For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

ब्राउन बटर शुगर कुकीज़

आज हम आपको ब्राउन बटर शुगर कुकीज़ बनाना सिखाएंगे, जिसे आपके परिवार वाले खासकर के बच्‍चे काफी पसंद करने वाले हैं। तो इंतजार किस बात का , आइये जानते हैं इसे बनाने की सरल विधि।

|

अगर आप भी क्रिसमस की तैयारियों में बिजी हैं और इंटरनेट पर खाने पीने की चीजों की रेसिपीज़ ढूंढ रही हैं, तो आप बिल्‍कुल सही जगह पर आई हैं। जी हां, क्रिसमस पर कुकीज़ एक ऐसा आइटम है, जो काफी लोकप्रिय है।

Order Food from Faasos! Get 50% Off on Order*

आज हम आपको ब्राउन बटर शुगर कुकीज़ बनाना सिखाएंगे, जिसे आपके परिवार वाले खासकर के बच्‍चे काफी पसंद करने वाले हैं। तो इंतजार किस बात का , आइये जानते हैं इसे बनाने की सरल विधि।

 Brown Sugar Cookies For christmas

तैयारी में समय: 60 मिनट
पकाने में समय: 41-50 मिनट
सर्विंग्स: 4

सामग्री :

  • मक्खन - 1 कप
  • ब्राउन शुगर - 1 कप, छिड़कने के लिये
  • मैदा - 2 1/2 कप
  • अंडा - 1
  • बेकिंग पावडर - 1 छोटा चम्मच
  • दालचीनी पावडर - 2 छोटे चम्मच
  • दूध - 2 बड़े चम्मच

कुकीज़ बनाने की विधि

  1. सबसे पहले एक पैन में मक्‍खन को गरम करें और फिर उसे एक बडे़ से कटोरे में डालें। उसके साथ ब्राउन शुगर डाल कर अच्‍छी तरह से फेंटें।
  2. अब इस कटोरे में मैदा, बेकिंग पावडर और दालचीनी पावडर मिलाएं। ऊपर से दूध डालें और अच्‍छी तरह से मिक्‍स करें।
  3. अब इसको ढंक कर फ्रिज में आधे घंटे के लिये रख दें।
  4. ओवन को 180° सेल्सियस तक गरम करें। अब फ्रिज से कुकीज़ वाला कटोरा निकाल कर उसकी लोइयां बनाएं।
  5. एक एक लाइयों को लेकर हाथों के बीच में रख कर दबा दीजिये।
  6. इसी तरह से ढेर सारी कुकीज़ बना लीजिये और फिर बेकिंग ट्रे पर कुकीज को बटर पेपर बिछा कर 2 इंच के गैप पर रख दीजिये।
  7. कुकीज पर थोडा ब्राउन शुगर छिडकें।
  8. 10-15 मिनट के लिये कुकीज को बेक कर लीजिये। इसे बीच बीच में देखते रहिये क्‍योंकि अगर यह ज्‍यादा कुक हो गई तो यह कठोर हो जाएगी।
  9. ट्रे को ऑवन से बाहर निकालें और सामान तापमान तक ठंडा होने दें।
  10. अब आप इसे आराम से सर्व कर सकती हैं।

English summary

Brown Sugar Cookies For christmas

Here we have brown butter sugar cookies for christmas , a cookie whose flavor runs deep and is an easy upgrade from traditional sugar cookies.
Story first published: Wednesday, December 14, 2016, 11:18 [IST]
Desktop Bottom Promotion