Just In
- 27 min ago नारियल पानी Vs नींबू पानी, गर्मियों में हाइड्रेड रहने के लिए क्या पीना है ज्यादा फायदेमंद?
- 2 hrs ago Mukesh Ambani Quotes On Success: हर युवा को प्रेरित करते हैं मुकेश अंबानी के ये विचार
- 2 hrs ago Happy Birthday Mukesh Ambani: बुलंदियों पर पहुंचकर भी जड़ों को न भूलने वाले मुकेश अंबानी को दें जन्मदिन की बधाई
- 3 hrs ago Kamada Ekadashi 2024 Wishes: श्रीहरि विष्णु की कृपा के साथ प्रियजनों को भेजें कामदा एकादशी की शुभकामनाएं
Don't Miss
- Finance Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के दिन क्या बंद रहेंगे बैंक, यहां से जाने डीटेल
- News Israle-Iran Live: इजराइल ने ईरान पर मिसाइलों से किया जोरदार हमला, परमाणु ठिकाने वाले शहर में धमाके
- Movies दिव्यांका त्रिपाठी का एक्सीडेंट, टूट गईं इस जगह की हड्डियां, पति ने रद्द किए सारे इवेंट्स!
- Technology Youtube, UPI पेमेंट सपोर्ट के साथ Itel ने भारत में नया फीचर फोन किया लॉन्च, दाम 1800 रुपये से कम
- Education Jharkhand Board 10th Result 2024: कल आयेगा झारखंड बोर्ड 10वीं का परिणाम, कैसे चेक करें JAC Matric Result
- Travel बोरिंग जिंदगी से चाहिए ब्रेक तो घूम आएं ये 6 बटरफ्लाई पार्क, जहां फूलों में रंग भरती हैं तितलियां
- Automobiles टोल प्लाजा पर अब नहीं होंगे ये बोर्ड! केंद्र सरकार ने लिया अहम फैसला, जानें डिटेल्स
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
चोकरयुक्त आटा खाने के स्वास्थ्य लाभ
आजकल लोग बाजार से लाया हुआ गेहूं का आटा खाते हैं जिसमें बिल्कुल भी चोकर नहीं होता। इसलिये हमारी सलाह कि आपको चक्की का मोटा आटा खाना चाहिये क्योंकि उसमें चोकर होता है। आटे में चोकर होने की वजह से रोटियां भले ही थेाड़ी बेस्वाद लगे लेकिन वह इतनी पौष्टिक होती है कि आप सोंच भी नहीं सकते।
READ: जानें, नरम-नरम रोटी बनाने के सिंपल तरीके
चोकर पेट को साफ रखने में मदद करता है। चोकर युक्त आटा खाने से कब्ज नहीं होती और ना ही पेट भारी रहता है। यदि आप पेट हमेशा साफ रहेगा तो आपको कोई बीमारी नहीं हो सकती।
चोकर, गेहूं के छिलके को कहते हैं। इसमें कैल्शियम, लोह, विटामिन बी आदि तत्व हेाते हैं जो शरीर में रक्त बढ़ाते हैं, हड्डियों को मजबूत बनाते हैं, हाई कोलेस्ट्रॉल, मधुमेह और भूख भी बढाते हैं।
चोकर युक्त आटा ना केवल रोटी बनाने बल्कि केक आदि बनाने में भी प्रयोग किया जा सकता है। इसे अपने आहार में नियमित रूप से शामिल करे और पूरा फायदा उठाएं। बाजार से आटा ना खरीद कर चोकरयुक्त आटा ही पिसवाएं। अब आइये जानते हैं चोकरयुक्त आटा खाने के स्वास्थ्य लाभ के बारे में:
नहीं होता कब्ज
चोकर युक्त आटे में ढेर सारा फाइबर होता है, जो कि पेट में कब्ज नहीं होने देता। यह आसानी से आंतों से मल को निकाल देता है।
मोटापा घटाए
इसी रोटियां खाने से पेट पूरी तरह से भर जाता है और किसी दूसरे अन्य को बार बार खाने की जरुरत नहीं पड़ती। ऐसे में अगर वजन कम कर रहे हों तो चोकर युक्त रोटियां ही खाएं।
आंतों की बीमारी नहीं होती
इसे खाने से आंतों की बीमारी नहीं होती तथा यह बवासीर आदि रोगों को भी दूर कर देता है।
कोलेस्ट्रॉल संतुलित करे
यह आमाशय के घाव ठीक करता है तथा हृदय रोगों और कोलेस्ट्रोल से भी शरीर की रक्षा करता है।
गॉलस्टोन्स से बचाए
इसे खाने से महिलाओं को गॉलस्टोन नहीं होता क्योंकि इसमें घुलनशील फाइबर हेाता है