glowing Skin During Ramadan. Read On
Desktop Bottom Promotion