For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

सोनम दी वेडिंग : सोनम कपूर ने रचाई आनंद आहूजा के नाम की मेहंदी

|
Sonam Kapoor's pre-wedding ceremonies begin, Watch mehendi ceremony pics | Boldsky

sonam-kapoor-looks-radiant-her-mehendi-ceremony

सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी का जश्न शुरू हो चुका है। रविवार को सोनम के घर मेंहदी सेरेमनी आयोजित हुई, सेरेमनी में कपूर ख़ानदान के अलावा बॉलीवुड की कई हस्तियां भी शामिल हुई। इस मौके पर सोनम कपूर के दुल्हे राजा आनंद भी नजर आए। सोशल मीडिया पर सोनम की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें सामने आई हैं। इस मौके पर सोनम ने डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला की पिंक और गोल्डन रंग का लहंगा पहना था, जिसमें सोनम बेहद खूबसूरत लग रही थी, सोनम को मैच करते हुए आनंद ने पिंक शेरवानी पहनी थी।

sonam-kapoor-looks-radiant-her-mehendi-ceremony

सोनम कपूर और आनंद आहूजा इस दौरान काफी खुश नजर आ रही थी दोनों ही खूबसूरत और प्यारे लग रहेे थे।

सोनम के साथ-साथ इस मौके पर उनकी बहन रिया कपूर, खुशी कपूर और शनाया कपूर ने भी मेहंदी लगाई।

मेहंदी सेरेमनी में जाह्नवी कपूर, करन जौहर, रानी मुखर्जी, अर्जुन कपूर भी पहुंचे। सोनम और आनंद की शादी आठ मई को होगी। इस शादी में दोनों परिवारों के बेहद करीबी लोग शामिल होंगे। हालांकि, शादी के रिसेप्शन में दोनों परिवारों के अलावा बॉलीवुड की तमाम बड़ी हस्तियों के पहुंचने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि रिसेप्शन लीला होटल में होगा। सोमवार को संगीत समारोह का आयोजन होगा।

English summary

Sonam Kapoor looks radiant in her mehendi ceremony

Pictures from Sonam Kapoor’s mehendi ceremony are surfacing online and fans can’t get enough of the stars attending the celebrations.
Story first published: Monday, May 7, 2018, 9:29 [IST]
Desktop Bottom Promotion