For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

मनीष मल्होत्रा के रीगल आउटफिट में दीपिका-रणवीर ने रैंप पर लगाई आग, फोटोज में देखिएं दोनों की केमिस्‍ट्री

By Shakeel Dsouza
|

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इंडस्ट्री के स्‍टार कपल्‍स में से एक हैं। दोनों की अपनी फैन फॉलोइंग हैं, फैंस को दोनों की केमिस्‍ट्री खूब पंसद करते हैं। हाल ही में इस कपल्‍स की केमिस्‍ट्री एक फैशन शो में देखने को मिली। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शाही अंदाज में रैंप वॉक किया। दोनों ने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के मिजवान फैशन शो 2022 के ल‍िए बतौर शो-स्‍टॉपर रैंप वॉक क‍िया।

kw: Deepika Padukone and Ranveer Singh, 5

मुंबई में हुए इस आलीशान इवेंट में दोनों का लुक और स्टाइल देखने लायक था। दीपिका ने मनीष मल्होत्रा का बनाया जबरदस्त लहंगा पहना था, जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही थी। वहीं दीपिका पादुकोण सिल्वर व्हाइट रंग के हैवी डिजाइनर लहंगे को कैरी किया था। उनके लहंगे पर नेट के ऊपर एंब्रॉयडरी थी। दोनों अपने आउटफिट में बेहद शानदार लग रहे थे। दीपिका ने अपने लुक को ग्लौसी मेकअप और कुंदन की मैचिंग ज्वेलरी के साथ पूरा किया था।

kw: Deepika Padukone and Ranveer Singh, 4

वहीं बात करें रणवीर सिंह के लुक की तो वो ब्लैक एंड व्हाइट शेरवानी में नजर आए। रणवीर ने ब्लैक कलर के कुर्ते और पायजामे के साथ बेहद खूबसूरत व्हाइट एम्ब्रोडिएरी वाला कोट पहना था। इस मौके पर उनके जूतों ने दर्शकों का ध्‍यान अपनी ओर खींचा। रणवीर ने फ्रिल्स वाले ब्लैक स्टाइलिश शूज पहने थे। रैंप वॉक के दौरान दोनों की केमिस्‍ट्री देखने लायक थी।

kw: Deepika Padukone and Ranveer Singh,
kw: Deepika Padukone and Ranveer Singh, mm

English summary

Deepika Padukon and Ranveer Singh Light The Ramp On Fire In Manish Malhotra In Hindi

The couple were showstoppers for designer Manish Malhotra's Mijwan Couture Fashion Show 2022
Story first published: Saturday, July 30, 2022, 23:08 [IST]
Desktop Bottom Promotion