For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

येलो साड़ी के साथ रेड ब्लाउज पहन काजोल ने दिया न्यू ट्विस्ट, देखें गणेश चतुर्थी लुक

|

गणेश चतुर्थी के दिन देशभर में धूमधाम से गणपति जी का स्वागत किया गया है। बॉलीवुड सेलेब्स ने भी अपने घर पर गणपति जी का स्वागत किया है। इस दौरान सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर अपनी फोटो शेयर की है। बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने इंस्टाग्राम पर गणेश चतुर्थी लुक शेयर किया है। काजोल पीले रंग की सिल्क साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। चलिए देखते हैं काजोल का ट्रेडिशनल लुक।

Kajol Looks Gorgeous In Yellow Silk Sari On Ganesh Chaturthi

गणेश चतुर्थी के दिन बॉलीवुड सेलेब्स ने गणपति जी का स्वागत धूमधाम से किया है। 10 दिनों तक गणेश उत्सव मनाया जाएगा। बॉलीवुड के कई बड़े सेलेब्स ने गणपति जी स्थापना की है। सोशल मीडिया पर काजोल ने गणेश चतुर्थी के मौके पर अपना ट्रेडिशनल लुक शेयर किया है। काजोल का ट्रेडिशनल लुक सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। गणपति पूजा के दौरान काजल ने येलो कलर की सिल्क साड़ी पहनी हुई है। चलिए देखते हैं काजोल का ट्रेडिशनल गणेश चतुर्थी लुक।

काजोल ने इंस्टाग्राम पर अपना गणेश चतुर्थी लुक शेयर किया है। काजोल पीले रंग की साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं। येलो सिल्क साड़ी पर गोल्डन बॉर्डर है। काजोल ने पीले रंग की साड़ी के साथ लाल रंग का ब्लाउज कैरी किया हुआ है। काजोल येलो साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। काजोल ने साड़ी के साथ ट्रेडिशनल गोल्डन ज्वैलरी पहनी हुई है। उन्होंने गोल्ड डिजाइन का चौकर नेकलेस और ईयररिंग्स पहने हुए हैं। एक्ट्रेस के हेयर स्टाइल की बात करें तो काजोल ने सिंपल जूड़ा बनाकर बालों में गजरा लगाया हुआ है।

Kajol Looks Gorgeous In Yellow Silk Sari On Ganesh Chaturthi
46 की Kajol को स्किन से जुड़ी ये परेशानी झेलनी पड़ी थी, हर भारतीय महिला को जानना जरूरी | Boldsky

काजोल के मेकअप की बात करें तो उन्होंने सिल्क साड़ी के साथ परफेक्ट मेकअप किया हुआ है। काजोल ने चेहरे पर फाउंडेशन का परफेक्ट बेस बनाया हुआ है। फाउंडेशन लगाने के बाद एक्ट्रेस ने ब्लैक स्मोकि आई मेकअप किया हुआ है। उन्होंने गालो पर ऑरेंज शेड ब्लशर लगाया हुआ है। चीक बोन्स और नोज ब्रिज पर हाइलाइट लगाया हुआ है। लाइट ब्राउन लिप शेड में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं। रेड बिंदी लगाकर काजोल ने अपना मेकअप कंप्लीट किया हुआ हैं। गणेश उत्सव के दौरान आप काजोल के इस लुक को कैरी कर सकती हैं।

English summary

Kajol Looks Gorgeous In Yellow Silk Sari On Ganesh Chaturthi

Kajol Looks Gorgeous In Yellow Silk Sari On Ganesh Chaturthi 2021. See Her Ganpati Look
Desktop Bottom Promotion