For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

प्लस साइज की दुल्हन ने पहनी दीपिका पादुकोण की बनारसी साड़ी, देखें खूबसूरत लुक

|

शादी किसी भी लड़की के जीवन का खास पल होता है। शादी के दिन लड़की खूबसूरत दिखने के लिए साड़ी और लहंगा कैरी करती हैं। लड़कियां शादी के दिन खूबसूरत दिखने के लिए हैवी लहंगे या फिर हैवी साड़ी का चयन करती हैं। वहीं सोशल मीडिया पर एक दुल्हन का लुक वायरल हो रहा हैं। महाराष्ट्र की इस दुल्हन ने अपनी शादी में लहंगे के जगह रेड साड़ी पहनी हुई है। चलिए देखते हैं उनका खूबसूरत साड़ी लुक।

Deepika Padukon

दुल्हन ने अपनी शादी में पहनी दीपिका पादुकोण की रेड साड़ी
महाराष्ट्र की खूबसूरत भाग्यश्री तक्तावाला ने अपनी शादी में दीपिका पादुकोण वाली रेड बनारसी साड़ी पहनी है। रेड बनारसी साड़ी में दुल्हन बेहद खूबसूरत लग रही हैं। डिजाइनर सब्यसाची ने अपने इंस्टाग्राम पर खूबसूरत ब्राइडल लुक शेयर किया है। महाराष्ट्र की इस खूबसूरत दुल्हन ने रेड बनारसी सिल्क साड़ी के साथ लाल रंग का दुपट्टा कैरी किया हुआ है।

Deepika Padukon

दुल्हन का मेकअप
दुल्हन ने साड़ी के साथ बेहद खूबसूरत मेकअप कैरी किया हुआ हैं। गोल्डन आई मेकअप और रेड लिपस्टिक में दुल्हन बेहद खूबसूरत लग रही हैं। दुल्हन ने साड़ी के साथ हैवी ज्वैलरी कैरी की है। हैवी मांग टीका और सिंपल नथ में दुल्हन बेहद कमाल की लग रही है। रेड बिंदी उनके लुक में चार चांद लग रहा है।

Deepika Padukon

English summary

Plus Size Bride Wore Deepika Padukon Saree On Her Wedding

Plus Size Bride from Maharashtra Wore Deepika Padukon Saree design by sabyasachi On Her Wedding, See pics
Desktop Bottom Promotion