For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

फेस पर शहद लगाने से हो सकते ये नुकसान, जानें शहद लगाने का सही तरीका

|

सर्दियों में शहद का इस्तेमाल सेहत और स्किन की देखभाल के लिए किया जाता है। शहद का इस्तेमाल की बीमारियों को दूर करने के साथ साथ चेहरे और त्वचा से जुड़ी समस्याओं से निजात पाने के लिए किया जाता है। शहद नेचुरल प्रोडक्ट है जिसके साइड इफेक्ट होने के बहुत ही कम चांस होते है।

Skin Care Tips

लेकिन कई बार गलत तरीके से शहद का इस्तेमाल करने से इसका नुकसान भी हो सकता है। शहद का इस्तेमाल करते समय कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए। चलिए जानते हैं शहद के फायदे और नुकसान।

शहद का इस्तेमाल स्किन के लिए

शहद का इस्तेमाल स्किन के लिए

शहद एक मीठा और चिपचिपा तरल पदार्थ है। इसका उत्पादन मधुमक्खिंया करती हैं। शहद का इस्तेमाल कॉस्मेटिक प्रोडक्ट में किया जाता है। शहद का इस्तेमाल मुंहासे और एक्ने को ठीक करने के लिए किया जाता है। चेहरे पर पर शहद का इस्तेमाल करना काफी अच्छा माना जाता है। चेहरे पर कच्चा शहद बहुत ही लाभकारी है।

सबसे लाभकारी मानी जाने वाली छाछ के ये हैं बड़े नुकसान, सबसे ज़रूरी बात- धयान से पढेंसबसे लाभकारी मानी जाने वाली छाछ के ये हैं बड़े नुकसान, सबसे ज़रूरी बात- धयान से पढें

चेहरे पर शहद लगाने के फायदे

चेहरे पर शहद लगाने के फायदे

कच्चा शहद त्वचा के लिए बहुत ही लाभकारी है। सोरायसिस, मुंहासे और एक्ने की परेशानी से निजात पाने के लिए शहद बहुत ही असरदार है। त्वचा का रंग साफ करने के लिए ठंडे पानी में शहद मिलाकर पीना चाहिए। शहद त्वचा की मृत कोशिकाओं को हील करने में मदद करता है। चेहरे की सूजन कम करने के लिए भी शहद बहुत ही असरदार है।

बॉडी लोशन को चेहरे पर क्यों नहीं लगाना चाहिए, जानें कारण और नुकसानबॉडी लोशन को चेहरे पर क्यों नहीं लगाना चाहिए, जानें कारण और नुकसान

चमकदार और ग्लोइंग स्किन के लिए शहद का इस्तेमाल

चमकदार और ग्लोइंग स्किन के लिए शहद का इस्तेमाल

शहद का इस्तेमाल चेहरे की रंगत को साफ करने के लिए किया जाता है। शहद में एक्सफोलिएटिंग गुण पाए जाते हैं जिससे स्किन की डेड सेल्स को हटाया जा सकता है। डेड स्किन से आपकी स्किन बेजान हो जाती हैं। सर्दियों में बेजान और रुखी स्किन से निजात पाने के लिए शहद के फेस पैक का इस्तेमाल करें।

बॉडी लोशन को चेहरे पर क्यों नहीं लगाना चाहिए, जानें कारण और नुकसानबॉडी लोशन को चेहरे पर क्यों नहीं लगाना चाहिए, जानें कारण और नुकसान

चेहरे पर शहद लगाने से होने वाले नुकसान

चेहरे पर शहद लगाने से होने वाले नुकसान

शहद लगाने से नुकसान बहुत ही कम होता है लेकिन कई बार लोगों में शहद से एलर्जी देखने को मिलती हैं। शहद से एलर्जी होने पर चेहरे पर लाल पैच, जलन और सूजन आ जाती है। जब भी आप शहद का इस्तेमाल अपने चेहरे पर करती है तो सोने से पहले अपने चेहरे को जरुर साफ करें। इससे त्वचा पर एलर्जी होने के चांस कम हो जाते हैं।

सर्दियों में ग्लोइंग स्किन के लिए चुनें सही मास्क, जानें आपकी त्वचा के लिए कौन सा मास्क है बेस्टसर्दियों में ग्लोइंग स्किन के लिए चुनें सही मास्क, जानें आपकी त्वचा के लिए कौन सा मास्क है बेस्ट

गर्म चीजों के साथ शहद का सेवन हानिकारक

गर्म चीजों के साथ शहद का सेवन हानिकारक

शहद की तासीर गर्म होती है। ऐसे में गर्म चीज के साथ शहद का सेवन करने स गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। शहद का इस्तेमाल गर्म पानी, दूध और चाय के साथ नहीं करना चाहिए। आप शहद का इस्तेमाल गर्म चीजों के साथ नहीं करना चाहिए। शहद का इस्तेमाल हल्के गुनगुने पानी में करना चाहिए। हल्का गर्म पानी में शहद का इस्तेमाल करने से कोई भी नुकसान नहीं होता है।

जिद्दी पीठ के एक्ने हटाने के लिए अपनाएं ये टिप्स, वेडिंग सीजन में पहने बैकलेस ब्लाउजजिद्दी पीठ के एक्ने हटाने के लिए अपनाएं ये टिप्स, वेडिंग सीजन में पहने बैकलेस ब्लाउज

इन चीजों के साथ शहद का सेवन ना करें

इन चीजों के साथ शहद का सेवन ना करें

चीनी के साथ शहद का इस्तेमाल काफी हानिकारक होता है। इसलिए चीनी के साथ शहद मिलाकर इस्तेमाल ना करें। शहद का सेवन घी या मक्खन के साथ नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से इम्यून सिस्टम खराब हो सकता है। इसके अलावा पेट से जुड़ी परेशानी देखने को मिलती है।

एरिका फर्नांडिस से जानें फेस वॉश का सही तरीका, पाएं ग्लोइंग स्किनएरिका फर्नांडिस से जानें फेस वॉश का सही तरीका, पाएं ग्लोइंग स्किन

English summary

Honey Side Effects And Benefits For Skin In Hindi

Here We Are Talking About Skin Care, Honey Side Effects And Benefits For Skin. Read On.
Story first published: Friday, November 27, 2020, 13:54 [IST]
Desktop Bottom Promotion