For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

प्रियंका चोपड़ा ने बैकलेस साड़ी में कराया फोटोशूट, ट्रोलर्स ने कहा- वल्‍गर

|
Priyanka Chopra Jonas Goes Blouse-Less For A Shoot

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में एक एक स्टाइल मैगज़ीन के लिए फोटो शूट कराया है। इस फोटोशूट में उन्होंने साड़ी भी पहनी है लेकिन उसे अलग अंदाज में कैरी किया है। दरअसल, डिज़ाइनर तरुण तहलियानी द्वारा डिज़ाइन की गई गोल्डन शिमरी साड़ी के साथ प्रियंका ने ब्लाउज नहीं पहना है और वायरल हो रहे वीडियो में वह इस साड़ी को पहने हुए बैकलेस पोज देती नजर आ रही हैं। फोटोशूट में प्रियंका बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने इन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने यह फोटो शूट instylemagazine के जुलाई 2019 अंक के लिए कराया है। प्रियंका चोपड़ा को साड़ी पहनना काफी पसंद है, वो कई इवेंट में साड़ी में नजर आ चुकी हैं। अपनी एक पोस्ट में उन्होंने साड़ी पहनने को लेकर अपनी भावनाएं भी जाहिर की है। इस फोटोशूट की तारीफ करते हुए प्रियंका ने इन्स्टाग्राम पर लिखा है-फैशन सभी संस्कृतियों का विभिन्न अंग है।

Most Read : Met Gala में प्रियंका की जिस ड्रेस की हो रही है जगहंसाई, 1500 घंटे में तैयार हुआ था ये गाउनMost Read : Met Gala में प्रियंका की जिस ड्रेस की हो रही है जगहंसाई, 1500 घंटे में तैयार हुआ था ये गाउन

भारत में साड़ी एक महत्वपूर्ण पहनावा है। मेरे लिए इसकी विविधता मायने रखती है न कि इसका फैब्रिक। यह एलिगेंस, फेमिनिटी और शक्ति दर्शाती है। मैं इसे पहनकर बहुत अच्छा महसूस कर रही हूं।

सोशल मीडिया में प्रियंका की ये फोटो वायरल होने के बाद यूजर्स उन्हें एक्सपोज करने के लिए ट्रोल कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, 'आप पर शर्म आती है। मत भूलो कि आप भारतीय महिला हो।' इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा, 'शर्मिंदा।' एक ने तो प्रियंका को वल्‍गर तक कह दिया। फोटोशूट के अलावा प्रियंका का साड़ी में एक वीडियो भी सामने आया है।

Most Read : Cannes 2019 के रेडकार्पेट पर प्रियंका चोपड़ा ने मारी एंट्री, देसी अदाओं से फैंस को किया इम्‍प्रेसMost Read : Cannes 2019 के रेडकार्पेट पर प्रियंका चोपड़ा ने मारी एंट्री, देसी अदाओं से फैंस को किया इम्‍प्रेस

यहां देखिए वीडियो

English summary

Priyanka Chopra Jonas Goes Blouse-Less For A Shoot

Priyanka Chopra's saree with a modern twist didn't go down well with some of her fans and followers.
Desktop Bottom Promotion