For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

सेब खाने के 15 बेहतरीन फायदे

By Super
|

One apple a day will give amazing Health Benefits |सेब खाने के ये फायदे नहीं जानते होंगे आप |Boldsky

अंग्रेजी में कहा गया है, "एन एपल ए डे", कीप्स द डॉक्टर अवे" अर्थात् एक सेब रोज खाओ और डॉक्टर को दूर भगाओ। सेब पौष्टिक तत्वों से भरा है। ये न केवल रोगों से लड़ने में मदद करता है बल्कि आपके शरीर को भी स्वस्त रखता है। वैज्ञानिक अध्ययनों से पता चला है कि सेब के सेवन से ह्वदय रोग, कैंसर, मधुमेह के साथ ही दिमागी बीमारियों जैसे पार्किंसन और अल्जाइमर आदि में भी आराम मिलता है।

सेब रेशे वाला फल है इसीलिए इसमें में फाइबर भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। सेब को खाने से पाचन तंत्र भी सही रहता है। यह एक अच्छा एंटी ओक्सिडेंट भी है जो मधुमेह, कैंसर, और दिमाग से सम्बंधित बीमारियों को दूर करने में भी मदद करता है। सेब शरीर में ग्लूकोज की मात्रा को सामान्य करता है। जिससे मधुमेह के रोगियों को लाभ होता है। आइये और जानते हैं सेब खाने के लाभों के बारे में और देखते हैं कि कैसे यह जादुई फल हमें स्‍वस्‍थ्‍य रखता है।

1. एनीमिया भगाए

1. एनीमिया भगाए

ये एनेमिया जैसी बीमारी का इलाज भी करता है क्योंकी सेब में आयरन बहुत अच्छी मात्रा में पाया जाता है। अगर आप दिन में 2 से 3 सेब खाते है तो यह पूरे दिन की आयरन की कमी को पूरा करता है।

2. कैंसर के खतरे को कम करे

2. कैंसर के खतरे को कम करे

सेब में मौजूद क्वरसिटिन व्यक्ति की कोशिकओं को नुकसान पहुचने से बचाता है। इससे कैंसर का खतरा कम हो जाता है।

3. मधुमहे से बचाए

3. मधुमहे से बचाए

सेब में पाए जाने वाला पेक्टिन जो की ग्लाक्ट्रोनिक एसिड की कमी शरीर में पूरी करता है और इन्सुलिन के उपयोग को कम करता है।

4. पाचन में सहायक

4. पाचन में सहायक

सेब में बहुत अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो की पाचन में मदद करता है। और अगर सेब को उसके छिलके के साथ खाया जाये तो इससे कब्ज़ भी ठीक हो जाता है।

5. कोलेस्ट्रॉल को कम करे

5. कोलेस्ट्रॉल को कम करे

सेब में घुलन शील फाइबर पाया जाता है जो कोलेस्ट्रोल को कम करता है।

6. वजन को नियंत्रित करे

6. वजन को नियंत्रित करे

कई स्वास्थ्य समस्याओं की वजह मोटापा माना जाता है। जैसे हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, मधुमेह जैसी बिमारियां ज्यादा वजन के कारण ही होती है। सेब में फाइबर उच्च इस्तर में पाया जाता है जो वजन कम करने में मदद करता है।

7. इम्यून सिस्टम को अच्छा रखे

7. इम्यून सिस्टम को अच्छा रखे

लाल सेब में क्वरसिटिन नमक एंटीओक्सिडेंट पाया जाता है। हाल के अध्ययनों में पाया गया है की क्वरसिटिन आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है।

8. लीवर को मजबूत करे

8. लीवर को मजबूत करे

हम अपनी रोज़मरा की ज़िन्दगी में थोड़ा-बहुत ज़हरीला खाना खाते है। जिससे हमारा लीवर शरीर से साफ करता है और लीवर को मजबूत रखने के लिए रोज़ एक सेब खाए क्योंकी इसमें एंटीओक्सिडेंट पाए जाते है।

9. दस्त और कब्ज को मारे

9. दस्त और कब्ज को मारे

सेब फाइबर का भंडार माना जाता है। ये आपको कब्ज़ या दस्त जो छोटे बच्चो में हो जाता है उससे बचता है।

10. दातों को स्वास्थ्य बनाए

10. दातों को स्वास्थ्य बनाए

सेब में फाइबर होता है जिसे आपके दांत अच्छे रहते है। इसमें एंटीवायरल प्रोपेर्तिएस पाई जाती है जो बैक्टीरिया और वायरस को दूर रखता है। और आपके मुंह में थूक की मात्रा को को भी बढ़ाता है।

11. स्टोन से बचाये

11. स्टोन से बचाये

सेब गुर्दे की पथरी को बनने से रोकने में मदद करता है चूंकि इसमें साइडर सिरका अच्छी मात्रा में होता है।

12. अल्जाइमर से बचाये

12. अल्जाइमर से बचाये

सेब मस्तिष्क की बिमारियों जैसे कि अल्जाइमर की रोकथाम करने में भी उपयोगी है क्योंकि यह मुक्त रेडिकल डेमेज से मस्तिष्क कोशिकाओं की रक्षा करता है जो अल्जाइमर का कारण बनती है।

13. एनर्जी बढाए

13. एनर्जी बढाए

सेब उर्जा का एक बहुत अच्छा स्रोत है चूंकि यह फेफड़ो के लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति में मदद करता है। इसलिए, आपको वर्कआउट करने से पहले कुछ सेब खाने की सलाह दी जाती है। यह आपकी क्षमता को बढ़ाता है और आपकी उर्जा के स्तर में भी वृद्धि करता है।

14. बोवेल सिन्ड्रोम से बचाए

14. बोवेल सिन्ड्रोम से बचाए

बोवेल सिन्ड्रोम कब्ज, दस्त और पेट में दर्द से होता है जिससे बचने के लिए डॉक्टर डेयरी और वसायुक्त खाद्य पदार्थों से दूर रहने की सलाह देते हैं और फाइबर से भरे आहार खाने की सलहा देते है।

15. हड्डियों को मजबूत करे

15. हड्डियों को मजबूत करे

सेब में फ्लावनोईड पाया जाता है जो की औरतों को ओस्टोप्रोर्सिस से बचाता है क्यों की यह हड्डियों का घनत्व बढ़ता है।

English summary

15 health benefits of eating apples | सेब खाने के 15 बेहतरीन फायदे

Apples are rich in flavonoids and antioxidants and are high in fiber.Eating them raw maximizes their nutritional content and keeps them crispy, too. Let's look out the health benefits of eating apples.
Desktop Bottom Promotion