For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

रेड कार्पेट पर सिंड्रेला लुक में नजर आई ऐश्‍वर्या, व्‍हाइट फर गाउन पहनकर चुराई सारी लाइमलाइट

|

कांस फिल्म फेस्टिवल से ऐश्वर्या राय बच्चन का दूसरा लुक सामने आ गया है। पहले दिन गोल्डन फिश गाउन से फैंस को मदहोश करने के बाद कांस के दूसरे दिन के ल‍िए ऐश्वर्या राय व्हाइट कलर का ट्यूब पेटर्न वाला फ्रिल गाउन में नजर आई। अपने दुसरे लुक में ऐश्वर्या राय किसी प्रिसेंस से कम नहीं लग रही थी। रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या का दूसरी अपीयरेंस बहुत शानदार रहा।

ऐश्वर्या ने दूसरे दिन रेड कार्पेट के ल‍िए फर से डिजाइन की गई ऑफ शोल्डर व्हाइट कलर की ट्यूब पेटर्न का फ्रिल गाउन पहना था। अपने लुक को और भी स्टाइलिश लुक देने के लिए ऐश्वर्या ने अलग से फर शॉल भी कैरी की।

Aishwarya Rai brings drama to Cannes red carpet in elaborate white gown

ऐश का ये शानदार गाउन Ashi Studio के कलेक्शन से था। व्हाइट गाउन के साथ ऐश्वर्या ने लाइट इयरिंग और बाल बांधे हुए थे और साथ ही इस लुक को मैच करते हुए व्हाइट हाई हील्स कैरी की थी। वहीं बात करें ऐश के मेकअप की तो लाइट मेकअप के साथ न्यूड लिपस्टिक अप्‍लाई की था। ऐश के मेकअप की खास बात ये थी कि उनके आंखों को हाईलाइट करने के ल‍िए व्हाइट ग्लिटर आईशेडो का यूज किया गया था।

Most Read : कांस 2019 में ऐश ने फिश गाउन में मारी एंट्री, ईयर मेकअप ने चुराई सारी हाईलाइटMost Read : कांस 2019 में ऐश ने फिश गाउन में मारी एंट्री, ईयर मेकअप ने चुराई सारी हाईलाइट

Aishwarya Rai brings drama to Cannes red carpet in elaborate white gown

कांस 2019 में इससे पहले ऐश्वर्या राय बच्चन रेड कार्पेट पर मैटेलिक गाउन में दिखी थीं। रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या ने Jean-Louis Sabaji के गोल्डन मैटेलिक फिश-कट गाउन में एंट्री की थी। इस वन-शोल्डर फिश-कट गाउन में ऐश्वर्या किसी सुनहरी जलपरी सी कम नहीं लग रही थी।

Aishwarya Rai brings drama to Cannes red carpet in elaborate white gown

सामने आए ये दो लुक

Most Read : First Look ग्रीन गाउन में ऐश दिखी गॉर्जियस और ग्रेसफुलMost Read : First Look ग्रीन गाउन में ऐश दिखी गॉर्जियस और ग्रेसफुल

रेड कार्पेट के अलावा ऐश्‍वर्या के दो और लुक सामने आए थे। ये दोनों लुक कांस के सी-साइड टाउन में आउटिंग के दौरान सामने आई है। Elle मैग्‍जीन ने ऐश्‍वर्या राय के दोनों लुक को अपने ऑफिशियल हैंडल से शेयर किया है। जहां एक लुक में ऐश्‍वर्या स्ट्रिप्‍ड रेड एंड व्‍हाइट ड्रेस में नजर आ रही है। वहीं दूसरे लुक में डेनिम जैकेट और सफेद टी-शर्ट कॉम्बो में नजर आई। ऐश्‍वर्या के ये सारे लुक देखकर ये यकीन कर पाना बहुत मुश्किल है कि वो 45 साल की है।

English summary

Aishwarya Rai brings drama to Cannes red carpet in elaborate white gown

Here are the pictures of Aishwarya Rai from the event as she continues to rock the red carpet at Festival de Cannes.
Desktop Bottom Promotion