For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

प्लस साइज दुल्हनें ब्राइडल लहंगा सेलेक्ट करते समय इन बातों का रखें ध्यान, दिखेंगी स्लिम

|

शादी के दिन हर लड़की खूबसूरत दिखना चाहती है। शादी के खूबसूरत लुक के लिए लड़कियां लहंगा पहनती है। वहीं प्लस साइज की महिलाओं को लहंगा खरीदते समय काफी परेशानी आती है। प्लस साइज की महिलाएं ऐसे लहंगे की तलाश में होती है जो उनकी खूबसूरती को हाइलाइट करें।

plus size bridal lehenga

कई बार प्लस साइड महिलाएं लहंगा लेते समय कुछ गलतियां कर देती है जिससे वह काफी मोटी लगती है। चलिए जानते हैं प्लस साइज दुल्हन को लहंगा लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

कलर

कलर

आउटफिट का कलर बहुत ही जरुरी होता है। कई बार हम कुछ कलर में बहुत खूबसूरत लगते हैं वहीं कुछ कलर में हम इतने अच्छे नहीं लगते है। प्लस साइज महिलाओं को शादी के लिए डार्क कलर का लहंगा कैरी करना चाहिए। डार्क कलर में हम स्लिम नजर आते हैं।

स्टाइलिश और ट्रेंडी मंगलसूत्र के लिए पत्रलेखा से लेकर अनुष्का रंजन से लें इंस्पिरेशनस्टाइलिश और ट्रेंडी मंगलसूत्र के लिए पत्रलेखा से लेकर अनुष्का रंजन से लें इंस्पिरेशन

ब्लाउज की नेकलाइन

ब्लाउज की नेकलाइन

मॉडर्न लुक की वजह से कई बार महिलाएं ऑफ शोल्डर और हॉल्टर नेक स्लीव पहनती है लेकिन प्लस साइज की महिलाओं को इस तरह की नेकलाइन से बचना चाहिए। ब्लाउज की नेकलाइन डीप शेप, स्कवायर, वी शेप रखवाना चाहिए। लहंगा के साथ ट्रेडिशनल चोली कैरी करना चाहिए। प्लस साइज की महिला को ध्यान देना चाहिए की लहंगे और ब्लाउज में ज्यादा गैप ना हो और बैक ज्यादा शो ना हो।

अनुष्का रंजन की तरह लहंगे का साथ कैरी करें कमरबंध, वेडिंग सीजन में दिखेंगी स्टाइलिशअनुष्का रंजन की तरह लहंगे का साथ कैरी करें कमरबंध, वेडिंग सीजन में दिखेंगी स्टाइलिश

फिश शेप लहंगे से रखें दूरी

फिश शेप लहंगे से रखें दूरी

प्लस साइज की महिलाओं को ट्रेंड की जगह अपनी बॉडी शेप के अनुसार लहंगा लेना चाहिए। प्लस साइज की महिलाओं को फिश शेप का लहंगा नहीं लेना चाहिए। क्योंकि फिश शेप के लहंगे में हिप्स हैवी नजर आते है। वहीं ब्लाउज की स्लीव कोहनी तक सिलवानी चाहिए।

Chhath Puja Fashion Tips:छठ पूजा पर खूबसूरत लुक के लिए इन टिप्स को करें फॉलो, दिखेंगी सबसे खूबसूरतChhath Puja Fashion Tips:छठ पूजा पर खूबसूरत लुक के लिए इन टिप्स को करें फॉलो, दिखेंगी सबसे खूबसूरत

लहंगा की लंबाई

लहंगा की लंबाई

प्लस साइज की महिलाओं का ब्राइडल लहंगा लेंथ में थोड़ा लंबा होना चाहिए। ब्राइडल लहंगे का नाप आप हील पहनकर दें। ध्यान रहे कि आपकी हील लहंगे में नजर ना आए।

जानें स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक के लिए कौन सी जींस है बेस्ट, इस तरह करें कैरीजानें स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक के लिए कौन सी जींस है बेस्ट, इस तरह करें कैरी

English summary

How to select perfect lehenga for plus size bridal

Plus size bridal lehenga: How to select perfect lehenga for plus size bridal. Have a Look.
Story first published: Saturday, November 27, 2021, 10:30 [IST]
Desktop Bottom Promotion