For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

व्हाइट ड्रेस में ऐश्वर्या राय ने किया रैंप वॉक, खूबसूरत लुक से किया सबको हैरान

|

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। ऐश्वर्या अपनी खूबसूरती से लाखों दिलों पर राज कती है। हाल ही में एक्ट्रेस पेरिस फैशन वीक के रैंप पर नजर आईं है। रैंप पर एक्ट्रेस व्हाइट आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही है। सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या के खूबसूरत लुक को काफी पसंद किया जा रहा है।

Aishwarya Rai Bachchan

ऐश्वर्या व्हाइट ड्रेस और लाइट मेकअप में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। ऐश्वर्या ने व्हाइट आउटफिट के साथ डार्क पिंक लिपस्टिक कैरी की है। डार्क पिंक लिपस्टिक और व्हाइट आउटफिट में ऐश्वर्या को देख हर किसी की निगाहें उन्ही पर टिक गई। बता दें कि ऐश्वर्या फेमस मेकअप ब्रांड लोरियल पेरिस की ब्रांड एंबेसडर हैं।

Aishwarya Rai Bachchan

ऐश्वर्या के मेकअप की बात करें तो एक्ट्रेस ने व्हाइट गाउन के साथ लाइट मेकअप कैरी किया हुआ है। एक्ट्रेस ने चेहरे पर फाउंडेशन और कंसीलर का परफेक्ट बेस लगाया हुआ है। ऐश्वर्या ने व्हाइट गाउन के साथ ब्लैक लाइनर लगाया हुआ है। एक्ट्रेस ने डार्क पिंक लिपस्टिक लगाकर अपना मेकअप कंप्लीट किया है। ऐश्वर्या ने आउटफिट के साथ वेवी हेयरस्टाइल कैरी किया है। 47 साल की उम्र में ऐश्वर्या बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

Aishwarya Rai Bachchan

ऐश्वर्या राय दो साल बाद रैंप पर नजर आई है। सोशल मीडिया पर उनके खूबसूरत लुक को काफी पसंद किया जा रहा है। फैशन शो में ऐश्वर्या के साथ सिंगर कैमिला कैबेलो, कैथरीन लैंगफोर्ड, अजा नाओममी और एम्बर हर्ड रैंप वॉक पर नजर आएं है।

English summary

Aishwarya Rai Bachchan Stuns In White Dress At Paris Fashion Week

Aishwarya Rai Bachchan Stuns In White Dress At Paris Fashion Week. Have A Look.
Story first published: Monday, October 4, 2021, 15:54 [IST]
Desktop Bottom Promotion