For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

एक्ट्रेस आशका गोराडिया ने शेयर किया डार्क सर्कल्स दूर करने का तरीका, जानें आई मास्क बनाने का तरीका

By Shilpa Bhardwaj
|

टीवी एक्ट्रेस आशका गोराडिया अपनी फिटनेस और खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। अक्सर इंटरनेट पर उनका पोल डांस वीडियो और फैशनेबल अंदाज वायरल रहता है। आशका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आशका अपनी स्किन का काफी ध्यान रहती है। आशका अपनी स्किन का ध्यान रखने के लिए घरेलू चीजों का इस्तेमाल करती हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया हैं। इस वीडियो में डार्क सर्कल्स को दूर करने के लिए घरेलू नुस्खा बताया है। अगर आपकी आंखों के आस पास भी डार्क सर्कल्स है तो आप भी इस आई मास्क को यूज कर सकती है। आशका गोराडिया ने अपनी इंस्‍टाग्राम पोस्‍ट में बताया है। तो चलिए जानते हैं कि इस आई मास्‍क को आंखों के काले घेरे पर लगाना कैसे लाभदायक है।

Eye Mask For Dark Circles

आई मास्क बनाने का तरीका
1 बड़ा चम्मच खीरा, 1 बड़ा चम्मच पपीता, छोटा चम्मच शहद, 3 से 4 केसर के थ्रेड, कॉटन का टुकड़ा। सबसे पहले खीरे को छील कर छोटे छोटे टुकड़ो में काट लें। पपीता को भी छील लें औ छोटे छोटे टुकड़ो में काट लें। अब खीरे और पपीते को पीसकर पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट में शहद और केसर मिला लें। इसके बाद कॉटन के टूकड़ो को मिश्रण में डिप करें। इसके बाद पैक को फ्रीज में रख दें। 15 मिनट बाद इस मिश्रण को फ्रिज से निकालें और कॉटन को आंखों पर लगाएं। 15 मिनट के लिए कॉटन को आंखों पर रखें।

View this post on Instagram

@reneebyaashka Oh well! We sometimes wake up with dark circles turned darker and eyes all puffed up! Ouch!! Scary!! Not really if we can treat it at home! @reneebyaashka brings you DIY under eye skin relaxant and lightening/tightening mask!! Simple and Fun Four ingredients DIY mask! Things you need: Cucumber 🥒 Papaya Honey 🍯 Saffron To do: 1) Chop cucumber and Papaya and blend both in a blender. Make a fine thick paste. 2) Add two teaspoon honey and a small pinch of saffron. 3) Mix well and put umbrella shaped cotton pads (you can cut from round cotton pads) 4) Deep freeze it for 15 mins 5) With your hand or a tweezer gently place the cotton pad under your eyes and cheek bones. Leave it for 15 mins! Apply rest of the pulp on your face as well!! Take off cotton pads and wash your face with cold water. You can do this literally everyday if you find 15 mins to do so or do it at least three times a week! Why these ingredients ☝️ Cucumber : It’s Vitamin C will reduce puffiness/any inflammation or water retention. Papaya : Natural bleach, lightens darker skin under eyes and prevents skin from early formation of wrinkles. Honey : Natural bleaching properties in it, tightens your skin and prevents from darkening your skin under eyes. Saffron : High in antioxidants, helps you get rid off fine lines. Do let me know what else would you like me to try and give out. #DIYeyemask #DIYreneebyaashka #eyemask #homemade #undereyes #darkcircles #puffyeyes #naturalskincare #skincare PS - Boys! You can try this too!

A post shared by Aashka Goradia Goble (@aashkagoradia) on

इस पैक को आप चेहरे पर भी लगा सकते है। 15 मिनट बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। रोज आई पैक लगाने से डार्क सर्कल कम हो जाएंगे। इस आई मास्क को आप अपने चेहरे पर भी लगा सकते हैं। इस मास्क को लगाने से चेहरे पर ग्लो देखने को मिलता है। मास्क में केसर का इस्तेमाल किया गया है। केसर में एंटीऑक्‍सीडेंट्स पाया जाता है। जिससे चेहरे के फाइन लाइन और झुर्रियां कम हो जाती है। केसर से चेहरे के रंग में निखार भी आता है।

रातभर में पिंपल से निजात पाने के लिए ट्राई करें ये टिप्सरातभर में पिंपल से निजात पाने के लिए ट्राई करें ये टिप्स

English summary

Tv Actress Aashka Goradia Shares Eye Mask For Dark Circles, Watch Video

Here We Are Talking About Eye Mask, Tv Actress Aashka Goradia Shares Eye Mask For Dark Circles, Watch Video. Read On.
Story first published: Saturday, July 11, 2020, 18:15 [IST]
Desktop Bottom Promotion