For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

व्हाइट साडी में चाहिए गार्जियस लुक तो जैकलीन फर्नांडिस और पत्रलेखा की तरह खुद को करें स्टाइल

|

साड़ी पहनना अक्सर लड़कियों को काफी बोरिंग लगता है। इसमें भी व्हाइट साड़ी तो शायद ही आप कभी पहनना पसंद करें, लेकिन इसमें आप एक बेहद ही गार्जियस लुक कैरी कर सकती हैं। यह हम नहीं कह रहे, बल्कि एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस और पत्रलेखा का यह व्हाइट साड़ी लुक खुद ब खुद बयां कर रहा है। अगर आप व्हाइट साड़ी पहनने से कतराती हैं तो जैकलीन फर्नांडिस और पत्रलेखा का यह लुक देखकर यकीनन आपका विचार बदल जाएगा। जहां पत्रलेखा ने व्हाइट साड़ी को केजुअल्स में कैरी किया तो वहीं जैकलीन ने इसे पार्टी स्टाइल लुक दिया। तो चलिए देखते हैं कैसा था दोनों एक्ट्रेस का व्हाइट साड़ी लुक-

Jacqueline Fernandez and patralekhaa look beautiful in white saree

व्हाइट साड़ी में जैकलीन फर्नांडिस

जैकलीन फर्नांडीज सफेद साड़ी में बेहद ही स्टाइलिश दिख रही थीं, जो फाबियाना ब्रांड से आई थी। जैकलीन ने कॉटन प्लेन व्हाइट साड़ी को नीवी स्टाइल में कैरी किया था। जैकलीन ने साड़ी को एक स्लीवलेस कढ़ाई वाले ब्लाउज के साथ टीमअप किया। यह व्हाइट ब्लाउज उनके लुक को और भी खास बना रहा था। इस एंब्रायडिड ब्लाउज के कारण ही जैकलीन की प्लेन साड़ी को भी एक पार्टी टच मिल रहा था। जैकलीन ने इस प्लेन साड़ी के साथ बेज़ कलर सैंडल्स को कैरी किया। जैकलीन के इस लुक को चंदिनी व्हाबी द्वारा स्टाइल किया गया। अपने लुक को एसेसराइज करने के लिए जैकलीन ने स्टेटमेंट एमरेल्ड रिंग और बैंगल्स को कैरी किया। इसके साथ किक एक्ट्रेस ने डेंटी स्मॉल ईयररिंग्स भी पहनें। मेकअप को जैकलीन ने थोड़ा सटल ही रखा। मैजेंटा पिंक लिप शेड और पिंक आईशैडो उन पर काफी अच्छा लग रहा था। वहीं हेयर्स को उन्होंने साइड पार्टिड वेव्स लुक दिया।

Jacqueline Fernandez and patralekhaa look beautiful in white saree

व्हाइट साड़ी में पत्रलेखा

पत्रलेखा ने व्हाइट साड़ी को केजुअल्स की तरह कैरी किया, लेकिन फिर भी उनका लुक काफी इंप्रेसिव था। पत्रलेखा ने व्हाइट साड़ी के साथ ब्लैक फुल स्लीव्स ब्लाउज को टीमअप किया। उन्होंने व्हाइट एंड ब्लैक के क्लासिक कॉम्बिनेशन को अपने लुक का हिस्सा बनाया। अपने इस लुक में पत्रलेखा ने नो एसेसरीज लुक कैरी किया। हालांकि उन्होंने एक छोटी सी ब्लैक बिन्दी को स्टाइल किया था, जिसमें वह बेहद ही ब्यूटीफुल लग रही थीं। मेकअप को पत्रलेखा ने बेहद ही लाइट रखा। उन्होंने पिंक चीकबोन्स और मैट पिंक लिप शेड को अपने लुक का हिस्सा बनाया। वहीं हेयर्स को उन्होंने मिडिल पार्टिंग सॉफ्ट कर्ल लुक दिया।

आपको पत्रलेखा और जैकलीन में से किसका व्हाइट साड़ी लुक सबसे अच्छा लगा, यह हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।

English summary

Jacqueline Fernandez and patralekhaa look beautiful in white saree

jacqueline fernandez and patralekhaa will convince you to drape a white saree. Take a look.
Story first published: Friday, January 29, 2021, 18:56 [IST]
Desktop Bottom Promotion