Just In
- 58 min ago Kamada Ekadashi 2024 Wishes: श्रीहरि विष्णु की कृपा के साथ प्रियजनों को भेजें कामदा एकादशी की शुभकामनाएं
- 9 hrs ago जहरीले अंगूर खाने से बिगड़ सकती हैं तबीयत, एक्सपर्ट ने बताया खाने से पहले कैसे करें साफ
- 9 hrs ago गर्मियों में फ्रेशनेस और ग्लो के लिए चेहरे पर लगाए तरबूज का नेचुरल टोनर, ये है बनाने का तरीका
- 9 hrs ago इन राशियों के लिए Sorry कहना है दुनिया का सबसे मुश्किल काम, नहीं मानते हैं अपनी गलती
Don't Miss
- News Weather Update: हल्की बारिश से आज मिल सकती है राहत
- Education Jharkhand Board 10th Result 2024: कल आयेगा झारखंड बोर्ड 10वीं का परिणाम, कैसे चेक करें JAC Matric Result
- Movies VIDEO: भगवान कृष्ण के सामने सीमा ने की अश्लीलता, वीडियो देख भड़के लोग बोले- कौन से कोठे पर...
- Finance Quarter 4 Result: Bajaj और Infosys ने जारी किया चौथे क्वार्टर का रिजल्ट, दोनों को मिला है बंपर मुनाफा
- Technology डॉक्सिंग क्या होती है, क्या इसके लिए जेल जाना पड़ सकता है?
- Travel बोरिंग जिंदगी से चाहिए ब्रेक तो घूम आएं ये 6 बटरफ्लाई पार्क, जहां फूलों में रंग भरती हैं तितलियां
- Automobiles टोल प्लाजा पर अब नहीं होंगे ये बोर्ड! केंद्र सरकार ने लिया अहम फैसला, जानें डिटेल्स
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
जानें, पाइल्स के इलाज में मूली है कैसे नंबर वन
क्या आप जानते हैं मूली, जो घर घर में सलाद के रूप में खाई जाती है, वह पाइल्स के इलाज में कितनी लाभदायक हो सकती है? यह पाइल्स को ठीक करने की क्षमता रखती ही है साथ में इस बीमारी की हालत को और अधिक बिगड़ने से रोकती है।
पाइल्स को सुधारने में मदद करे आयुर्वेदिक उपचार
इन दिनों लाखों लोग पाइल्स की समस्या से पीडित हैं और कोई ऐसा उपाय चाहते हैं जिससे वे अपनी इस समस्या से निजात पा सकें। मूली इस मामले में काफी कार्यगर हो सकती है पर इसका यह मतलब नहीं है कि आप मूली को आहार में शामिल कर के डॉक्टर की बताई हुई दवाइयां खाना बंद कर दें।
बवासीर (पाइल्स) के दर्द से छुटकारा पाने का घरेलू उपाय
यह कैसे करती है मदद?
मूली में भारी मात्रा में घुलनशील रेशे होते हैं, जो ना केवल मल को मुलायम करने में मदद करती है बल्कि पाचन क्रिया में भी सहायक होती है। इसमें वाष्पशील तेल भी होता है, जो पाइल्स के दौरान पैदा होने वाले दर्द और सूजन को कम करता है।
कैसे करें प्रयोग
आप सफेद रंग की मूली का प्रयोग इसके इलाज के लिये कर सकते हैं। इसे दो प्रकार से प्रयोग किया जा सकता है। शुरुआती दौर पर दर्द को दूर करने के लिये : 100 ग्राम मूली को घिस कर उसमें 1 चम्मच शहद मिलाएं और दिन में इसे दो बार खाएं। यह कब्ज से भी छुटकारा दिलाएगा।
मूली खाना अच्छा नहीं लगता तो
अगर आपको मूली खाना अच्छा नहीं लगता तो आप मूली का 1 गिलास रस निकाल कर उसमें चुटकी भर नमक मिलाएं और दिन में दो बार पियें। इससे आपका मन चाहा रिजल्ट मिलेगा।
बहुत ज्यादा दर्द और सूजन है तो ऐसे प्रयोग करें
सफेद मूली का पेस्ट बना कर उसमें थोड़ा दूध मिलाएं। इस पेस्ट को संक्रमित जगह पर लगाएं जहां पर दर्द और सूजन है।
मूली के पावडर का सेवन
मूली की कुछ पत्तियां ले कर उन्हें धो लें और छाया में सुखा लें। सुखाने के बाद उनका पावडर बना लें। रोजाना इस पावडर का एक चम्मच करीबन 40 दिनों तक खाएं।