For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

शिल्पा शेट्टी ने व्हाइट साड़ी में दिया वेस्टर्न ट्विस्ट, देखें साड़ी में ग्लैमरस अंदाज

|

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपने स्टाइलिश और फैशनेबल लुक के लिए जानी जाती हैं। शिल्पा शेट्टी बी टाउन में अपने वेस्टर्न साड़ी लुक के लिए जानी जाती है। शिल्पा शेट्टी पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं जिन्होंने साड़ी को इंडो वेस्टर्न अंदाज में कैरी किया है। एक बार फिर शिल्पा ने साड़ी को नए ट्विस्ट के साथ कैरी किया है। सोशल मीडिया पर शिल्पा के इस अवतार को काफी पसंद किया जा रहा है। चलिए देखते हैं उनका स्टनिंग साड़ी लुक।

Shilpa Shetty

शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो शेयर की हैं। शेयर फोटो में शिल्पा शेट्टी व्हाइट साड़ी पहने नजर आ रही हैं। व्हाइट साड़ी में शिल्पा शेट्टी किसी परी से कम नहीं लग रही है। शिल्पा की साड़ी सफेद स्कर्ट लग रही है। एक्ट्रेस की साड़ी पर हल्की प्लेट है जिससे साड़ी लुक आ रहा है। शिल्पा ने कमर बेल्ट लगाकर अपना लुक कंप्लीट किया है। शिल्पा ने इंडो वेस्टर्न साड़ी के साथ नेट का मैचिंग ब्लाउज कैरी किया हु। फुल स्लीव ब्लाउज में एक्ट्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

Shilpa Shetty

शिल्पा शेट्टी के मेकअप की बात करें तो शिल्पा शेट्टी ने लाइट मेकअप किया है। उन्होंने चेहरे पर फाउंडेशन का अच्छा बेस बनाया है। शिल्पा ने व्हाइट साड़ी के न्यूड मेकअप किया है। न्यूड मेकअप में शिल्पा काफी यंग लग रही है। शिल्पा ने कॉपर आई मेकअप और लाइट पिंक शेड लिपस्टिक लगाई है। शिल्पा शेट्टी के इस लुक को आप फेस्टिव सीजन में कैरी कर सकती हैं। ओपन हेयर में शिल्पा शेट्टी बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

Shilpa Shetty

English summary

Shilpa Shetty Gave Western Twist In White Saree

Shilpa Shetty Gave Western Twist In White Saree, See Glamorous Look. Have A Look.
Story first published: Saturday, October 9, 2021, 11:25 [IST]
Desktop Bottom Promotion