For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

करवा चौथ पर मेहंदी का रंग गहरा करने के लिए इस्तेमाल करें ये टिप्स

|

करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत ही खास होता हैं। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं। सोलह श्रृंगार में महिलाएं मेहंदी लगवाती हैं। मेहंदी लगाने से हाथों की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती हैं।

arwa chauth mehndi

बार हल्का रह जाता है जिससे मेहंदी के डिजाइन की खूबसूरती कम हो जाती हैं। अगर आपके हाथों पर भी मेहंदी का रंग चढ़ता नहीं है तो आप करवा चौथ पर मेहंदी का रंग गहरा करने के लिए आप इन टिप्स का यूज कर सकती हैं।

करवा चौथ पर मेहंदी को डार्क करने का तरीका

करवा चौथ पर मेहंदी को डार्क करने का तरीका

मेहंदी के खूबसूरत डिजाइन को डार्क करने के लिए आप मेहंदी को अपने हाथों पर देर तक रहने दें। मेहंदी लगाने में जितनी मेहनत लगती हैं, उतना ही मेहंदी को अपने हाथों में रखने के लिए टाइम लगता हैं। मेहंदी लगाने से पहले अपने हाथों को अच्छी तरह से साफ कर लें। अपने हाथों पर पसंदीदा डिजाइन लगाएं। मेहंदी को हाथों पर 7 से 8 घंटे तक लगा रहने दें। मेहंदी को पानी ने ना धोकर हथेलियों को रगड़कर मेहंदी उतारनी चाहिए। क्योंकि पानी लगने से मेहंदी का रंग नहीं चढ़ पाता है।

दुर्गा पूजा पर एथनिक आउटफिट के साथ कैरी करें ये ट्रेंडी ईयररिंग्स, नवरात्र में पाएं खूबसूरत लुकदुर्गा पूजा पर एथनिक आउटफिट के साथ कैरी करें ये ट्रेंडी ईयररिंग्स, नवरात्र में पाएं खूबसूरत लुक

Mehndi Designs 2020: करवा चौथ पर मेंहदी का रंग चाहिए गहरा तो करें ये काम | Boldsky
नींबू और चीनी का रस

नींबू और चीनी का रस

मेहंदी को काला रंग करने के लिए नींबू और चीनी का रस बहुत ही अच्छा माना जाता है। नींबू और चीनी का रस बनाने के लिए सबसे पहले चीनी में पानी डालकर उबाल लें। ठंडा होने के बाद इस मिश्रण में नींबू का रस मिला लें। मेहंदी सूखने के बाद नींबू और चीनी के रस को मेहंदी पर लगाएं। नींबू का रस मेहंदी का रंग गहरा करने में काम आता है।

नवरात्रि के नौ दिन पहने अलग अलग रंग के मास्क, दुर्गा पूजा में है रंगों का महत्वनवरात्रि के नौ दिन पहने अलग अलग रंग के मास्क, दुर्गा पूजा में है रंगों का महत्व

बाम लगाएं

बाम लगाएं

हड्डियों में दर्द के समय लोग बाम लगाते हैं। बाम का यूज कर आप अपनी मेहंदी का रंग भी गहरा कर सकती हैं। करवा चौथ पर मेहंदी के रंग को गहरा करने के लिए आप मेहंदी हटाने के बाद विक्स या फिर कोई भी बाम लगा सकती हैं। अगर आपके हाथों में मेहंदी नहीं रचती है तो आप अपने हाथों पर विक्स लगा सकती हैं।

करवा चौथ 2020: रवीना टंडन के इन आई मेकअप से लें टिप्स, आप लगेंगी सबसे खूबसूरतकरवा चौथ 2020: रवीना टंडन के इन आई मेकअप से लें टिप्स, आप लगेंगी सबसे खूबसूरत

लौंग का धुआ लें

लौंग का धुआ लें

करवा चौथ पर काली मेहंदी के लिए आप लौंग का धुआ लें सकती हैं। सबसे पहले अपनी मेहंदी पर नींबू और चीनी का रस लगाएं। लौंग का धुआ लेने के लिए सबसे पहले तवे पर कुछ लौंग गर्म करें, और धुएं से हाथों पर भाप दें। लेकिन ध्यान से आपके हाथ ना जले। हाथ को तब तक भाप के ऊपर रखें जब तक नींबू और चीनी का रस सूख ना जाएं। मेहंदी सूखने के बाद मेहंदी को निकाल दें।

करवा चौथ से एक दिन पहले चेहरे पर ग्लो पाने के लिए लगाएं ये फेस पैककरवा चौथ से एक दिन पहले चेहरे पर ग्लो पाने के लिए लगाएं ये फेस पैक

मेहंदी लगाने के बाद क्या ना करें

मेहंदी लगाने के बाद क्या ना करें

मेहंदी हटाने के बाद अपने हाथों को कभी भी साबुन या साबुन के पानी से नहीं धोना चाहिए। ऐसा करने से आपकी मेहंदी का रंगा फीका पड़ सकता है।

नींबू और चीनी का रस जरुरत से ज्यादा नहीं करें इससे आपकी मेहंदी का रंग ज्यादा नहीं चढ़ पाएगा।

करवा चौथ पर ग्लोइंग स्किन के लिए प्याज के छिलकों का करें इस्तेमालकरवा चौथ पर ग्लोइंग स्किन के लिए प्याज के छिलकों का करें इस्तेमाल

English summary

How To Get Dark Mehndi Designs On Hand In Karwa Chauth

Here We Share Some Tips Of Mehndi Designs, How To Dark Mehndi Designs On Hand In Karwa Chauth 2021 See Latest Bridal Mehndi Designs. Have A Look.
Desktop Bottom Promotion