For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

नयनतारा की वेडिंग साड़ी आपको प्रियंका चोपड़ा के ब्राइडल लहंगे की याद दिला देगा - पढ़िए पूरी डिटेल

|

साउथ की सुपरस्टार एक्ट्रेस नयनतारा निर्माता विग्नेश शिवन के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। नयनतारा की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। जिनमें वो काफी प्यारी लग रही हैं। नयनतारा का ब्राइडल लुक सामने आने के बाद हर कोई उनके लुक की तुलना प्रियंका चोपड़ा के वेडिंग लुक से कर रहा है। क्‍योंकि उनका ब्राइडल लुक प्रियंका चोपड़ा के मोनाटोन ब्राइडल लुक से इंस्‍पायर्ड लग रहा था। नयनतारा ने शादी में सुर्ख़ लाल रंग की साड़ी पहनी थी जिसके साथ उन्होंने हरे रंगे के बेशकीमती जड़ाऊ ज्वैलरी पहनी हुई थी। ब्राइडल लुक में नयनतारा काफी खूबसूरत लग रही थी। वहीं बात करें विग्‍नेश के लुक की तो विग्नेश ने वेशती के साथ कुर्ता और शॉल के साथ अपने लुक को सिंपल लेकिन एलिगेंट रखा।

55

अपनी शादी के लिए, नयनतारा ने डिजाइनर मोनिका शाह का कस्टम डिजाइनर साड़ी को चुना था। हालांकि, उनके लुक ने हमें बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के वेडिंग लुक की याद दिला दी। जहां नयनतारा ने अपने डी-डे के लिए लाल साड़ी चुनी, वहीं प्रियंका चोपड़ा ने लाल रंग का लहंगा पहना था जिसमें लंबा घूंघट था।

 Nayantharas wedding saree

नयनतारा के लुक की बात करें, तो मोनोटोन एम्ब्रायडरी रेड साड़ी के साथ हैवी जूलरी उनके ब्राइडल को कम्पलीट कर रही थी। ग्रीन चोकर नेकलेस के साथ थ्री लेयर्स हैंगिंग नेकलेस के अलावा नई दुल्हन ने मांग टिक्का, नोज स्टड, स्टड ईयरिंग्स और चूडियां कैरी की हुई थी।

777

अपने इस खास द‍िन के ल‍िए नयनतारा ने पारंपरिक लेकिन कंटेपरी ब्राइडल लुक को चुना। नयनतारा ने पर्सनलाइज्‍ड सिंदूरी लाल रंग की साड़ी पहनी थी। जिसमें टोन-ऑन-टोन एम्‍बॉयडरी का रिपीट वर्क था। इसके अलावा साड़ी पर होयसल के मंदिरों की नक्काशी से प्रेरित एम्‍बॉयडरी का काम भी क‍िया हुआ था। नयनतारा के ब्राइडल साड़ी में देवी लक्ष्मी की आकृति को थ्रेडवर्क से बनाया गया था और विग्नेश शिवन का नाम ल‍िखा हुआ था। वहीं प्रियंका चोपड़ा ने अपने ल‍हंगे पर मातृभाषा और देवनागरी लिपि में पति (निक) और पैरेंट्स (अशोक और मधु) का नाम लिखवाया था। इसके अलावा कुछ वैदिक मंत्रों को भी थ्रेडवर्क से ल‍िखवाया गया था।

 Nayantharas wedding saree 3

अपने लुक को कंप्‍लीट करने के ल‍िए नयनतारा ने प्रियंका चोपड़ा की तरह ही लंबे और हैवी नैकलेस पहने हुए थे। और कानों में हैवी झुमके की जगह स्‍टड से ब्राइडल लुक को कम्‍प्‍लीट क‍िया हुआ था।

English summary

Nayanthara's wedding saree will remind you of Priyanka Chopra's bridal lehenga - see details

Nayanthara’s bridal look, we must add, also reminded us of Priyanka Chopra’s wedding ensemble. Wondering how? Well, read on.
Desktop Bottom Promotion