For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

येलो इंडो वेस्टर्न आउटफिट में माधुरी दीक्षित दिखीं बेहद खूबसूरत, कीमत जानकर होंगे हैरान

|

माधुरी दीक्षित बी टाउन में शानदार एक्टिंग और डांस के लिए जानी जाती हैं। माधुरी दीक्षित बॉलीवुड के साथ साथ फैशन वर्ल्ड का जाना माना नाम है। माधुरी के फैंस उनके डांस के अलावा फैशन स्टेटमेंट को काफी पसंद करते हैं। माधुरी दीक्षित वेस्टर्न आउटफिट से लेकर ट्रेडिशनल आउटफिट को बेहद कॉन्फिडेंस के साथ कैरी करती हैं। हाल ही में माधुरी दीक्षित ने इंस्टाग्राम पर अपना खूबसूरत लुक शेयर किया हैं। चलिए देखते हैं माधुरी का लेटेस्ट लुक और आउटफिट की कीमत।

Madhuri Dixit

येलो आउटफिट में माधुरी दीक्षित
माधुरी दीक्षित येलो को आर्ड आउटफिट में बेहद स्टनिंग लग रही हैं। माधुरी का ये आउटफिट इंडो वेस्टर्न हैं। माधुरी ने येलो फ्लोरल प्रिंट लूज पैंट के साथ मैचिंग क्रॉप पहना हुआ है। उनके आउटफिट पर बीड्स की कढ़ाई की गई है। माधुरी ने इस आउटफिट को मैचिंग श्रग के साथ कैरी किया है। माधुरी ने क्लासी लुक के लिए आउटफिट के साथ लेयर्ड नेकलेस और हैवी ईयररिंग्स पहने हुए है। एक्ट्रेस येलो आउटफिट के साथ मैचिंग पोटली कैरी की है। माधरी की इस ड्रेस की कीमत 40 हजार रुपए है।

Madhuri Dixit

माधुरी दीक्षित मेकअप
माधुरी दीक्षित की खूबसूरती को देख उनकी उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल है। माधुरी के मेकअप लुक की बात करें तो माधुरी दीक्षित ने चेहरे पर फाउंडेशन का परफेक्ट बेस लगाया हुआ। माधुरी ने डार्क ब्राउन आई मेकअप किया हुआ हैं। एक्ट्रेस ने चीकबोन्स पर हाइलाइट लगाया हुआ है। ब्राउन शेड लिपस्टिक में माधुरी दीक्षित ने अपना मेकअप कंप्लीट किया है। खुले बालों में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

Madhuri Dixit

English summary

Madhuri Dixit looks gorgeous in a yellow outfit

celebrity Fashion: Madhuri Dixit looks gorgeous in a yellow outfit. Have A Look.
Story first published: Wednesday, September 15, 2021, 23:05 [IST]
Desktop Bottom Promotion