For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Cannes 2018: रेट्रो लुक के बाद बोल्‍ड अंदाज में नजर आई कंगना रानौत

|

बॉलीवुड की क्‍वीन कही जाने वाली अभ‍िनेत्री कंगना रनोत का लुक भी रेड कार्पेट से दीप‍िका से कम द‍िलकश नहीं था Cannes Film Festival में धमाकेदार आगाज कर कंगना रनोत ने खुद को अपने लुक से सभी को हैरान कर द‍िया। एक द‍िन पहले कंगना यहां फैशन डिजाइनर सब्यासाची द्वारा तैयार की गई ब्‍लैक कलर की साड़ी में नजर आईं थीं, तो रेड कार्पेट पर वो बहुत ही खूबसूरत गाउन में नजर आईं।

 Cannes 2018: Debutant Kangana Mesmerizes In A Backless Gown

रेड कारपेट पर वॉक करने के लिए कंगना ने भी डिजाइनर जुहैर मुराद का डिजाइनर लाइट ग्रे कलर का ट्रांसपेरेंट गाउन चुना। अपने ग्‍लैमर्स लुक के लिए कंगना ने बालों और मेकअप के साथ एक्‍सपैरिमेंट किया, जिसका रिजल्‍ट ये रहा कि वो सचमुच रेड कार्पेट पर बहुत ही 'बोल्‍ड और ब्‍यूटीफूल' अंदाज में नजर आई।

कांस फेस्टिवल 2018, रेड कार्पेट पर कंगना के विंटेज लुक का चला ब्‍लैक मैजिककांस फेस्टिवल 2018, रेड कार्पेट पर कंगना के विंटेज लुक का चला ब्‍लैक मैजिक

 Cannes 2018: Debutant Kangana Mesmerizes In A Backless Gown

कंगना ने बालों को कर्ल किया। वो बिना किसी ज्वैलरी के न्यूड मेकअप में नजर आईं। ह‍ालांकि फैंस को कंगना का हेयरस्‍टाइल कुछ खास पसंद नहीं आया। इससे एक दिन पहले कंगना ब्लैक कलर की साड़ी में नजर आई थीं, जिसे फैशन डिजाइनर सब्यसाची ने तैयार किया था। उनका रेट्रो लुक और हेयरस्‍टाइल फैंस को बेहद पसंद आया। कंट्रोवसी के बाद "रॉयल ब्राइडल" लुक में नजर आई कंगना..

कान में शामिल होने के लिए ऐश्वर्या राय बच्चन भी बेटी आराध्या के साथ मुंबई से रवाना हो चुकी हैं। वहीं, शादी के बाद जल्द ही सोनम कपूर अपने पति आनंद आहूजा के साथ फ्रांस पहुंचेंगी।

English summary

Cannes 2018: Debutant Kangana Mesmerizes In A Backless Gown

Kangana channelled a mix of Audrey Hepburn and Marilyn Monroe look. Because of her hair updo, her glamorous style got balanced with elegance.
Story first published: Friday, May 11, 2018, 10:55 [IST]
Desktop Bottom Promotion