Just In
- 36 min ago ये शख्स हैं चलता-फिरता शराबखाना, इस अनोखी बीमारी की वजह से पेट में बनती है शराब
- 2 hrs ago Suhana Khan Beauty Tips : खुल गया सुहाना खान की खूबसूरती का राज, बेदाग त्वचा के लिए रखती हैं ऐसे ख्याल
- 4 hrs ago गर्मी में पेट को शांत रखता है यूपी-बिहार का सन्नाटा रायता, ये हैं फायदे और बनाने का तरीका
- 5 hrs ago Mangal Gochar 2024: ग्रहों के सेनापति मंगल ने किया मीन राशि में प्रवेश, इन 3 राशियों के लिए शुरू हुआ बुरा समय
Don't Miss
- Movies 14 की उम्र में कास्टिंग काउच की शिकार, B-Grade फिल्मों में भी किया काम, परेशान होकर खाया जहर
- Travel IRCTC का मानसखंड यात्रा टूर पैकेज, देवभूमि उत्तराखंड के ऐतिहासिक मंदिरों में करें दर्शन
- News पंजाब: महिलाओं को जल्द 1000 रुपये देगी भगवंत मान सरकार, बोले सीएम भगवंत मान
- Finance Aadhaar Card: कहीं आपके आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल तो नहीं हुआ, ऐसे करें तुरंत चेक
- Technology अब हार्ट अटैक आने से पहले मिलेगी वॉर्निंग, डेवलपिंग फेज में नया AI मॉडल
- Education Jharkhand JPSC Pre Result 2024: झारखंड जेपीएससी सीसीई प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2023 जारी, करें PDF डाउनलोड
- Automobiles चिलचिलाती गर्मी में लखनऊ ट्रैफिक पुलिस को मिला खास हेलमेट, अब और एक्शन में नजर आएगी पुलिस
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
Cannes 2018: हाथो में मेंहदी और लहंगे में इंडियन ब्राइडल लुक में नजर आई Sonam Kapoor
Festival De Cannes 2018 में फैंस और मीडिया जितना बेसब्री से सोनम कपूर के रेडकार्पेट लुक का इंतजार कर रहे थे, सोनम भी इस बार कांस फेस्टिवल को लेकर उतनी नर्वस थी, हो भी क्यूं ना.. शादी के बाद सोनम पहली बार Mrs Ahuja बनकर रेड कार्पेट पर वॉक कर रही थी, इसलिए इस साल का कांस फेस्टिवल सोनम के लिए काफी खास था। अपने इस खास मौके पर सोनम ने फैंस और मीडिया को अपने लुक से बिल्कुल भी निराश नहीं किया। रेड कार्पेट पर सोनम ने अपने चार्म को बरकरार करते हुए अपने लुक सभी को एक बार इम्प्रेस कर दिया।
सोनम दी वेडिंग: 18 महीने में तैयार हुआ था सोनम की संगीत सेरेमनी का लहंगा
आपको बता दें कि 8 मई 2018 को सोनम कपूर और आनंद आहूजा शादी के बंधन में बंधने के बाद से ही लाइमलाइट छाए हुए है। उसके बाद हर कोई cannes में सोनम की वेडिंग के बाद उनके रेड कार्पेट लुक का इंतजार कर रहा था। बात करें सोनम के लुक की तो सोनम ने कांस फिल्म फेस्टिवल के पहले दिन रेड कार्पेट पर Ralph And Russo का डिजाइन किया हुआ क्रीम व्हाइट रंग के लहंगे ड्रेस में नजर आई। इस ड्रेस में वो नई नवेली दुल्हन की तरह शर्माती और इठलाती हुई रेड कार्पेट पर वॉक करते हुए नजर आई।
सिंदूरी लाल जोड़ा, चूड़ा और कलीरे में, पंजाबी ब्राइडल लुक में दिखीं सोनम कपूर
रेड कार्पेट पर सोनम कपूर के हाथों से आनंद के नाम की मेहंदी साफ साफ नजर आ रही थी। सोनम के लहंगे स्टाइल में एक ड्रेप लगा हुआ था जो कि दुपट्टे की तरह लुक दे रह था। इसके साथ सोनम ने middle parting कर लूज चोटी बना रखी थी। इसके अलावा उनके बालों पर लगा हुआ यूनिक परांदा उन्हें लुक को और भी ज्यादा खूबसूरत बना रहा था। अपने लुक को कम्प्लीट करने के लिए उन्होंने चोपार्ड के इयररिंग्स पहने हुए थे।
मेकअप की बात करें तो सोनम ने न्यूड मेकअप कर रखा है लेकिन आंखों को काफी ज्यादा highlighted किया हुआ था। सोनम अपने लुक में बहुत ही सिम्पल और सोबर नजर आई। कांस 2018 में सोनम की ये 8 वीं अपीयरेंस थी, कॉस्मेटिक ब्रांड लॉरियल पेरिस की ब्रांड एंबेसडर के रूप में सोनम 2011 से कान फेंस्टिवल से जुड़ी हुई हैं। उनके अलावा अभी तक कंगना रानौत, दीपिका पादुकोण, ऐश्वर्या राय और हुमा कुरैशी जैसी बॉलीवुड हसीनाएं इस साल कांस में नजर आई थी।