For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

कांस 2019: मॉर्डन महारानी लुक में दिखी सोनम कपूर, सामने आए और भी लुक

|

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा, कंगना रनौत, ऐश्वर्या राय के बाद अब बारी है बॉलीवुड की फैशन‍िस्‍ता सोनम कपूर की जो अपने अपीरियेंस से 72 वें कांस फिल्‍म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर चार चांद लगाएंगी। सोनम कपूर 72 वें कांस फिल्म फेस्टिवल 2019 में अपनी मौजूदगी दर्ज करवाने के ल‍िए पहुंच चुकी है।

 Sonam Kapoor is a ‘Maharani’ at Cannes 2019

सोनम कपूर के कांस से एक नहीं बल्कि तीन लुक सामने आ चुके हैं। जिसमें वो काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। आइए एक नजर डालते है सोनम के इन लुक्‍स पर।

 First Look

First Look

Most Read :Cannes 2019 : 1 दिन में दीपिका ने दिखाए चार अलग अंदाज, बॉस लेडी और कूल स्‍ट्रीट लुक में आई नजरMost Read :Cannes 2019 : 1 दिन में दीपिका ने दिखाए चार अलग अंदाज, बॉस लेडी और कूल स्‍ट्रीट लुक में आई नजर

सोनम कपूर अपने पहले लुक में Maison Valentino के रेड रफ्ल्‍ड ओवरसाइज्‍ड गाउन में नजर आई। इस गाउन हाई नेक शीर इस ड्रेस की खूबसूरती बढ़ा रहा था। इस आउटफिट्स के साथ सोनम ने लूज ब्रेड हेयरस्‍टाइल के बनाई थी बालों को अट्रेक्टिव लुक देने के ल‍िए उन्‍होंने इसे सफेद फूलों से सजाया था, जो काफी खूबसूरत लग रहा था। बात करें सोनम के मेकअप की तो वो बिल्‍कुल परफेक्‍ट था। शिमरी पिंक आईशेडो, के साथ आईलाइनर और बहुत सारा हाईलाइटर का इस्‍तेमाल किया था।

Second Look

Second Look

इसके बाद सोनम कपूर ने अपना एक और लुक शेयर किया जिसमें वो पर्पल गाउन पहने नजर आईं, ये गाउन Elie Saab द्वारा डिजाइन किया गया था। उनकी ड्रेस में लगा ओवरसाइज्‍ड बो (Bow) और केप उनकी ड्रेस को और खूबसूरत बना रहा था। इस लुक के साथ सोनम ने साइड पार्टिंग कर पोनी टेल बनाई और इसके साथ सोनम ने Chopard jewellery के डायमंड ईयररिंग्स पहने। अपने लुक को पूरा करते हुए सोनम ने इसके साथ न्यूड मेकअप किया

Third Look

Third Look

सोनम का जो तीसरा लुक सामने आया वो भी बेहद खूबसूरत था।

सोनम ने अपने तीसरे लुक के ल‍िए अपने फेवरेट डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोंसला का कस्‍टमाइज्‍ड गोल्डन कलर का ऑफ शोल्डर गाउन पहना था, जिसमें वो किसी मॉर्डन राजकुमारी से कम नहीं लग

रही थी। सोनम का ये गाउन में आगे की तरफ निकली हुई प्‍लेट्स साड़ी की भी फील दे रहा था। सोनम के गाउन का एक स्‍लीव्‍स बहुत उभरा हुआ था जिसे दुपट्टे का भी लुक दिया हुआ था।

Most Read : Cannes 2019 : हिना खान ने रेडकार्पेट पर किया शानदार डेब्‍यू, अपने लुक से जीते फैंस के द‍िलMost Read : Cannes 2019 : हिना खान ने रेडकार्पेट पर किया शानदार डेब्‍यू, अपने लुक से जीते फैंस के द‍िल

इस आउटफिट में सोनम को देसी लुक के ल‍िए सोनम ने बन बनाया हुआ था और दुपट्टे को बन के ऊपर सेट किया गया था। और इसी ड्रेस के मेटेरियल से चोकर बनाया गया था जो इस ड्रेस की खूबसूरती को बढ़ा रहा था। इस ड्रेस में सोनम काफी खूबसूरत लग रही थीं। बात करें सोनम के मेकअप की तो उन्‍होंने स्‍मोकी आईज, ब्राउन ल‍िप्‍स और गालों में ब्‍लश पिंक का इस्‍तेमाल किया था।

English summary

Sonam Kapoor is a ‘Maharani’ at Cannes 2019

A regular at the red carpet of the prestigious Cannes Film Festival, Sonam Kapoor is making heads turn with her oomph and style like every year.
Desktop Bottom Promotion