For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

ग्लोइंग चमकदार स्किन के लिए रात को लगाएं स्ट्रॉबेरी फेस पैक

By Shilpa Bhardwaj
|

ग्लोइंग और चमकदार स्किन हर महिला की चाहत होती हैं। ग्लोइंग स्किन के लिए महिलाएं क्या कुछ नहीं करती हैं। ब्यूटी ट्रीटमेंट लेकर ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती है लेकिन इसके बाद भी ग्लोइंग स्किन पाना बहुत ही मुश्किल हो जाता हैं।

Strawberry

आज हम स्ट्रॉबेरी के बारे में बात करेंगे कि कैसे स्ट्रॉबेरी सेहत के साथ साथ स्किन के लिए भी लाभदायक है। स्ट्रॉबेरी में एंटी ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते है जो स्किन को ग्लो करने में काफी मदद करता है। स्ट्रॉबेरी के इस्तेमाल से स्किन टैन से भी छुटकारा पाया जा सकता है।

ग्लोइंग स्किन

ग्लोइंग स्किन

स्ट्रॉबेरी में एंटी ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते है जो कि स्किन को चमकदार बनाने में मदद करते है। स्किन पर स्ट्रॉबेरी का पैक लगाने से स्किन ग्लोइंग रहती हैं। साथ ही स्ट्रॉबेरी के पैक से ढीली स्किन में भी कसाव आ जाता हैं। महिलाएं अक्सर चेहरे की लटकी स्किन से परेशान रहती हैं। अगर आप भी अपने लटकी स्किन से परेशान है तो वह भी स्ट्रॉबेरी पैक का इस्तेमाल करती हैं। स्ट्रॉबेरी के इस्तेमाल से चेहरे पर कसाव भी आएगा।

कैसे इतना ग्लो करती हैं बिपाशा बसु, जानें उनके ब्यूटी सीक्रेट्सकैसे इतना ग्लो करती हैं बिपाशा बसु, जानें उनके ब्यूटी सीक्रेट्स

स्ट्रॉबेरी क्रीम पैक

स्ट्रॉबेरी क्रीम पैक

स्ट्रॉबेरी मास्क बनाने के लिए स्ट्रॉबेरी की प्यूरी बना लें। इस प्यूरी में ड्रई स्किन वाले क्रीम मिला लें, वहीं ऑयली स्किन वाले स्ट्रॉबेरी प्यूरी में दही मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद इसमें एक चम्मच शहद मिला लें। इस मिश्रण को चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगा लें। इसके बाद चेहरे को धो लें। चेहरे के दाग धब्बें दूर हो जाएंगे साथ ही स्किन पर निखार आ जाएगा। इस पेस्ट को हफ्ते में कम से कम से 3 बार लगाएं।

चेहरे पर बार बार पिंपल क्यों आते हैं, मुंहासो को इन तरीके से करें अलविदाचेहरे पर बार बार पिंपल क्यों आते हैं, मुंहासो को इन तरीके से करें अलविदा

स्ट्रॉबेरी फेस पैक

स्ट्रॉबेरी फेस पैक

स्ट्रॉबेरी फेस पैक बनाने के लिए स्ट्रॉबेरी की प्यूरी बना लें। इसको फ्रीज में 15 मिनट के लिए रख दे। इसके बाद चेहरे पर इस पैक को लगा लें।10 मिनट बाद चेहरा धो लें। इस मास्क के इस्तेमाल से चेहरें पर निखार के साथ साथ चेहरे पर कसाव भी आएगा।

गर्मियों में स्किन को ठंडक और ग्लोइंग बनाने के लिए यूज करें ये फेसपैकगर्मियों में स्किन को ठंडक और ग्लोइंग बनाने के लिए यूज करें ये फेसपैक

स्ट्रॉबेरी और नींबू पैक

स्ट्रॉबेरी और नींबू पैक

ग्लोइंग स्किन के लिए नींब और स्ट्रॉबेरी का पैक सबसे बढ़िया है। यह पैक स्किन की टैन को दूर करता है साथ ही चेहरे का निखार बढ़ाता हैं। इस पैक को बनाने के लिए स्ट्रॉबेरी प्यूरी में नीबू का रिस मिला लें। इसके बाद इस मिश्रण को चेहरे पर लागएं। 15 मिनट बाद चेहरा धो लें। हफ्ते में 3 दिन स्ट्रॉबेरी नींब पैक लगाने से चेहरा ग्लोइंग और चमकदार हो जाएगा।

लॉकडाउन के दौरान किचन का काम करते हुए स्किन को बनाए ग्लोइंगलॉकडाउन के दौरान किचन का काम करते हुए स्किन को बनाए ग्लोइंग

English summary

Strawberry Face Pack For Glowing Skin

Here we are talking about Strawberry Face Pack how strawberry face pack fair skin instantly. read on.
Desktop Bottom Promotion