For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

नोरा फतेही वेस्टर्न ही नहीं साड़ी में लगती है बेहद खूबसूरत, देखें उनका एथनिक लुक

|

बॉलीवुड डांसर नोरा फतेही अपने डांस और बोल्ड लुक के लिए जानी जाती हैं। नोरा फतेही अपने डांस के साथ साथ अपने कमाल के फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। इंटरनेट पर नोरा फतेही का स्टाइलिश लुक वायरल रहता हैं। नोरा के फैंस उनके ड्रेसिंग सेंस को काफी पसंद करते हैं। नोरा फतेही वेस्टर्न आउटफिट के लेकर इंडियन आउटफिट में नजर आती हैं। हाल ही में नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर अपनी फोटो शेयर की हैं। इस फोटो में नोरा फतेही साड़ी पहने नजर आ रही हैं। ब्लू फ्लोरल साड़ी में नोरा फतेही बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

 Nora Fatehi

नोरा फतेही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अक्सर इंस्टाग्राम पर अपने ग्लैमरस लुक से फैंस को इंप्रेस कर देती हैं। उनके इस एथनिक साड़ी लुक की बात करें तो वह ब्लू फ्लोरल सिल्क साड़ी में गजब की सुंदर लग रही हैं। उनकी ये खूबसूरत साड़ी जेजे वल्या ने डिजाइन की है। साड़ी के बॉर्डर पर गोटा पट्टी का वर्क किया हुआ है। नोरा फतेही का स्टाइल हरी सिंघानी ने किया है। साड़ी के साथ नोरा फतेही स्लीवलेस ग्रीन ब्लाउज पहना हुआ है।

आज का राशिफल 20 सितंबर 2020 | Aaj ka rashifal | Today's Horoscope | Deepali Dubey | Boldsky

 Nora Fatehi

नोरा फतेही ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए हाई हील्स और ग्रीन कलर की ज्वैलरी पहनी हुई है। ग्रीन स्टोन हैवी चोकर नेकलेस में नोरा बहुत ही ग्लैमरस लग रही हैं। उनके मेकअप की बात करें तो उन्होंने लाइट मेकअप कैरी किया हुआ हैं। उन्होंने चेहरे पर नैचुरल लुक वाला फाउंडेशन बेस लगाया हुआ हैं। नोरा फतेही ने न्यूड आई मेकअप किया है जो कि उनके स्किन टोन से मिलता है। उनका आई मेकअप नेचुरल लग रहा हैं। नोरा फतेही ने अपने मेकअप को कंप्लीट करते हुए लाइट पिंक लिपस्टिक लगाई हुई हैं। लाइट मेकअप और खुले बालों में नोरा फतेही का साड़ी लुक उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

 Nora Fatehi

English summary

Nora Fatehi Ruling The Internet With Her Printed Silk Saree

Nora Fatehi Share Some Beautiful Photo On Instagram, See Her Regal Look In A Printed Silk Saree. Have A Look.
Desktop Bottom Promotion