Just In
- 1 hr ago First Date Tips: पहली ही डेट में पार्टनर को करना है इम्प्रेस तो ध्यान रखें ये जरूरी बात
- 2 hrs ago हीरामंडी की प्रीमियर पर सितारों सा झिलमिल वाइट शरारा सेट पहन पहुंची आलिया भट्ट, लाखों में हैं कीमत
- 4 hrs ago Real Vs Fake Shampoo : आपका शैंपू असली है या नकली, इन ट्रिक्स से पता करें अंतर
- 5 hrs ago Eggs Freeze कराएंगी मृणाल ठाकुर, कौन और कब करवा सकता है एग फ्रीज जानें यहां
Don't Miss
- News Aaj ka Match Kaun Jeeta 25 April: आज का मैच कौन जीता- हैदराबाद vs बेंगलुरु
- Movies बेटे ज़ोरवार को सीने से चिपकाए इस हालत में दिखी हसीना, नवजात संग मां को ऐसे देख सताई लोगों को चिंता
- Education IIT JEE Advanced 2024: जईई एडवांस के लिए 27 अप्रैल से होंगे आवेदन शुरू, देखें परीक्षा तिथि फीस व अन्य डिटेल्स
- Technology इस दिन होने जा रहा Apple का स्पेशल इवेंट, नए iPad के साथ इन प्रोडक्ट्स की हो सकती है एंट्री
- Finance Bengaluru Lok Sabha Election 2024: फ्री Rapido,बीयर.! वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए वोटर्स को दिए जा रहे ऑफर्स
- Travel 5 दिनों तक पर्यटकों के लिए बंद रहेगा शिमला का 'द रिट्रीट', क्या है यह और क्यों रहेगा बंद?
- Automobiles करोड़ों की संपत्ति का मालिक, लग्जरी कारों का कलेक्शन, फिर भी Maruti की इस कार में चलते दिखे Rohit Sharma
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
ग्लोइंग और चमकदार स्किन के लिए खाली पेट खाएं गोंद कतीरा, जानें फायदे
गोंद का इस्तेमाल घरों में लड्डू बनाने के लिए किया जाता है। खासकर गोंद के लड्डू गर्भवती महिला को दिए जाते हैं। लेकिन क्या आपने गोंद कतीरा के बारे में जानते है, गोंद कतीरा गोंद से अलग होता है। दरअसल गोंद कतीरे की तासीर ठंडी होती है। बरसात और गर्मियों के मौसम में गोंद का सेवन बहुत ही फायदेमंद होता है। गोंद कतीरा ना केवल सेहत बल्कि स्किन के लिए भी काफी लाभकारी है। गोंद कतीरा का सेवन करने से स्किन पर ग्लो आता है। गोंद कतीरा स्किन संबंधी सभी परेशानियों को दूर करता है। चलिए जानते है गोंद कतीरा का सेवन का सही तरीका और फायदे।
क्या है गोंद कतीरा
अधिकतर लोग गोंद कतीरा और गोंद को एक ही मानते है। लेकिन दोनों गोंद अलग अलग होता है। गोंद कतीरा थोड़ा मोटा होता है इसमें किसी भी तरह की शाइन नहीं होती है। गोंद कतीरा का तासीर ठंडी होती है। गोंद कतीरा को पानी या दूध में भिगोया जाता है तो ये फूल जाता है जबकि गोंद पानी और दूध में फूलता नहीं है। गोंद छोटा और चमकदार होता है। गोंद की तासीर गर्म होती है गोंद का इस्तेमाल अक्सर सर्दियों में लड्डू बनाने के लिए किया जाता है।
मृणाल ठाकुर जवां स्किन के लिए इस्तेमाल करती हैं हर्बल प्रोडक्ट, जानें ब्यूटी सीक्रेट
ग्लोइंग स्किन के लिए गोंद कतीरा
गोंद कतीरा- 20 ग्राम
मिश्री- स्वादानुसार
मिट्टी का बर्तन
विधि
सबसे पहले एक मिट्टी का बर्तन लें। इस बर्तन में गोंद कतीरा और मिश्री को भिगो दें। इसे 12 घंटे के लिए छोड़ दें। आप रात भर के लिए इस मिश्रण को छोड़ सकते है। सुबह यह फूल जाएंगी। इसके बाद मिश्री और गोंद कतीरा को अच्छे से मिक्स कर लें।
गोंद कतीरा खाने का सही तरीका
सुबह उठने के बाद ब्रश करने के बाद खाली पेट इसे धीरे धीरे चबाकर खाएं। गोंद कतीरा खाने के बाद 30 मिनट तक कुछ भी ना खाएं। 30 से 40 मिनट बाद ना नाश्ता करें। कुछ समय बाद आपको फर्क महसूस होगा।
बरसात के मौसम में दमकती त्वचा के लिए इस्तेमाल करें गेंहू के आटे और कॉफी फेस मास्क
गोंद कतीरा के फायदे
फाइन लाइन्स- हर रोज सुबह एक गिलास दूध में गोंद कतीरा और मिश्री डालकर पीने से चेहरे की फाइन लाइन्स कम हो जाएगी। वहीं स्किन भी टाइट हो जाएंगी। गोंद कतीरा का सेवन करने से फाइन लाइन्स के साथ साथ झाइयां भी कम हो जाएगी।
पिंपल और एक्ने- गोंद कतीरा में मौजूद पोषक तत्व स्किन संबंधी परेशानियों को दूर करने में मददगार होता है। गोंद कतीरा ब्लड को शुद्धा करने काम करता है जिससे चेहरे के पिंपल और एक्ने कम हो जाते है साथ ही डल स्किन पर निखार आने लगता है।
एंटी एजिंग और ग्लोइंग स्किन - गोंद कतीरा में एंटी ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते है जो कि स्किन को ब्राइट और ग्लोइंग बनाती है। गोंद कतीरा का सेवन करने से लटकी हुई स्किन की प्रॉबलम भी दूर हो जाएगी। गोंद कतीरा में जिंक, आयरन, प्रोटीन और फॉलिक एसिड पाया जाता है। जिससे शरीर में ब्लड फलो सही रहता है और स्किन ग्लो करती है।
बर्थडे स्पेशल: एली अवराम की जवां स्किन का राज है चुकंदर फेस मास्क, जानिए उनके ब्यूटी सीक्रेट