Just In
- 16 hrs ago
साप्ताहिक राशिफल 15 से 21 दिसंबर: आर्थिक मामलों में कन्या राशि वाले रहेंगे इस हफ्ते भाग्यशाली
- 18 hrs ago
15 दिसंबर राशिफल: मेष राशि वालों के लिए आ सकता है आज विवाह का बढ़िया प्रस्ताव
- 1 day ago
14 दिसंबर राशिफल: कर्क राशि वालों का दिन रहेगा आज खुशियों से भरा
- 2 days ago
रोज रोज की नहीं रहेगी टेंशन, महीने में सिर्फ एक बार लेनी होगी ये गर्भनिरोधक पिल
Don't Miss
- Sports
टोक्यो ओलंपिक की तैयारियों को लेकर दुती चंद का बड़ा आरोप, कहा- नहीं मिल रही मदद, जानें क्या है कारण
- News
CAB के विरोध में एएमयू छात्रों ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले
- Movies
Breaking : "सलमान खान के घर में बम है, दो घंटे में फटेगा, रोक सको तो रोक लो", मुंबई पुलिस में हड़कंप
- Finance
प्याज ने बना दिया करोड़पति, कर्ज लेकर की थी खेती
- Automobiles
यामाहा आर15 बीएस-6 डीलरशिप में आना हुई शुरू, जानिये कीमत, फीचर्स सहित अधिक जानकारियां
- Technology
PhonePe ने पार किया 5 अरब से अधिक ट्रांजैक्शन का आंकड़ा
- Travel
ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों का संगम : पठानकोट
- Education
IIT दिल्ली में एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट के 50 पदों पर भर्ती, जानिए आवेदन प्रक्रिया और योग्यता
ऊंची इमारतों में रहने से हो सकता है डायबिटीज और हृदय रोग, जाने क्या कहती है इससे जुड़ी रिसर्च
जो लोग ऊंची-ऊंची बिल्डिंग में रहते हैं, उनके लिए एक बुरी खबर है। हाल ही में एक शोध में मालूम चला है कि जो लोग ऊंचे अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों में हृदय रोग और डायबिटीज का होने का अधिक खतरा होता है। शोधकर्ताओं ने रिसर्च में पाया कि जो लोग अधिक प्रदूषण के संपर्क में या ऊंचे बिल्डिंग में रहते हैं उनमें हृदय रोग और डायबिटीज होने की संभावना अधिक होती है।
शोधकर्ताओं ने प्रदूषण और ऊंची इमारतों में रहने वाले लोगों के बीच पाए जाने वाले संबंधों पर रिसर्च की। इस जांच के दौरान शोधकर्ता इस नतीजे पर पहुंचे कि जो लोग लंबे समय से प्रदूषित वातावरण या ऊंची इमारतों में रहते हैं, वो हरियाली से दूर हो जाते हैं। जिसकी वजह से वो जल्द ही हाइपरटेंशन और उपापचयी सिंड्रोम का शिकार बन जाते हैं।
शोधकर्ताओं ने बताया कि ऐसे लोगों में अक्सर ट्राइग्लिसराइड का स्तर बढ़ जाता है। साथ ही लिपोप्रोटीन कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होने के साथ अधिक शुगर और मोटापे जैसे लक्षण भी इन लोगों में दिखने लगते है। यह शोध उन लोगों के बीच किया गया था जो बहुमंजिला इमारतों में रह रहे थे।
कई रिसर्च में ये बात साबित हो चुकी है विकासशील देशो में अधिकत्तर मरने वालों की मुत्यु हृदय रोग से होती है। हाईब्लड प्रेशर और मेटाबॉलिज्म सिंड्रोम हृदय रोग होने के मुख्य कारण माने जातेहैं। मेटाबॉलिक सिंड्रोम का संबंध मोटापे, हाई ब्लड प्रेशर और हाई शुगर के साथ जोड़कर देखा जाता है। इतना ही नहीं ये सभी स्वास्थय से संबंधित स्थितियां विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के हाई रिस्क से जुड़ी हुई हैं। जिसके पीछे कई बार आनुवांशिक कारण, जीवन शैली, आहार, और पर्यावरणीय कारक ( वायु प्रदूषण, आवासीय आवास) की गुणवत्ता शामिल हैं।
इस अध्ययन के शोधकर्ताओं के अनुसार एक व्यक्ति के लिए बहुमंजिला घरों में रहने की जगह को जितना संभव हो उतना विनियमित करना चाहिए, अपार्टमेंट के शोर इन्सुलेशन में सुधार करना चाहिए, और मल्टीस्टोरी इमारतों में रहने वाले लोगों को अपने घरों में पेड़-पौधे लगाने को बढ़ावा देना चाहिए।