For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

वेस्टर्न आउटफिट पहनने वाली नोरा फतेही ने साड़ी में फ्लॉन्ट किया स्लिम फिगर, देखें फोटो

|

बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही अपने शानदार डांस के साथ साथ कमाल के फैंशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। बी टाउन के अलावा नोरा फतेही फैशन वर्ल्ड का जाना माना नाम है। नोरा का ड्रेसिंग सेंस लाखों महिलाओं के लिए फैशन इंस्पिरेशन हैं। नोरा फतेही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर अपनी खूबसूरत फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। सोशल मीडिया पर नोरा फतेही की काफी बड़ी फैन फॉलोइंग है। नोरा फतेही ने इंस्टाग्राम पर अपना खूबसूरत और स्टनिंग लुक शेयर किया है।

Nora Fatehi

नोरा फतेही पिंक साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। शिमरी साड़ी में नोरा फतेही अपनी टोन्ड बॉडी को फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रही हैं। नोरा फतेही पिंक कलर की सीक्वेंस साड़ी में बेहद बोल्ड लग रही हैं। पिंक साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने स्ट्रैपी ब्लाउज पहना हुआ हैं। नोरा फतेही अक्सर वेस्टर्न आउटफिट में नजर आती है लेकिन उनका ये साड़ी लुक सोशल मीडिया पर लाखों फैंस को अपना दीवाना बना रहा है। नोरा फतेही की खूबसूरत और स्टनिंग साड़ी पॉपुलर फैशन डिजाइनर आकांक्षा गजारिया ने डिजाइन किया है।

Nora Fatehi

नोरा फतेही के मेकअप लुक की बात करें तो नोरा फतेही ने पिंक सीक्वेंस साड़ी के साथ लाइट मेकअप कैरी किया हुआ है। लाइट मेकअप के लिए एक्ट्रेस ने वॉटर फाउंडेशन का यूज किया है। फाउंडेशन ब्लेंड के करने बाद एक्ट्रेस ने साड़ी से मैचिंग लाइट पिंक आईशैडो लगाया हुआ हैं। आंखों को खूबसूरत लुक के लिए नोरा फतेही ने मस्कारा लगाया है। एक्ट्रेस ने अपने चीक बोन्स और नोज ब्रिज पर हाइलाइटर लगाया हुआ है। लाइट पिंक ब्लश में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं। बेबी पिंक लिपस्टिक लगाकर एक्ट्रेस ने अपना मेकअप लुक कंप्लीट किया है। वेवी हेयर स्टाइल में नोरा फतेही बेहद खूबसूरत लग रही हैं। बर्थडे पार्टी और फ्रेंड की शादी के लिए आप नोरा फतेही के इस साड़ी लुक को कैरी कर सकती हैं।

Nora Fatehi

English summary

Nora Fatehi Looks Bold And Sizzling In Pink Sequin Saree

Nora Fatehi Looks Bold And Sizzling In Pink Sequin Saree. Have A Look.
Story first published: Friday, August 6, 2021, 20:40 [IST]
Desktop Bottom Promotion