For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

वेडिंग सीजन के लिए बेस्ट है फातिमा सना शेख का शरारा सूट, आप भी दिखेंगी स्टाइलिश

|

बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ना केवल अपनी एक्टिंग बल्कि फैशन वर्ल्ड का जाना माना नाम है। फातिमा का फैशन स्टेटमेंट अक्सर इंटरनेट पर वायरल रहता है। फातिमा सना शेख इंडियन और वेस्टर्न आउटफिट को बेहद कॉन्फिडेंट के साथ कैरी करती है। फातिमा का एयरपोर्ट और रेड कारपेट लुक अक्सर लाखों फैंस को अपना दीवाना बना देता है। फातिमा सना शेख अक्सर अपने लुक्स के साथ एक्सिपेरिमेंट करती रहती हैं। हाल ही में फातिमा सना शेख ने इंस्टाग्राम पर अपना इंडियन लुक शेयर किया है। उनका ये खूबसूरत लुक सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। फातिमा सना शेख के इस लुक को आप वेडिंग सीजन में कैरी कर सकते हैं। चलिए देखते हैं सना शेख का स्टनिंग और खूबसूरत लुक।

Fatima Sana Shaikh

फातिमा सना शेख ने हाल ही में अपना खूबसूरत लुक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। फातिमा व्हाइट इंडियन ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। फातिमा सना व्हाइट शरारा सेट में अपना स्लिम फिगर फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। फातिमा का ये खूबसूरत और स्टनिंग आउटफिट Prémya by Manishii के द्वारा डिजाइन किया गया है। फातिमा का ये खूबसूरत लुक अक्षिता सिंह ने स्टाइल किया है।

Fatima Sana Shaikh

फातिमा सन शेख ने व्हाइट शरारा शूट के साथ लाइट मेकअप कैरी किया हुआ है। फातिमा ने फाउंडेश और कंसीलर का परफेक्ट बेस बनाया हुआ है। एक्ट्रेस ने लाइट आई मेकअप किया है। उन्होंने ब्राउन आईशैडो लगाया हुआ है उन्होंने अपने लुक को सिंपल रखते हुए लाइनर और मस्कारा लगाया है। लाइट लिपस्टिक और पिंक ब्लश लगाकर अपना मेकअप कंप्लीट किया है। उनके हेयरस्टाइल की बात करें तो एक्ट्रेस ने सिंपल लो बन हेयरस्टाइल बनाया हुआ है। व्हाइट शरारा के साथ उन्होंने मैचिंग हैवी ईयररिंग्स पहने हुए है। आप भी फातिमा के इस लुक को फ्रेंड की वेडिंग में कैरी कर सकते हैं।

Fatima Sana Shaikh

English summary

Fatima Sana Shaikh ethnic attire best for festive season have a look

Fatima Sana Shaikh fashion: Fatima Sana Shaikh ethnic attire best for festive season .have a look.
Story first published: Tuesday, November 30, 2021, 12:05 [IST]
Desktop Bottom Promotion