Just In
- 1 hr ago नींद में आंखे खोलकर बोलते हैं विक्की कौशल, कितना खतरनाक हो सकता है ये स्लीपिंग डिसऑर्डर!
- 2 hrs ago ये शख्स हैं चलता-फिरता शराबखाना, इस अनोखी बीमारी की वजह से पेट में बनती है शराब
- 4 hrs ago Suhana Khan Beauty Tips : खुल गया सुहाना खान की खूबसूरती का राज, बेदाग त्वचा के लिए रखती हैं ऐसे ख्याल
- 7 hrs ago गर्मी में पेट को शांत रखता है यूपी-बिहार का सन्नाटा रायता, ये हैं फायदे और बनाने का तरीका
Don't Miss
- News चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, आंध्र प्रदेश के डीजीपी इंटेलिजेंस का किया तबादला
- Movies सीमा हैदर को याद आए पाकिस्तान के वो पुराने दिन, बोलीं- मैं रोती रही लेकिन.. एक रात के लिए भी...
- Automobiles KIA की इस कार को ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार रेटिंग्स, भरपूर सुरक्षा सुविधाओं से है लैस
- Education Jharkhand Board 12th Result 2024: जैक बोर्ड इंटर रिजल्ट कब आयेगा? कैसे चेक करें JAC Result
- Technology Realme C65 5G भारत में 10 हजार से कम कीमत में होगा लॉन्च, जानें फीचर्स
- Travel IRCTC का मानसखंड यात्रा टूर पैकेज, देवभूमि उत्तराखंड के ऐतिहासिक मंदिरों में करें दर्शन
- Finance Aadhaar Card: कहीं आपके आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल तो नहीं हुआ, ऐसे करें तुरंत चेक
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
Cannes 2019 के रेडकार्पेट पर प्रियंका चोपड़ा ने मारी एंट्री, देसी अदाओं से फैंस को किया इम्प्रेस
कांस फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने वाली बॉलीवुड दिवाज ऐश्वर्या राय, सोनम कपूर और दीपिका पादुकोण के बाद प्रियंका चोपड़ा का नाम भी जुड़ गया है। फ्रांस के कांस में चल रहे 72 वें कांस फिल्म फेस्टिवल में गुरुवार को बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने डेब्यू किया। हर साल मेट गाला इवेंट अपने लुक से सुर्खियों में छाने वाली प्रियंका चोपड़ा ने रेड कार्पेट पर अपने स्टाइल और लुक का जादू बिखेरा। देसी गर्ल ने रेड कार्पेट पर नमस्ते करके फैंस और मीडिया का अभिनंदन किया।
प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर कांस की कुछ फोटोज शेयर की हैं। बात करें प्रियंका के डेब्यू लुक की तो कांस में अपने डेब्यू लुक के लिए देसी गर्ल ने Roberto Cavalli के खूबसूरत गाउन को चुना। यह एक स्ट्रेपलेस स्काई-हाई स्लिट ब्लैक और रोज गोल्ड गाउन है। इसमें सीक्विन-स्टड डिटेलिंग के साथ ट्रेन भी दी गई है। प्रियंका ने Chopard की ज्वैलरी कैरी की है। वे सिल्वर ईयररिंग्स और रिंग्स में नजर आ रही हैं। उनका मेकअप बिल्कुल परफेक्ट लग रहा है। बोल्ड आईलाइनर और मॉव लिप शेड उनके लुक को ड्रेमेटिक बना रहा है।
View this post on InstagramA post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on
हेयरस्टाइल की बात करें तो प्रियंका ने साइड पार्टिंग के साथ बालों को कर्ल करके खुला छोड़ा है। उन्होंने अपने इस लुक को ब्लैक हील्स से पूरा किया है। प्रियंका यहां फिल्म रॉकेटमैन की स्पेशल स्क्रीनिंग के लिए पहुंचीं थीं। प्रियंका का ये लुक उनके फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। वे इसकी काफी तारीफ कर रहे हैं।