For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

मलाइका अरोड़ा के सीक्वेंस वन शोल्डर गाउन के आगे करीना कपूर की चमक भी है फीकी

|

जब कभी पार्टी में रेडी होने की बात होती है तो महिलाएं अमूमन महिलाएं सीक्वेंस आउटफिट पहनने का मन बनाती है। दरअसल, सीक्वेंस आउटफिट का लुक बेहद ही स्टाइलिश होता है और उसे पार्टी रेडी बनाता है। यूं तो आपको सीक्वेंस साडी से लेकर टॉप्स तक पहनने का ऑप्शन मिल जाएगा। लेकिन अगर आप सीक्वेंस लुक को एक बेहद ही स्टनिंग तरीके से पहनने का मन बना रही हैं तो ऐसे में मलाइका अरोड़ा की तरह सीक्वेंस वन शोल्डर गाउन पहन सकती हैं। रोज गोल्ड कलर के वन शोल्डर गाउन में मलाइका अरोड़ा कहर ढा रही हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको मलाइका अरोड़ा के इस वन शोल्डर गाउन के लुक्स के बारे में बता रहे हैं-कुछ ऐसा था मलाइका का लुक

Malaika Arora

मलाइका के इस स्टनिंग लुक को मेनका हरिसिंघानी ने स्टाइल किया था। अपने इस लुक में मलाइका ने मैसनमेट द्वारा डिजाइन किए गए वन शोल्डन गाउन को कैरी किया था। रोज़ गोल्ड शेड में इस वन-शोल्डर गाउन में सीक्वेंस लुक बेहद ही ब्यूटीफुल लग रहा था। इस गाउन में थाई हाई स्लिट लुक था और इस गाउन में मलाइका के कर्व्स बेहद ही खूबसूरती से नजर आ रहे थे और बॉडिस पर प्लीट्स लुक था। वहीं फुटवियर में मलाइका ने एंकल स्ट्रैप हील्स को पेयर किया था। मलाइका का यह गाउन लुक उन्हें एक बोल्ड स्टेटमेंट दे रहा था।

Malaika Arora

एक्सेसरीज व मेकअप वहीं अगर मलाइका अरोड़ा की एक्सेसरीज की बात हो तो इस लुक में उन्होंने एक्सेसरीज को बेहद मिमिनल रखा और केवल इयररिंग्स को स्टाइल किया, जो फराह खान वर्ल्ड से आए थे। वहीं, मेकअप में मलाइका ने ग्लिटरी स्मोकी-आई मेकअप, और पीच शेड लिप्स लुक कैरी किया। हेयर्स को उन्होंने मिडिल पार्टिंग ओपन वेव्स लुक दिया। तो आपको मलाइका अरोड़ा का यह वन शोल्डर सीक्वेंस गाउन लुक आपको कैसा लगा? हमें कमेंट सेक्शन में अवश्य बताइएगा।

Malaika Arora

English summary

Malaika Arora Look Gorgeous In Sequin One Shoulder Gown

Malaika Arora Look Gorgeous In Sequin One Shoulder Gown
Story first published: Thursday, January 13, 2022, 21:51 [IST]
Desktop Bottom Promotion