Just In
- 2 hrs ago गर्मी में पेट को शांत रखता है यूपी-बिहार का सन्नाटा रायता, ये हैं फायदे और बनाने का तरीका
- 2 hrs ago Mangal Gochar 2024: ग्रहों के सेनापति मंगल ने किया मीन राशि में प्रवेश, इन 3 राशियों के लिए शुरू हुआ बुरा समय
- 3 hrs ago मूंछों की वजह से 10वीं टॉपर का बना मजाक, इस बीमारी से लड़कियों के फेस उगते है बाल
- 4 hrs ago Hanuman Puja: हनुमान जी के इस पैर पर सिंदूर लगाने से बनते हैं सभी बिगड़े काम
Don't Miss
- News Dream 11 Tricks: कोई नहीं बताएगा ड्रीम टीम बनाने का ये धांसू ट्रिक, जानिए कैसे बन सकते हैं रातों-रात मालामाल!
- Technology भारत में लॉन्च हुआ Redmi Pad SE टैबलेट, कीमत से लेकर जाने सारी जानकारी
- Movies Aishwraya Rai को सबसे S*xy लगते थे Salman Khan, वायरल वीडियो में प्यार का इजहार करती नजर आई एक्ट्रेस
- Finance SBI ATM PIN: चुटकियों में सेट करें एसबीआई डेबिट कार्ड का पिन, 4 तरीकों से से हो सकता है यह काम
- Automobiles 100 साल की उम्र में 50 साल पुरानी विंटेज कार चला रहे हैं केरल के बुजुर्ग, VIDEO देख हैरान रह जाएंगे आप!
- Education UPSC CDS 2 Final Result 2023 OUT: यूपीएससी सीडीएस 2 रिजल्ट घोषित, कुल 197 अभ्यर्थियों का चयन, सीधा लिंक
- Travel पर्यटकों के लिए खुलने वाला है मुंबई का 128 साल पुराना BMC मुख्यालय, क्यों है Must Visit!
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
महिलाओं के लिए कैल्शियम युक्त 20 आहार
हमारे लिये यह बहुत महत्वपूर्ण है कि हमें अपने आहार में कैल्शियम की एक निश्चित राशि मिले। कैल्शियम हड्डियों को स्वस्थ्य रखने में सहायक और रक्त कोशिकाओं के निर्माण के लिये आवश्यक है। क्या आपने देखा है कि आज कल कई लोगों को जोड के दर्द और कमजोर हड्डियों की शिकायत होने लग गई है। हो सकता है कि आपके घर में भी दादी या मम्मी इस चीज की शिकार होने लग गई हों। ऐसा इसलिये होता है क्योंकि हम अपने आस-पास इतनी खाने की चीजे़ देखते हैं कि उनमें से कैल्शियम की चीज़ों को खाना ही भूल जाते हैं, या फिर जान बूझ कर इगनोर कर देते हैं।
लेकिन केवल कैल्शियम युक्त खाघ पदार्थ लेने से की काम नहीं चलता बल्कि हमारी बॉडी कैल्शियम को तभी ग्रहण करती है जब हमारे शरीर में विटामिन डी मौजूद हो। जब बात महिलाओं की आती है तब उन्हें कैल्शियम की दोगुनी मात्रा चाहिये होती है। महिलाओं में मासिक चक्र तथा प्रसव के दौरान बहुत सारे कैल्शियम की खपत हो जाती है।
ऐसे में महिलाओं को कैल्शियम की अधिक जरुरत होती है। हम सोचते हैं कि दूध और पनीर के अलावा कैल्शियम किसी और चीज़ में नहीं मिल पाता। पर ऐसा बिल्कुल भी सच नहीं है। आपकी इस गलत धारणा को सच्चाई में बदलने के लिये हम आज आपको बताएंगे ऐसे 20 तरह के खाघ पदार्थ जिनमें कैल्शियम भरा पड़ा होता है।
दूध
महिलओ को लगभग 1 गिलास दूध रोज पीना चाहिय साथ में उसके साथ प्रोटीन पाउडर भी मिलाना चाहिये, जिससे उन्हें शक्ति मिले और कैल्शियम की भी जरुरत पूरी हो जाए।
दही
कई लोगों को लैक्टोज़ से एलर्जी होती है तो ऐसे में दही खाना बिल्कु सही रहेगा। इसमें दूध के जितना ही कैल्शियम होता है बस चीनी ना मिलाएं।
सारडाइन मछली
यह बहुत ही पॉपुलर मछली होती है जिसमें 33 प्रतिशत कैल्शियम होता है। इसे हफ्ते में 1 बार जरुर खाएं।
चीज़
हर तरह की चीज़ चाहे वह मरमेसन हो या फिर, मॉजरिल्ला या शैड्डर, सभी कैल्शियम से भरपूर होती हैं।
अंजीर
इसमें कैल्शियम और आयरन बहुत पाया जाता है साथ ही फाइबर भी कुछ कम नहीं होता।
हरी पत्तेदार सब्जियां
हर तरह की पत्तेदार सब्जियां चाहे वह पालक हो या फिर ब्रॉक्ली, कैल्शियम भरपूर होता है।
ऑइस्टर
हर तरह के सी फूड में कैल्शियम ऑक्सलेट होता है, जिसकी अधिक मात्रा मर्दों के लिये खराब होती है लेकिन यही मात्रा महिलाओं के लिये अच्छी मानी जाती है।
बादाम
इसमें विटामिन ई तो होती ही है पर साथ में कैल्शियम की मात्रा 70-80 mg होती है।
प्रॉन्स
जब तक इन्हें ओवरकुक ना किया जाए तब तक इनमें कैल्शियम भरा रहता है नहीं तो ओवरकुक करने से कैल्शियम जल जाता है।
तिल
इसके 1 चम्मच में दूध के 1 गिलास जितना कैल्शियम होता है।
ब्राजील नट
इस मेवे में 45 ग्राम कैल्शियम होता है इसके अलावा इसमें प्रोटीन भी अच्छी खासी मात्रा में होता है।
हिलसा मछली
शरीर में कैल्शियम सोखने के लिये हिलसा मछली का सेवन करना जरुरी है। इसमें विटामिन डी भी होता है।
हर्ब
कई सूखे हर्ब जैसे, अजवाइन का फूल, सोआ और मेंहदी में बहुत सा कैल्शियम होता है। इन सभी को हम सूप और चाय आदि में मिला कर सेवन कर सकते हैं।
टोफू
टोफू सोयाबीन से बनाया जाता है, जिसमें बहुत सा कैल्शियम पाया जाता है।
संतरा
विटामिन सी होने के साथ ही इसमें कैल्शियम की भी अच्छी मात्रा होती है।
साल्मन मछली
यह समुंद्र में रहने वाली मछली है जो कि खारे पानी से पोषण प्राप्त करती है। इस मछली को इसकी हड्डियों के साथ ही खाने की कोशिष करें क्योंकि उसमें ज्यादा कैल्शियम होता है।
सोया मिल्क
इसमें दूध जितना तो कैल्शियम नहीं होता पर 300 एमजी कैल्शियम झट से मिल जाता है।
ओटमील
इसे खाने से फाइबर तथा कैल्शियम दोंनो ही मिलते हैं। तो महिलाओं को यह ब्रेकफास्ट के समय जरुर खाना चाहिये।
वाइट बींस
आधा कप वाइट बींस खाने से 100mg तक का कैल्शियम प्राप्त होता है।
अरगूला
यह एक स्पेशल तरह की सब्जी होती है जो कि सलाद में डाल कर खाई जाती है।