Just In
- 47 min ago Lok Sabha Election 2024: हर परिवार के लिए गाय, सभी के लिए बियर, जब चुनाव जीतने के लिए किये अजीबोगरीब वादे
- 1 hr ago Good Friday के पवित्र दिन ईसाई क्यों खाते हैं मछली जबकि मांस खाना है मना, ये है वजह...
- 3 hrs ago Good Friday: इस दिन सूली पर चढ़ाए गए थे ईसा मसीह फिर क्यों कहा जाता है 'गुड फ्राइडे'
- 4 hrs ago Bengaluru Water Crisis : चिरंजीवी को सताई जल संकट की चिंता, एक्टर ने शेयर किए पानी बचाने के टिप्स
Don't Miss
- News विघटनकारी ताकतें तेजी से प्रहार करने के लिए आतुर हैं: योगी आदित्यनाथ
- Finance Sone Chandi ka Bhav: सोने ने मारा तगड़ा उछाल, 67,252 रु के साथ ऑल टाइम स्तर पर बंद, सिल्वर में मामूली तेजी
- Movies शिव सेना से जुड़े गोविंदा, मुंबई नॉर्थ-वेस्ट सीट से लड़ सकते हैं चुनाव
- Automobiles अब Toll प्लाजा और Fastag से नहीं, इस खास सिस्टम से होगा Toll Collection! नितिन गडकरी ने दिया बड़ा अपडेट
- Technology Oppo F25 Pro भारत में नए Coral Purple कलर में उपलब्ध, जानिए, स्पेक्स और उपलब्धता
- Education BSEB Bihar Board 10th Result 2024: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2024 इस हफ्ते के अंत तक आयेगा
- Travel Good Friday की छुट्टियों में गोवा जाएं तो वहां चल रहे इन फेस्टिवल्स में भी जरूर हो शामिल
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचीं दीपिका पादुकोण, सब्यसाची की साड़ी में दिखी नई नवेली दुल्हन
गणपति विसर्जन का समय नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे ही बॉलीवुड कलाकार लाल बाग के राजा के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। हाल ही में दीपिका पादुकोण भी गणपति विसर्जन से पहले लाल बाग के राजा के दर्शन करने पहुंचीं। भगवान गणेश के दर्शन करने पंडाल पहुंची दीपिका पादुकोण की फोटो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
दीपिका पादुकोण बप्पा के दर्शन के लिए पारंपरिक लिबास यानी साड़ी पहने गई थीं, जिसमें वह काफी खूबसूरत भी लग रही थीं। दीपिका यहां डिजाइनर सब्यसाची की डिजाइन की हुई पेस्टल कलर की साड़ी में नजर आई। अपने इस फेस्टिव लुक को पूरा करने के लिए दीपिका ने साड़ी को मैच करते हुए हैवी गोल्ड शॉल्डर चांद बाली पहने हुए थे जो उनके लुक पर चार चांद लगा रहे थे।
बात करें उनके मेकअप की तो उन्होंने ब्राउन स्मोकी आंखों के साथ कोरल ब्लश और मैट पिंक लिप कलर लगाया हुआ था। उनका ये लुक उन पर खूब जंच रहा था। सोशल मीडिया में दीपिका के इस लुक की फोटो खूब वायरल हो रही हैं।
View this post on InstagramA post shared by 𝗗𝗲𝗲𝗽𝗶𝗸𝗮𝗻𝘃𝗲𝗲𝗿 | 𝗙𝗮𝗻𝗽𝗮𝗴𝗲 (@deepikanveer) on
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो में दीपिका पादुकोण नंगे पैर पंडाल में जाती दिखाई दे रही हैं। लेकिन इन सबमें दीपिका के लुक ने सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींचा। दरअसल, वहां से आते समय उनकी कोल्हापुरी चप्पल ही चोरी हो गई। इस बात की जानकारी दीपिका ने खुद वीडियो शेयर कर दी थी।
View this post on InstagramA post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
वहीं दीपिका पादुकोण की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही मेघना गुलजार की फिल्म 'छपाक' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में दीपिका एसिड अटैक विक्टिम लक्ष्मी अग्रवाल का किरदार अदा करेंगी। इसके अलावा दीपिका पादुकोण अपने पति और बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के साथ '83' में भी नजर आएंगी।