Just In
- 29 min ago Save Earth Rangoli Design : इन रंगोली डिजाइन से दें पृथ्वी बचाओ का संदेश, यहां से लें आइडिया
- 2 hrs ago Pickle in Diabetes : डायबिटीज में आम का अचार खा सकते है या नहीं? इस सवाल का जवाब जानें
- 3 hrs ago गर्मी में बच्चों से लेकर बूढ़ों तक हर किसी को पसंद आएगी मैंगो स्टफ्ड मलाई कुल्फी, यह रही रेसिपी
- 15 hrs ago Blackheads Removal Tips: नहीं निकल रहे हैं ठुड्डी पर धंसे हुए ब्लैकहेड्स? 5 मिनट में ये नुस्खें करेंगे काम
Don't Miss
- News 'ये कोई Web Series नहीं बल्कि...', ससुर-बहू करने लगे 'गंदा काम', बेटा पहुंचा थाने, अब कोर्ट करेगा न्याय
- Technology पुराने स्मार्टफोन को कार डैशकैम की तरह कैसे यूज़ करें?
- Movies ट्रेन में बैठकर गुटखा खा रहा था शख्स, गंदगी मचाने पर टोका तो कह दी ऐसी बात कि अब सीधा रेलवे लेगी एक्शन
- Travel 5 शहर जो जुझ रहे हैं अत्यधिक भीड़ की समस्या से, अभी ड्रॉप कर दें यहां घूमने जाने का प्लान
- Education यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 वेबसाइट, SMS और डिजिलॉकर से कैसे करें डाउनलोड
- Finance Indian Railway ने शुरू की स्पेशल ट्रेन, जानिए कब तक मिलेगी इसकि सुविधा
- Automobiles इलेक्ट्रिक वाहन मालिकों को Google की सौगात, अब EV चार्ज करना होगा और आसान, जानें क्या है नया फीचर?
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
Met Gala में प्रियंका की जिस ड्रेस की हो रही है जगहंसाई, 1500 घंटे में तैयार हुआ था ये गाउन
दुनिया के सबसे बड़े रेड कार्पेट इवेंट में से एक मेट गाला, जहां हर साल सेलिब्रेटिज और डिजाइनर्स की जुगलबंदी देखने को मिलती है। कई घंटों की मेहनत और आइडियाज के बाद इस इवेंट के लिए सेलिब्रेटिज अपने लुक को तैयार कर पाते हैं। मेट गाला 2019 में इस बार सिंगर कैटी पैरी, सिंगर और एक्ट्रेस लेडी गागा, मॉडल कैंडल जेनर और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का लुक चर्चा में रहा। हर साल की तरह प्रियंका चोपड़ा इस इवेंट में पति निक जोनस के साथ शिरकत की। इस साल की थीम को कैंप: नोट्स ऑन फैक्ट्स फॉलो करते हुए प्रियंका चोपड़ा डियॉर के गाउन में नजर आई थी। उनका पूरा लुक 'एलिस इन वंडरलैंड' की लुईस कैरोल से इंस्पायर्ड था। प्रियंका ने एकदम भड़कीला सिल्वर गाउन पहना हुआ था। प्रियंका ने अपने इस लुक को कम्प्लीट करने के लिए बालों को टाइट और फोर्टी कर्ल्स लुक दिए थे, बिल्कुल रेडक्वीन की तरह। प्रियंका के पूरे लुक में उनके आईब्रोइज बहुत हाईलाइट्स हो रहे थे।
प्रियंका नेआईब्रो को शिमरी सफेद कलर से रंगने के साथ ही आंखों पर व्हाइट आइलाईनर का इस्तेमाल किया था। वहीं बात करें अगर निक जोनस की तो वो व्हाइट कलर के सूट में नजर आएं। नकली और पतली मूंछों में निक ने एक इटालियन माफिया का रुप धरा था। हालांकि कई लोगों ने प्रियंका के इस लुक की तारीफे की है, वहीं सोशल मीडिया में लोग प्रियंका के इस लुक के फनी मीम्स बनाकर उनकी जगहंसाई करने में लगे हुए हैं। आपको बता दें प्रियंका के जिस लुक का मजाक बन रहा है, उसकी कीमत लाखों में थी।
45 लाख रुपए थी कीमत
प्रियंका ने मेट गाला 2019 में जो डियोर का गाउन पहना है उसकी कीमत लगभग 45 लाख रुपए बताई जा रही है। वहीं इसके साथ उन्होंने जो डायमंड ईयररिंग पहने थे उनकी कीमत लगभग 10 लाख रुपए के आसपास है। प्रियंका ही नहीं निक जोनस जो घड़ी पहने हुए नजर आए थे, वे 38 कैरैट हीरे से जड़ी हुई थी। इसे White Gold से तैयार किया गया था। इसकी कीमत लगभग 20 लाख से ज्यादा थी।
1500 घंटे में तैयार हुआ था प्रियंका का गाउन
प्रियंका के इस शानदार गाउन और केप पर ट्यूले (tulle) का काम किया हुआ था जिस पर ट्यूले फेदर और सिल्वर स्ट्रॉ की कढ़ाई का काम था। हर एक फेदर की हेंड कटिंग वर्क था जिसे ग्रेडड लेयर्स पर जोड़ा गया था। इन फेदर्स को ग्रे, ब्लश पिंक और गहरे पीले से लेकर फ्यूशिया और चटक लाल रंग से सजाकर से गाउन में सजाया गया था। 10 लोगों की टीम ने इस ड्रेस को बनाने में तकरीबन 1500 घंटे का समय लिया था।