For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

अनुष्का शर्मा का यह लेटेस्ट लुक सेट कर रहा है न्यू मैटरनिटी फैशन गोल्स

|

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी पीरियड एन्जॉय कर रही हैं। साथ ही साथ वह अन्य प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए मैटरनिटी फैशन गोल्स भी सेट कर रही हैं। पिछले दिनों अनुष्का शर्मा एक फोटोशूट के दौरान अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आईं। इतना ही नहीं, हाल ही में अनुष्का और विराट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। यह तस्वीरें उनके क्रिकेटर्स दोस्तों के साथ बिताई गई शाम की थीं। जिसमें अनुष्का बेहद ही ब्यूटीफुल लग रही थीं। अनुष्का के इस लेटेस्ट लुक में वह जितनी स्टाइलिश दिख रही थीं, उन्होंने अपने कंफर्ट का भी उतना ही ख्याल रखा। तो चलिए देखते हैं कैसा था अनुष्का का यह लेटेस्ट लुक-

Anushka Sharma latest Look Sets Maternity Fashion Goals

इस लुक में अनुष्का शर्मा ने एक फ्लोई और पैटर्न वाली फाल्गुनी और शेन पीकॉक ड्रेस पहनी थी जिसमें फ्लेयर्ड सिल्हूट था। इस राउंड नेक सीक्वेंस ड्रेस में नेकलाइन पर नॉटेड ड्रैगिंग्स दिखीं। इस शॉर्ट ड्रेस के साथ अनुष्का ने ब्लैक हील्स पहनी। अनुष्का के इस लुक को आलिया अल रुफ़ाई द्वारा स्टाइल किया गया। अनुष्का ने अपने लुक को स्लीक डैंग्लर्स के साथ एसेसरराइज किया। वहीं मेकअप को अनुष्का ने बेहद लाइट रखा। उन्होंने म्यूट-पिंक लिप शेड के साथ कोहल आईज लुक रखा। वहीं हेयर्स में अनुष्का ने साइट पार्टिंग लॉन्ग वेवी ट्रेस लुक रखा।

अनुष्का का यह लेटेस्ट लुक डिनर डेट से लेकर नाइट पार्टी के लिए एकदम परफेक्ट है। आपको अनुष्का का यह लुक कैसा लगा, हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।

English summary

Anushka Sharma latest Look Sets Maternity Fashion Goals

anushka Sharma dress looks is perfect for summer party. Have a look.
Desktop Bottom Promotion